Z+ या विशेष सुविधा मदरसा पैराटीचर चौमू जयपुर के रजि. मदरसा नम्बर 04 से समायोजन मामला (1) मदरसा बोर्ड के सचिव के अनुसार यह मदरसा शून्य नामांकन हो गया इसलिये समायोजन किया *जबकि मदरसा में तीन अन्य पैराटीचर कार्यरत हैं व मदरसा अभी भी संचालित है?* (2) चोमू मदरसा से उक्त पैराटीचर को कार्यमुक्त किया गया जबकि मदरसा समिति के अध्यक्ष का देहान्त हो गया है व नई मदरसा समिति अभी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा प्रमाणित नहीं की गई है। *मदरसा बोर्ड सचिव महोदय के अनुसार सदर से झगड़े के कारण पैराटीचर को अलग लगाया गया?* (3) मदसरा पैराटीचर को पीहर या ससुराल में ही लगाया जा सकता है इस हेतु पूर्व में समायोजित पैराटीचर से विवाह प्रमाण पत्र भी लिये गये। *उक्त पैराटीचर चूरू जिले के बीदासर पीहर पक्ष से है व नागौर जिले से ससुराल पक्ष से है व पति कहीं दूसरे ज़िले में राजकीय सेवा में है। फिर सीकर के एक मदरसा में किस आधार पर लगाया गया?* (4) मदरसा बोर्ड के नियमों के अनुसार एक मदरसा से दूसरे मदरसा में समायोजन करने पर नवीन मदरसा समिति से नया अनुबंध करना होगा। *इस प्रकरण में इस नियम ...