Skip to main content

चूरु बिजली पानी की समस्या




पत्रिका न्यूज 

        अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए 
 चूरु, बिजली वपानी की समस्या के समाधान हेतु 


चूरु विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति चूरू।

शमशेर भालू खान 
संयोजक
चूरु विधानसभा क्षेत्र 
समस्या एवं समाधान 
समिति, चूरू।
9587243963

सेवामें,
श्रीमान जिला कलक्टर महोदय
जिला मुख्यालय, चूरू।

विषय - चुरू विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति के संबंध में निवेदन।

महोदय जी,
उपरोक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहर में 
01. पेयजल की आपूर्ति नगण्य है। आपणी योजना का पानी की महीने भर से आपूर्ति नहीं की जा रही है। चुरू शहर के लगभग सभी मोहल्लों में पेयजल की किल्लत आम आदमी झेल रहा है।
02. चूरू विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में अनियमित और अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ता के लिए जान का जंजाल बन चुकी है। भरी दोपहर में घंटों बिजली कटौती हो रही है। 
       बिजली आ कम रही है और जा ज्यादा रही है।
इसका मुख्य कारण है ट्रांसफार्मरों/DP पर क्षमता से अधिक भार। इन दिनों में अधिक भार के कारण चार जगह ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी है। ईश्वर का धन्यवाद है किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।

अतः आप से निवेदन है कि 27 मई तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने का श्रम करावे।

यदि 27 मई तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं करवाई गई तो विद्युत विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
इस हेतु समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

Copy to - 
01. मुख्य अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, चूरू।
02. मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चूरू।

धन्यवाद।

भवदीय 
शमशेर भालू खान 
चूरु विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति चूरू।

इस हेतु जिला कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंप कर 27.05.2024 से धरने का अल्टीमेटम दिया गया।

प्रस्तावित धरना दिनांक 27.05.2024

धारण दिनांक 27.05.2024
प्रेस नोट - 
चूरू विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में सर्वाधिक अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना और बिजली विभाग व जलदाय विभाग का घेराव किया गया।
इस कटौती के विरोध में और नियमित बिजली आपूर्ति हेतु बिजली विभाग के आगे धरने के बाद अधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार जिला स्तर के अधिकारियों से संबंधित  समस्याएं 07 जून तक सुलझा दी जाएंगी, और उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर निपटान किया जायेगा।
दोनों ही विभागों के अधिकारों से वार्ता के पश्चात धरना समाप्त किया गया।

15 सूत्री मांग पत्र - 
1. अबाधित विद्युत आपूर्ति 
2. 200 यूनिट फ्री बिजली के अंतर्गत शेष रहे परिवारों को जोड़ा जावे।
3. अवैध निगरानी बंद की जावे।
4. मीटर किराया समाप्त किया जावे।
5. जिनके घर सौलर पैनल लगे हैं उनको अत्यधिक रियायत के साथ बिजली दी जावे साथ ही अधिशेष बिजली यूनिट का भुगतान किया जावे।
6. सरकारी योजना के अनुसार सभी को लाभ दिया जावे।
7. अधिकारियों की लाल फीता शाही समाप्त की जावे।
8. सर्विस लाइन बिजली विभाग द्वारा ही दी जावे।
9. औसत बिलिंग समाप्त कर वास्तविक यूनिट के अनुसार बिलिंग हो।
10. मीटर की गुणवत्ता मानक मूल्यों के अनुसार हो।
11. टेस्टिंग लैब का सही संधारण किया जावे।
12. घरेलू उपभोक्ता हेतु पृथक - पृथक स्लैब के स्थान पर एक ही स्लैब हो।
13. व्यापारियों हेतु स्लैब निर्धारण वास्तविक स्थिति के आधार पर एक ही हो।
14. शहर और गांवों में ढीले बिजली के तार करवाए जावें और रास्तों के बीच के विद्युत पोल एक तरफ लगाए जावें।
15. ट्रांसफार्मर / डीपी उच्च गुणवत्ता वाली होने के साथ साथ अवश्यकता अनुसार लोड के अनुसार उच्च क्षमता के वाले लगवाए जावें।

भवदीय - 
धन्यवाद।
शमशेर भालू खान 
संयोजक चुरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति, चूरु
9587243963

चूरू विधानसभा का सत्ता पक्ष मजबूत विपक्ष कमजोर
चूरू विधानसभा के अंदर भाजपा इसलिए मजबूत है क्योंकि यहां पर विपक्ष कमजोर है आज शमशेर भालू खां के द्वारा बिजली विभाग कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया गया कांग्रेस के पदाधिकारी की अनुपस्थिति क्या साबित करते हैं की चूरू विधानसभा का विपक्ष कमजोर है सिर्फ एक व्यक्ति के द्वारा धरातल पर कार्य किया जा रहा है चूरू शहर के सिर्फ दो या तीन पार्षद जिनमे शाहरुख खान अशोक पवांर अंजनी शर्मा आदि को छोड़कर कोई भी जिम्मेदार कांग्रेसी उसे सांकेतिक धरने में शामिल नहीं हुआ क्या चूरू की जनता की समस्याओं की आवाज उठाने वाले शमशेर भालू खां का साथ चूरू कांग्रेस क्यों नहीं दे रही है क्या एक व्यक्ति के पास हि अधिकार है कि वही चूरू की जनता की समस्या को शासन और प्रशासन के सामने उठाएं सोशल मीडिया पर तो बड़े नेता बन कर बैठे रहते हैं और जब धरातल पर लड़ने के बाद आती है तो कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं होता आखिर कमी किसकी कांग्रेस के पदाधिकारी की या फिर चूरू की जनता की।
राकेश पंवार चूरू

जलदाय विभाग वार्ता

बिजली विभाग वार्ता

टैंट 
राजस्थान पत्रिका न्यूज

Comments

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan