खोखर वंश का इतिहास - खोखर रियासत खोखर शब्द फारसी भाषा के शब्द खूंखार का अपभ्रंश है जिसका हिंदी अर्थ है रक्तपिपासु। खोखर जाति का उद्गम तात्कालिक सभी उपलब्ध स्रोतों के आधार पर स्पष्ट होता है कि वे पंजाब की मूल पर्वतीय जाति में से एक थे । जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि था। स्थानीय राजनैतिक उथल-पुथल की परिस्थितियों ने उन्हें किसान से सैनिक बनने को मजबूर कर दिया । पोथोहर पठार पंजाब क्षेत्र (वर्तमान पाकिस्तान) के उत्तरी भागों में एक पठार और ऐतिहासिक भौगोलिक क्षेत्र है। पंजाबी इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं और कई जनजातियों और कबीलों में विभाजित हैं। टिल्ला जोगियान पोथोहर पठार की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। पंजाब में मध्यकाल में उत्तरी पंजाब की अधिकांश जनजातियाँ इस्लाम में परिवर्तित हो गईं और विभिन्न पंजाबी जनजातियों के साथ-साथ विदेशी शक्तियों ने भी इस क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ी। खोखर वंश की उत्पत्ति के तथ्य - तथ्य 01 - पोथोहर की जन...