Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2023

बेगम हजरत महल

बेगम हजरत महल का पोर्टेट काठमांडू नेपाल में बेगम हजरत महल का मकबरा                           बेगम हजरत महल  जब अग्रेजों ने अवध के आखिरी ताजदार वाजिद अली शाह को कलकत्ता जिलावतन कर दिया उस वक्त उनकी छोटी बीवी बेगम हजरत महल ने अवध की कमान संभाली उन्होंने अपने बेटे बिरजिस क़द्र को अवध का वली मुक़र्रर कर दिया और अग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी या यूँ कहें की जंग का एलान कर दिया। उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को तख़्त पर बैठा कर खुद अंग्रेजों की फौज का सामना किया। बेग़म हज़रत महल और रानी लक्ष्मी बाई की फौज में औरतों ने भी बढ़ चढ़ हिस्सा लिया था। नाना साहेब और मौलवी अहमदुल्लाह शाह फैजाबादी ने भी 1857 की जंग-ए-आजादी में बेगम हजरत महल का साथ दिया था। आलमबाग की जंग के दौरान उन्होंने हाथी पर सवार होकर अपने जाबांज सिपाहियों की खूब हौसला अफजाई की लेकिन जंग में शिकस्त होती देख उन्हें मजबूरन पीछे हटना पड़ा। जिसके बाद वह अवध के देहातों में गईं और वहाँ भी इंक़लाब की चिंगारी सुलगाई। आखिर में जब पुरे अवध पर अंग्रेजों ने कब्ज़ा...