Skip to main content

mpt समयोजन


Z+ या विशेष सुविधा

मदरसा पैराटीचर चौमू जयपुर के रजि. मदरसा नम्बर 04 से समायोजन मामला

(1) मदरसा बोर्ड के सचिव के अनुसार यह मदरसा शून्य नामांकन हो गया इसलिये समायोजन किया

*जबकि मदरसा में तीन अन्य पैराटीचर कार्यरत हैं व मदरसा अभी भी संचालित है?*

(2) चोमू मदरसा से उक्त पैराटीचर को कार्यमुक्त किया गया जबकि मदरसा समिति के अध्यक्ष का देहान्त हो गया है व नई मदरसा समिति अभी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा प्रमाणित नहीं की गई है।

*मदरसा बोर्ड सचिव महोदय  के अनुसार सदर से झगड़े के कारण पैराटीचर को अलग लगाया गया?*

(3) मदसरा पैराटीचर को पीहर या ससुराल में ही लगाया जा सकता है इस हेतु पूर्व में समायोजित पैराटीचर से विवाह प्रमाण पत्र भी लिये गये।

*उक्त पैराटीचर चूरू जिले के बीदासर पीहर पक्ष से है व नागौर जिले से ससुराल पक्ष से है व पति कहीं दूसरे ज़िले में राजकीय सेवा में है। फिर सीकर के एक मदरसा में किस आधार पर लगाया गया?*

(4) मदरसा बोर्ड के नियमों के अनुसार एक मदरसा से दूसरे मदरसा में समायोजन करने पर नवीन मदरसा समिति से नया अनुबंध करना होगा।

*इस प्रकरण में इस नियम को ताक में रखा गया?*

(5) मदरसा बोर्ड सचिव से वार्ता अनुसार अल्पसंख्यक मामलात मंत्री जी के निर्देशन में यह समायोजन किया।

*400 से अधिक पैराटीचर द्वारा 3 साल से स्वयं मंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत हो कर,मदरसा बोर्ड में प्रस्तुत हो कर निवेदन व प्रार्थना प्रस्तुत किये जिन पर कार्यवाही नहीं की। इस बाबत जनवरी माह में ही मुख्यमंत्री महोदय के कार्यालय से भी उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया गया था जिसे पेंडिंग रखा गया।*?

(6) कार्यालय माननीय मंत्री महोदय अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अर्ध शासकीय टिप्पणी क्रमांक आरामा. उनी.सीएडी/21/R-309 दिनांक 24.11.2021 के अनुसार उक्त पैराटीचर 20.11.2021   को मदरसा रजि 04 से कार्यमुक्त हुई है इस हेतु उक्त मदरसा सचिव को संबंधित को कार्यमुक्त करने बाबत निवेदन किया गया है।

*मंत्री महोदय द्वारा उक्त विशेष पैराटीचर के प्रति दयाभावना....?*

(7) किसी ज़िले में कार्यरत पेराटीचर को किसी भी प्रकार की अनबन या कार्यवाही पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा उसी जिले के  किसी दूसरे मदरसे समायोजित किया जाता है।

*उक्त प्रकरण में जयपुर में कार्यरत पैराटीचर को (ससुराल नागौर जिला पीहर चूरू जिला) समायोजन सीकर जिला किस आधार पर?*

(8) मदरसा बोर्ड के नियमों के अनुसार इच्छित मदरसे में समायोजन हेतु उस मदरसे की समिति की अनुशंषा अनिवार्य।

*इस प्रकरण में समायोजित मदरसे की समिति द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुशंषा नहीं की गई......?*

(9) कार्यालय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण जयपुर द्वारा 17 या 18 नवम्बर 2021 को सचिव मदरसा 04 को दूरभाष पर उक्त पैराटीचर को कार्यमुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया व सीकर प्रस्तावित समायोजन मदरसा से फोन कर सूचनाएं ली गई।

*विशेष...?*

(10) मदरसा 04 चौमू की मदरसा समिति के अध्यक्ष का देहांत होने पर नवीन समिति बना कर जयपुर संबंधित अधिकारियों को अप्रूवल हेतु भेजी गई जिसे आदिनांक तक अप्रूव नहीं किया गया आखिर इस समिति का संचालन किस तरह से हो रहा होगा।

*कारण व स्पष्टीकरण...?*

(11) उक्त मदरसा 04 द्वारा समायोजित पैराटीचर की मासिक प्रगति सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जयपुर को भिजवाई गई जिस में 21.11.2021 से 31.12.2021 तक अनुपस्थिति/अवकाश दर्शाई गई।

*अगर कार्यमुक्त कर दिया तो अनुपस्थिति/अवकाश दर्शाने का कारण पता किया जाना आवश्यक है?*
*इतनी गम्भीरता एक पैराटीचर के समायोजन में...?*

*और बहुत से सवाल हैं जो जवाब मांगते हैं।*

संलग्न-

1. मदरसा बोर्ड द्वारा किये गये समायोजन आदेश की प्रति।
2.कार्यालय  माननीय मंत्री महोदय अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा जारी अर्द्ध शासकीय पत्र की प्रति।
(3) अन्य

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan