Skip to main content

कार्ल मार्क्स

#मजदूरों_को_शीर्ष_पर_लाने_वाले_मार्क्स
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
मानव सभ्यता के कोई 8-10 हजार वर्ष के लिखित इतिहास में कार्ल मार्क्स पहले दार्शनिक थे जिन्होंने मजदूरों को मान दिया, गरिमा दी, अभिमान दिया बल्कि और आगे जाकर उसे पूरी दुनिया का नायकत्व  प्रदान किया । उसे भावी और बेहतर दुनिया का कर्णधार बताया । इसके लिए अपने दोस्त लासाल सहित तब तक के सभी स्थापित विचारों से पंगा लिया ।
● 1848 में एंगेल्स के साथ मिलकर लिखे कम्युनिस्ट पार्टी के घोषणापत्र में 'दुनिया के मजदूरो एक हो' का नारा गुंजा कर उन्होंने सारी दुनिया को चौंका दिया था । 
● इसी घोषणापत्र में उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट करते हुये उन्होंने कहा था कि "पूंजीपति वर्ग के मुकाबले में आज जितने भी वर्ग खड़े हैं उन सबमे सर्वहारा ही वास्तव में क्रांतिकारी वर्ग है । दूसरे वर्ग आधुनिक उद्योग के समक्ष ह्रासोन्मुख होकर अंततः विलुप्त हो जाते हैं ; सर्वहारा वर्ग ही उसकी मौलिक और विशिष्ट उपज है ।"
●मार्क्स अपने सिध्दांतों को गाइड टू एक्शन कहते थे । इसलिये वे सिर्फ विचार ही नहीं देते थे, उसे आकार देने के लिए स्वयं भी सक्रिय होते थे । मजदूरों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन - इंटरनेशनल वर्किंगमैन्स एसोसिएशन- को संगठित, पुनर्संगठित करने में उन्होंने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी । 
● इसी के चलते उन्हें अपने देश जर्मनी से देशनिकाला मिला। वे पेरिस, ब्रुसेल्स पहुँच कर काम करते रहे । वहां से भी निकलना पड़ा तो आखिर में लन्दन में रहकर संगठन का काम किया । 
● मजदूरों के फौरी मसलों को लेकर मार्क्स ने पर्चे लिखे, गेट मीटिंग्स में भाषण दिए ।
● वे कितने सही थे यह उनके निधन के मात्र 34 साल बाद मजदूर ने अपना राज कायम करके प्रमाणित भी कर दिखाया । एक ऐसा समाज रच दिखाया जिसका पहले कभी सपना ही देखा जाता था । दुनिया बदल कर रख दी ।
● मार्क्स मानते थे कि मजदूर ऑटोमेटिकली इस काम को अंजाम नहीं दे सकता । अपनी इस ऐतिहासिक भूमिका को निबाहने के लिए उसे पहले स्तर, ट्रेडयूनियन के नाते, कुछ काम करने होंगे । ये काम थे ; 
1- मजदूरों के दैनिक हितों की रक्षा का काम ट्रेड यूनियनों को जारी रखना चाहिए, 2- लेकिन साथ ही उन्हें मजदूर वर्ग की मुक्ति लिए सचेत संगठन-केंद्र के रूप में भी कार्य करना चाहिए, 3- इस मक़सद से, इस दिशा में 'प्रवृत्त' हर सामाजिक व आर्थिक आंदोलन की मदद की जानी चाहिए, 4- ट्रेड यूनियनें पूरे वर्ग की पैरोकार हैं और इसलिये उनको मात्र अपने सदस्यों का बन्द समूह नहीं बनना चाहिए, जिसके दरवाजे गैर सदस्यों के लिए बन्द हों, 5- उनका कर्तव्य है कि जो स्वयं को आसानी से संगठित नहीं कर सकते उन्हें संगठित करें और सबसे कम मेहनताना पाने वालों, जैसे खेतिहर मजदूरों, के हितों की रक्षा करें, 6- अपने कार्यों द्वारा उन्हें दिखलाना चाहिए कि वे अपनी संगठित शक्ति का उपयोग मात्र अपने हितों की रक्षा के लिए नहीं करती बल्कि सभी कुचली हुयी करोड़ों जनता की मुक्ति के लिए कर रहे है ।
★ 5 मई 2022को उनके कहे की कसौटी पर अपने काम की जांच कर लेना मार्क्स को 204वां हैपी बर्थडे बोलने की नैतिक ताकत प्रदान करेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

01. मीरातुल जिगर (दीवान ए जिगर) (हिंदी/उर्दू गज़ल संग्रह 01) 75 गजल पूर्ण

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्य...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan