भारतीय शिक्षा वयव्स्था में कुछ आमूलचूल परिवर्तन की महत्ती आवशयकता है 1 सब से पहले सरकारी स्कूलों का ढांचा सुधारने की ज़रूरत है जिस में प्रशासनिक व अकादमिक दोनों ही स्तर में सुधार के लिये कुछ उपाय करने चाहिये अकादमिक सुधार के लिये शिक्षा विभाग की द्विस्तरीय वयव्स्था को समाप्त कर एकीकृत कर देना चाहिए 1 माधयमिक व प्रारम्भिक शिक्षा विभाग को एकीकृत कर निदेशक अकादमिक व निदेशक प्रशाशनिक , उप निदेशक प्रशासनिक व उप निदेशक अकादमिक व जिला शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक व जिला शिक्षा अधिकारी अकादमिक बी इ इ ओ के स्थान पे बी इ ओ प्रशाशनिक व बी इ ओ अकादमिक पद हो जिस में प्रशानिक पद पे आई ए एस / आर ए एस स्तर के और अकादमिक में शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल स्तर के अधिकारी हों 1 प्रशाशनिक अधिकारी विभागीय दायित्वों और अकादमिक अधिकारी शिक्षा एवं शिक्षण कार्यों के प्रति ज़िम्मेदार हों 1 प्रत्येक स्कूल का अधिकतम 10 दिन के बाद गहन निरीक्षण पर्यवेक्षण व संबलन हो 1 कार्यालय...