Skip to main content

उर्दू बचाओ आंदोलन एक तुलनात्मक अध्ययन

उर्दू बचाओ आंदोलन एक तुलनात्मक विवरण

सन 2016 के स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार किसी एक विद्यालय में एक ही तृतीय भाषा का पद का सिद्धांत दिया गया जिसे 28 मई 2019 की गाइडलाइंन में स्पष्ट कर लागू किया गया।
इस कारण से बहुत से स्कूलों में चल रहे उर्दू विषय को समाप्त कर वहां कार्यरत उर्दू शिक्षकों को L1 पर लगा दिया गया।
5 जुलाई 2019 से शुरू धरने को 27 अक्टूबर 2019 को खत्म करवाया गया जिस में उर्दू के प्रस्ताव बना कर भेजे गये व समझौते के अनुसार शिक्षा निदेशालय के आदेश शिविरा/प्रा शि/संस्थापन/F-6/ 04/ 1319 दिनांक 13 दिसम्बर 2004 को लागू करवाने पर सहमति बनी।

इस आधार पर हर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अल्पभाषा प्रकोष्ठ की स्थापना की गई।

इस समझौते के विरुद्ध श्रीमान सौरभ स्वामी माननीय निदेशक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने एक विद्यालय एक तृतीय भाषा के सिद्धांत को लागू करने का विशेष आदेश निकाला।

इस आदेश के विरोध में 01 नवम्बर 2020 से चूरू से दांडी पैदल यात्रा शुरू की गई ।
8 नवम्बर 2020 को निदेशक महोदय ने 5 सितम्बर 2020 का आदेश प्रत्यहारित कर लिया व उर्दू व अल्पभाषा के संबन्ध में नवीन प्रक्रिया प्रारंभ की।

11 नवम्बर 2020 से जिस विद्यालय में 10 छात्र कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत होंगे वहां उर्दू व अल्पभाषा के पद स्वीकृत करने का आदेश जारी हुआ जिस के अंतर्गत प्रस्ताव व नेताओं की की डिजायर के स्थान पर ऑनलाइन मेपिंग का सिद्धांत दिया गया।
22 नवम्बर 2020 को उदयपुर समझौते में इसे हरी झंडी दी गई।

यह सच है सभी अधिकारियों, प्रधानाध्यापक, व शालादर्पन प्रभारियों ने ईमानदारी से काम नहीं किया।
फिर भी आज तक जो प्रगति रही वो इस प्रकार से है।
प्रारंभिक शिक्षा में उर्दू L2 के कुल पद आज दिनांक तक 663 हैं जिन में से 458 पद जनवरी 2021 को स्वीकृत हुये। आज दिनांक तक कुल 901 उर्दू के तृतीय श्रेणी के शिक्षक कार्यरत हैं।
इन में से भी 228 ही तृतीय श्रेणी उर्दू के पद पर कार्यरत हैं। 673 उर्दू शिक्षक L1 पर पद विरुद्ध लगे हैं।

आज तक 70 साल के आजादी के इतिहास में उर्दू के मात्र 205 पद ही स्वीकृत थे।
5 जुलाई 2019 से चले उर्दू आंदोलन ने उर्दू को फ़रोग़ दिया जिस की वजह से 
अक्टूबर 2019 में 24 नये पद कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में, 21 जनवरी 2021 को 458 नये पद प्रारंभिक शिक्षा में, 24 जनवरी 2022 को 541 नवीन पद (माध्यमिक शिक्षा में) इस से पूर्व माध्यमिक शिक्षा कभी भी L2 के पद नहीं होते थे जो आप के आंदोलन के कारण हुये।
सेकंड ग्रेड उर्दू के अभी 58 नवीन पद ही बताये जा रहे हैं जो बढ़ेंगे।
अभी सेकंडरी का स्टाफिंग पैटर्न बाकी है।
कुल मिलाकर 24+458+541+58+35 ( 1023 तृतीय श्रेणी, 58 द्वितीय श्रेणी व 35 प्रथम श्रेणी कुल 1116 नये पद उर्दू के स्वीकृत हुये हैं) जो उर्दू ज़बान के इतिहास की बहुत बड़ी संख्या है।
अभी यह उर्दू आंदोलन रुका नहीं है हमारा लक्ष्य 11828 कुल उर्दू के पद स्वीकृत करवाने का है।

मुझे विश्वास है आप इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।

     आपका 
शमशेर भालुखां

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

01. मीरातुल जिगर (दीवान ए जिगर) (हिंदी/उर्दू गज़ल संग्रह 01) 75 गजल पूर्ण

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्य...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan