Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

मुन्नवर खान अजमेर

अस्सलामो अलैकुम भाई जान में अजमेर से हू सर् मदरसा पैराटीचर्स मुनव्वर हुसैन आपको याद है आप अजमेर आये थे रैली में मैने नात शरीफ पढ़ी थी।सर् आपने हमारे लिए  बहुत कुछ किया है आपने अपना घर बार छोड़ कर बीवी बच्चो को छोड़कर सिर्फ हमारे लिए, हमे हमारा हक दिलाने के लिए आज तक धरने पर बैठे हो ये आपका एहसान हम ताउम्र नही चुका पाएंगे।सर् जब मदरसा पैराटीचर्स का कोई धनी धोरी नही था हम अपने आप को अनाथ ही समझ रहे थे लेकिन अहसान उस अल्लाह करीम का जिसने आपको मसीहा बनाकर हमारे बीच मे भेजा कसम खुदा की आज हमें एहसास है कि हम अकेले नही है हमारा भी कोई सिपेसालार है जो जयपुर की धरती पर सीना ठोक कर खड़ा है जिसने कुछ ही दिनों मे सरकार की नाक में नकेल कसने का काम किया है हमे फक्र है अपने नसीब पर की अल्लाह ने हमारे बीच एक मोती भेजा है जिसका नाम है ठाकुर शमसेर खान गांधी।जिसने कुछ ही दिनों में पूरे राज्य में अपना लोहा मनवाया है साहब ये अहसास में कर सकता हूँ कि घर बार सब कुछ छोड़कर बिना कुछ खाये हुवे अनसन पर बैठना कैसा होता है, मुझे बढ़ी तकलीफ होती है साहब इस कौम को देखकर क्या ये कौम अपने आप मे तब्दीली नही ...

हमारा आंदोलन व समाज के विधायक

सुबे में शमशेर खान गांधी की कयादत में लगभग 63 दिन से शहीद स्मार्क जयपुर में गांधी वाधी  विचारधारा से मदरसा पेराटीचर्स राजीव गांधी पैराटीचर्स शिक्षाकर्मियों का धरना उनकी  नियमतिकरण की  वाजिब माँग को लेकर जारी है   सरकार ने भी  अपने इंतखाबी मंसूर  2018 (जनघोषण पत्र)में वायदा किया था की सत्ता में आते ही मदरसा पैराटीचर्स व तमाम संविधाकर्मियों को नियमित कर दिया जायेगा सरकार 17 दिस्मबर को अपने कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही है  लेकिन हकीकत यह है   की माइनरेटी के सर्वांगीण विकास के अहम मुद्दे को  लेकर सरकार गंभीर नजर नही आती तीन वर्ष मुकम्मिल होने पर भी माइनरेटी से जुडे इदारों  के निगम बोर्ड आयोग में अब तक चैयरमेन नही बनाये गये  2008 में भी कांग्रेस सरकार ने मदरसा पैराटीचर के  नियमितिकरण की घोषणा की थी सरकार भी बनी वजीरे आला बने अशोक गहलोत साहब लेकिन वायदा 2008 के वक्त भी वायदा ही बन कर रह गया 2018 का  भी सफर धिरे धिरे आने वाले इंतखाबी चुनाव 2023 की बडता जा रहा है सुबा  ए राजस्थान  में कां...

चूरू विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण

नक्सा चूरू सड़क निर्माण बाबत सेवामे, श्रीमान अशोक गहलोत जी, माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार, जयपुर। विषय:- चूरू तहसील की पंचायतों को आपस मे जोड़ने हेतु सड़क निर्माण बाबत। सन्दर्भ:- (1)राजस्थान सरकार की              पंचायत से पंचायत जोड़ो               योजना।             (2)प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री               ग्राम सड़क योजना,             (3) नाबार्ड,वित्त आयोग व              कृषि उपज मंडी योजना। महोदय जी,            उपरोक्त विषय एवं संदर्भानुसार सादर निवेदन है कि चूरू  तहसील लगातार काफी समय से राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हो रही है जिस के कारण  चूरू तहसील के 31 गांव आपस मे जुड़ने से वंचित रह गये हैं जिस का विवरण निम्नानुसार है। 1) खण्डवा-पिथिसर     7 km 2) रिबिया-पिथिसर      7 km 3) पिथिसर-चूरू।...

दिल्ली कार्यक्रम

12 दिसम्बर के बाद कार्य नहीं होने पर दिल्ली कूच  दिनांक 13 दिसम्बर 2021 *जयपुर से दिल्ली पेट के बल लुढ़ककर मार्च* महात्मा गांधी सर्किल जयपुर वाया राजघाट दिल्ली से 24 अकबर रोड अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय तक। *यह 268 किलोमीटर यात्रा पेट के बल लुढ़ककर पूरी की जायेगी।* *विषय:- संविदा कार्मिकों (राजीव गांधी पैरा टीचर, शिक्षाकर्मी व मदरसा पैरा टीचर ) का नियमितीकरण व 22.11.2020 उदयपुर समझौते को लागू करवाने बाबत* 1 महात्मा गांधी सर्किल-दरगाह चार दरवाजा 2 दरगाह-आमेर 7 किमी 3 आमेर-कूकस 7 किमी 4 कूकस-अचरोल 14 km 5 अचरोल-चंदवाजी 11  6 चंदवाजी-मनोहरपुर 11 7 मनोहपूरा-शाहपुरा 9  8 शाहपूरा-भाभरू 13  9 भाभरू-पावटा 19  10 पावटा-कोटपूतली 19 11 कोटपूतली से 11 किमी 12 विश्रामगृह-बहरोड़ 14 13 बहरोड़-नीमराना 16  14नीमराणा-शाहजहांपुर 7 15 शाहजहांपुर-बावल 20 16 बाबल-धारूहेड़ा 17 विश्रामगृह-धारूहेड़ा 12  18 धारूहेड़ा-मानेसर 24  19 मानेसर-गुड़गांव 16  20 गुड़गांव-दिल्ली 14 किमी 21 विश्रामगृह-राजघाट 14 22 राजघाट-24 अकबर रोड *अनिश्चितकाल के लिये।* शमशेरभालु खान गांध...

मांगपत्र उर्दू

मांग पत्र  सेवामें श्रीमान ........... विषय :- उर्दू, पंजाबी, गुजराती,सिंधी, कक्षा 1 से 5 पूर्व की भांति अल्प भाषा विषय शिक्षण हेतु स्वीकृति देने बाबत महोदय, उपरोक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि राजस्थान में वर्ष 2016 से पूर्व एक विद्यालय में सभी विषय जो छात्र पढ़ने के इच्छुक होते थे पढ़ाए जाते थे परंतु भाजपा सरकार द्वारा एक विद्यालय एक तृतीय भाषा नियम लागू किया गया जिसके कारण अन्य चार तृतीय भाषाओं के पढ़ने वाले बच्चे प्रभावित हुए।  1 नवंबर 2020 से शुरू हुई दांडी यात्रा में हुए समझौते के अनुसार स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन किया गया जिसके अंतर्गत जिस विद्यालय में कक्षा 06 से 08 में कुल 10 बच्चे किसी तृतीय भाषा के लिये सहमति देते हैं तो वहां पद स्वीकृत होगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टाफिंग जारी कर दिया गया व माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न अभी भी होना शेष है। अभी तक प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 1 से 5 मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के अनुसार जिस विद्यालय में कक्षा एक से पांच में पढ़ने वाले या पढ़ने के इच्छुक 20 छात्र होंगे तो वहां पर पद स्वीकृत होगा जिसकी परिणीति अभी ...

समाज अपराध व पुलिस

-: समाज अपराध और रक्षक :- समाज:-    समान मान्यता व धारणाओं के लोगों का समुह जो जन्म से मृत्यु तक किन्ही अलिखित नियमों का पालन करता है। समाज के अंग धर्म,जाति, उपजाति(गोत,गोत्र,नख) होते हैं। सभी लोगों का एक जैसा धर्म नहीं होता पर स्थानीय परम्परा व मान्यता समान होती हैं।           अपराध:- अपराध दो प्रकार के होते हैं 1) समाज के नियमों का उलंघन 2) देश के नियमों का उल्लंघन यदि कोई व्यक्ति समाज के नियमों का पालन नहीं करता है तो समाज(बिरादरी) के लोग उक्त को नियमों की पालना के लिये शारीरिक दंड तो नहीं दे सकते पर समाज से बहिष्कार या जात बाहर कर देते है जिस का पुराना नाम हुक्का-पानी बन्द कर देना है। इस के अलावा सामाजिक तिरस्कार भी एक बड़ा साधन होता है जिस से लोगों पर नियंत्रण किया जाता है। जो व्यक्ति सामाजिक नियमों का पालन नहीं करता है वो सामाजिक अपराधी की श्रेणी में आता है,ओर समाज के पास समुचित व्यवस्था इस प्रकार के कृत्यों को रोकने की है। इन में अपराधी के बचने की संभावना न्यून होती है ओर फैसला भी तुरंत हो जाता है। अपराध नियंत्रण की यह व्यवस्था अरब देशों व आदिवास...