Skip to main content

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती हंसा कँवर का हृदय वाल्व प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल।

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी का सफल हृदय शल्य प्रत्यारोपण 
       स्वस्थ होने के पश्चात श्री और श्रीमती राठौड़

पूर्व पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी का सफल हृदय वाल्व प्रत्यारोपण।
धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती हंसा कँवर का मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में ओपन हार्ट सर्जरी से वाल्व प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न। दिनांक 9 जुलाई 2024 को विश्वविख्यात हृदय शल्य चिकित्सक  डॉ. नरेश त्रेहान द्वारा की गई। श्रीमती राठौड़ को स्वस्थ होने पर दिनांक 15.07.2024 को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्री राठौड़ के समर्थकों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित कर स्वास्थ्य की कामना की।
श्री राठौड़ ने इस सफल हृदय शल्य क्रिया हेतु डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. विवेक श्रीहरी, डॉ. नितेश यादव और उनकी पूरी टीम एवं स्टाफ सदस्यों का समर्पण ओर कठिन परिश्रम के कारण नई उम्मीद और जीवनदान देने हेतु 
आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

                     ओपन हार्ट सर्जरी 

क्या है ओपन हार्ट सर्जरी - 
ओपन-हार्ट सर्जरी हृदय की शल्य क्रिया है जिसमें वक्ष स्थल की हड्डियों (पंसलियों) को खोल कर (पंसलियो को फैला कर) की जाती है। इससे चिकित्सक हृदय तक सुगमता से पहुँच कर शल्य क्रिया करते हैं।
मरीज के सहन कर सकने की स्थिति में ही यह क्षल्य क्रिया की जाती है। विश्व में प्रति वर्ष लगभग 20 लाख हृदय रोगियों की शल्य क्रिया की जाती है। 
ओपन-हार्ट सर्जरी में सर्जन को हृदय और आस-पास की रक्त वाहिकाओं तक सीधी पहुंच बनानी होती है। इस हेतु चिकित्सक नवीन तकनीक का प्रयोग उपयोग करते हैं।
इसी प्रकार से हृदय के वाल्व भी प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं।

                     डॉक्टर नरेश त्रेहान 
भारत के मुख्य हृदय शल्य चिकित्सक लगभग 50000 के करीब ओपन हार्ट सर्जरी कर चुके डॉक्टर का नाम पद्म श्री नरेश त्रेहान है। सन 1945 में जन्मे डॉक्टर नरेश त्रेहान 2007 में गुरुग्राम हरियाणा में स्थापित मेदांता अस्पताल (विश्व के टॉप 250 अस्पतालों में से 166 वें स्थान पर) के निदेशक हैं। यह अस्पताल मानव कल्याणार्थ रिसर्च और नवीन तकनीकों के विकास हेतु कार्य करने पर टैक्स फ्री है। डॉक्टर त्रेहान की कुल संपत्ति लगभग चार हजार करोड़ रुपए है। इस अस्पताल की शाखाएं भारत के अलावा अफ्रीका में भी हैं।
डॉक्टर त्रेहान का नियमित परामर्श सुविधा सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 03 बजे तक 1500 रुपए शुल्क पर सेवा हेतु उपलब्ध हैं।
         राठौड़ परिवार के साथ डॉक्टर त्रेहान 
शमशेर भालू खान 
9587243963

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

01. मीरातुल जिगर (दीवान ए जिगर) (हिंदी/उर्दू गज़ल संग्रह 01) 75 गजल पूर्ण

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्य...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan