Skip to main content

चूरू विधानसभा क्षेत्र कार्य

date 19.06.23/2date 19.06.23

News 24X7
अधिकार न्यूज 





प्रेस नोट
चूरू विधानसभा समस्या एवं समाधान समिति के तत्वाधान में दिनांक 19 जून 2023 को दिया ज्ञापन।

चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति के संयोजक शमशेर भालू खान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर चूरू के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को संबोधित करते हुए ज्ञापन दिया गया जिसमें चूरू शहर की मुख्य समस्याओं का उल्लेख किया गया  -
1 - चूरू जयपुर सड़क पर रेल लाइन क्रॉसिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने हेतु लगभग 12 वर्ष पूर्व रेल ओवर ब्रिज बनाया गया था जिसका उद्घाटन केंद्र तत्कालीन शहरी विकास मंत्री माननीय महादेव सिंह खंडेला द्वारा किया गया था। कुछ ही समय बाद रेल ओवर ब्रिज नकारा हो गया,इसमें जगह - जगह दरारें पड़ गईं।
गत 10 वर्ष से यह ओवर ब्रिज बड़े साधनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है जिससे जयपुर अथवा जयपुर रोड की ओर जाने वाले आम आदमी को बड़ी समस्या होती है।
साथ ही इस ओवर ब्रिज के स्थान पर अग्रसेन नगर हो कर जाने वाले वाहनों को और यहां के निवासियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
24 घंटे में 50 से अधिक ट्रेनों के आवागमन के कारण अग्रसेन नगर फाटक लगभग बंद ही रहता है। इस हेतु जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया अथवा पुरानी पुलिया की मरम्मत करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग के समर्थन में,
2 - चूरू कलेक्ट्रेट भवन पूर्णतया जर्जर हो चुका है। यहां हजारों कार्मिक कार्य कर रहे है,जिनकी जान को खतरा है।
इस भवन का पीछे का हिस्सा एक तरफ से ढह चुका है।
ईश्वर का धन्यवाद कि यहां कोई अनहोनी नहीं हुई वरना किसी की जान भी जा सकती थी।
अतः पुराने एवं जर्जर भवन को बढ़ती हुई आबादी देखते हुए अन्यंत्र स्थापित किया जावे जहां पार्किंग,यातायात की पूरी सुविधा हो,जहां कलेक्टर, SP, कोर्ट,अभिभाषक, जनता और कार्मिक शांत चित्त हों कर कार्य कर सकें।
3 - चूरू विधानसभा क्षेत्र में नव स्थापित उप तहसील दूधवाखारा के अंतर्गत 4 ग्राम पंचायत को तहसील कार्यालय चूरू के ही अधीन रखने की मांग की गई।
इन मांगों के समर्थन में दिनांक 19.06.2023 को प्रातः 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट चुरू में ज्ञापन दिया गया
जिला कलेक्टर महोदय ने आश्वस्त किया कि जल्द आपकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
उप तहसील दुधवाखारा के संबंध में कलेक्टर महोदय ने बताया कि 2 दिन नायब तहसीलदार दूधवाखारा और 3 दिन चूरू तहसील में बैठेंगे।
समिति के संयोजक शमशेर भालू खान ने आगाह किया कि जल्द  (07 दिन में) इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में जब्बर खान अल्फखानी,बबलू खान तंवर,यूनुस खान चोपदार,इस्लाम खान,चिरंजीलाल दर्जी,आबिद खान भाटी,सलीम शेख,इमरान मलकान,अकरम डीके एवं सलीम कुरैशी शामिल थे।

शमशेर भालू खान
संयोजक चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति,चूरू
9587243963
Sambhalu36@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

01. मीरातुल जिगर (दीवान ए जिगर) (हिंदी/उर्दू गज़ल संग्रह 01) 75 गजल पूर्ण

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्य...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan