Skip to main content

चूरू विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के नये आयाम


शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है - शमशेर भालू खान

आज दिनांक 25.08.2023 शुक्रवार के दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदीना मस्जिद का विधिवत प्रारंभ आथुना मोहला चूरू के वयोवृद्ध नागरिकों द्वारा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय स्वीकृत करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले शमशेर भालू खान,विशिष्ट अतिथि खालिद तुगलक अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति,चूरू, अजीज खान पार्षद, असलम यूसुफ खान पार्षद प्रतिनिधि,सलीम शेख दूधवाखारा, निसार खान, सिकंदर खान सहित इमामुद्दीन गौरी, सैय्यद हुसैन,आसिफ खान चौहान,रमजान खान ,भंवरू खान,तैयब खान,बाबू खान,इंतजार खान,असलम खान,कालू खान,नोसाद खान एनएसयूआई,अनवर खान, तोफिक खान कंपाउडर,रफीक खान गौरी सहित बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खालिद तुगलक ने बताया कि विद्यालय में 19 नामांकन हो चुका है और अभी बड़ी संख्या में अतिरिक्त नामांकन की संभावना है।
इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक जावेद अली शेख दूधवाखारा ने विद्यालय हित में नकद 35000 रूपये भेंट किये, उनके पुत्र विशेष शिक्षक अशरफ शेख का अभिनंदन किया गया।
शमशेर भालू खान ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में एक विद्यालय भाजपा शासन काल में बंद ढाणी माना इंद्रपुरा को बंद किया गया था जिसे पुनः शुरू कर दिया गया है।
साथ ही तीन नये विद्यालय राप्रावि उस्मानाबाद,हाउसिंग बोर्ड और मदीना मस्जिद आथूना मोहल्ला चूरू खोलने, राउप्रावि बलरासर तंवरान को राउमावि में कर्मोन्नत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़,शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकिदास कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान का धन्यवाद ज्ञापित किया। चार विद्यालय अभी और खुलवाये जाने शेष है।
खान ने आथुना मोहल्ले के नागरिकों से विद्यालय हेतु जल्द भूमि उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया जिस से शीघ्र भवन निर्माण प्रारंभ किया जा सके।
पार्षद अजीज खान,असलम खान और प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सांगवान ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संचालन सलीम शेख ने किया।

शमशेर गांधी 

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

01. मीरातुल जिगर (दीवान ए जिगर) (हिंदी/उर्दू गज़ल संग्रह 01) 75 गजल पूर्ण

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्य...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan