Skip to main content

मेवात मत्स्य प्रदेश का दौरा

20.08.2021 को चूरू में 10:00 बजे युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी की बैठक में भाग ले कर 1.00 बजे हरियाणा रोडवेज की बस से जयपुर पहुंचा।
जहां इक़बाल खान पाटोदा मोटर साईकिल लिए सिंधी केम्प पर तैयार खड़े थे।
उनकी बाइक पर बैठ कर सब से पहले सालेह मोहम्मद माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के घर गये जहां कोई नहीं मिला।
इस बीच बारिश ज़ोर से शुरू हो गई। भीगते हुये  शिक्षा मंत्री जी के निवास पर पहुंचे।
शिक्षा मंत्री जी खुद CMR गये हुये थे।
उनके निजी सहायक से मुलाकात की व वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया।
वहां से खानु खान बुध्वाली साहब से मुलाकात की व उनको 30 सितंबर की डेड लाइन की याद दिलवाई।
20 को रात को कायमखानी गेस्ट हाउस आराम किया व सुबह 5 बजे अलवर के लिये रवाना हुये।
सरिस्का होते हुए 9:45 पर अलवर पहुंच गये जहां सहून काटपुरी ने आमीर खान के साथ अगवानी की व मेव बोर्डिंग में मीटिंग की।
इसके बाद तिजारा पहुंचे वहीं खाना खा कर नूह हरियाणा के कस्बे पुन्हाना रात 11 :50 पर पहुंचे।
पुन्हाना में जहां कभी महात्मा गांधी भी आये थे में सहून काटपुरी के घर आराम किया।
सुबह 7:00 बजे नाश्ता कर के पुन्हाना से ज़िराहेड़ा बॉर्डर पर जारी किसान धरने को समर्थन दिया,कामा के लिये रवाना।
कामा पहुंच कर मदरसे में बैठक की कुछ लोकल मुद्दों पर बात हुई व कामा विधायक जाहिदा खान के घर समर्थन मांगने पहुंचे। जाहिदा खान ने हर संभव समर्थन का वादा किया।
कामा से नगर विधायक वाजिब अली साहब से मिलने सीकरी 01:00 बजे पहुंचे और उनसे समर्थन मांगा।
वाजिब साहब ने यात्रा में साथ चलने का वादा किया
सीकरी से फुलपाड़ा में नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया व अनवर खान के घर खाना खाया।
फुलपाड़ा से नगर व नगर से राजस्थान रोडवेज की बस से भरतपुर पहुँचा।
भरतपुर में शाम 7:00  बजे पहुंच हुई व जामा मस्जिद में बैठक ली।
बैठक का संचालन यूनुस खान ने किया इसके बाद B.ED. के साथी संदीप यादव के घर आराम किया।
सुबह 23.08.2021 को भरतपुर से धोलपुर के लिये संदीप ने बैठाया व 10:40 बजे धोलपुर पहुंचा।
वहां पर रईस फारूकी व शोकत खान के साथ  नोसाद खान ने अगवानी की दरगाह मदरसा में बैठक की।
इस बैठक के बाद पूर्व विधायक धोलपुर अब्दुल सगीर साहब से मुलाकात की व समर्थन  मांगा जिस के लिए उन्होंने हर तरह से साथ देने का वादा किया।
दोपहर को बाड़ी विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा साहब से मिलने पहुंचे व समर्थन की अपील की।
उन्होंने भी हर स्तर पर साथ देने का वादा किया जिसके बाद मदरसा में बैठक की।
बाड़ी से करौली करौली से हिंडोन,हिंडोन से गाजीपुर व गाजीपुर से भैंसा गांव में पहुँचा व यूनुस खान के घर खाना खाया व आराम किया।
24.08.2021 को भैंसा से बस द्वारा हिंडोन,हिंडोन से वजीरपुर पहुंचा जहां अब्दुल सलाम ने अगवानी की व 2 जगह नुक्कड़ मीटिंग कर समर्थन मांगा।
वजीरपुर से बड़ी उदई इसराफुलहक़ के घर मीटिंग की व लोकल मुद्दों पर चर्चा की।
यहां राउप्रावि सपेरा बस्ती का मामला भी आया जहां HM द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति व उर्दू संबंधित कार्यों में उदासीनता की शिकायत की गई। HM से वार्ता कर अल्पसंख्यक बालकों के लिये नरम रुख से काम करने की इल्तिज़ा की।
10:00 बजे उदई से गंगापुर मदरसा शाहीन में बैठक का आयोजन किया में शामिल हुआ व आंदोलन के लिए सनर्थन मांगा।
1:00 सवाई माधोपुर पहुंच कर गुलाबबाग में सभा मे भाग लिया Jइस की अगवानी नबिशेर खान ने की। सवाई माधोपुर में BSTC के समय के साथी माहिर बेग के घर खाना खाया।
4:30 बजे मलारना डुंगर पहुंच हुई जहां सलाम पहलवान के नोहरे में सभा का आयोजन किया वहीं खाना खाया जिस का संचालन दिलशाद खान ने किया।
इसके के बाद रात 11:00 बजे तक नुक्कड़ बैठकों का आयोजन होता रहा ।

रात 11:00 बजे 10 साथियों के साथ सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार साहब से मुलाकात की व समर्थन मांगा।
दानिश साहब ने हर हाल में मदद का वादा किया। रात 2 बजे बहतेड़ BSTC के समय के दोस्त ताहिर बेग व समीना खान के घर पहुंचा व आराम किया कपड़े एक ही जोड़ी होने की वजह से ज्यादा खराब हो गये थे जिन्हें ताहिर भाई ने रात को ही साफ किया।
मलारना,बहतेड,वजीरपुर,गंगापुर व उदई में शिक्षा का स्तर व वर्तमान प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में लगे बच्चों को देखकर दिल बहुत खुश हुआ।
25.08.2021 को सुबह लालसोट,बस्सी होते हुये जयपुर पहुँचा जहां कुछ महत्वपूर्ण मीटिंग कर रात को चूरू व चूरू से घर पहुंचा।
26.08.2021 को विद्यालय समय के बाद निजी वाहन से भादरा मीटिंग की व भादरा विधायक कामरेड बलवान पुनिया से मुलाकात की व आंदोलन के लिए समर्थन मांगा जिस के लिए उन्होंने भरपूर साथ देने का वादा किया

Comments

  1. माशाअल्लाह हमें आपके ऊपर गर्व हैं शमशेरभालू खान जिंदाबाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅इस्लाम धर्म में व्यापार, ब्याज एवं मुनाफा

अरब व्यापारी हर देश में हर देश का हर एक सामान खरीदते और बेचते थे। अरब में व्यापार -  किसी भी क्षेत्र में सभी सामान उपलब्ध नहीं हो सकते। हर क्षेत्र का किसी ना किसी सामान के उत्पादन में विशेष स्थान होता है। उपलब्ध सामग्री का उत्पादन, भंडारण, परिवहन एवं विपणन ही व्यापार कहलाता है। क्षेत्र अनुसार इसके अलग - अलग नाम हो सकते हैं। इस्लाम धर्म का उदय अरब में हुआ। अरब क्षेत्र में तीन प्रकार की जनजातियां रहती थीं। बायदा - यमनी  अराबा - कहतानू (मिस्र) मुस्ता अराबा - अरबी (इस्माइली) यह जनजातियां खेती, व्यापार एवं अन्य कार्य करती थीं। हजारों सालों से इनका व्यापार रोम, चीन एवं अफ्रीका के देशों से रहा। अरब व्यापारी पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लेकर पूर्व में अरब सागर तक, अरब प्रायद्वीप तक व्यापार करते थे। अरब नील से ह्यांग्हो तक व्यापार करते थे। अरब प्रायद्वीप कई व्यापार मार्गों के केंद्र में स्थित था, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया, भूमध्य सागर और मिस्र शामिल थे। यहां मुख्य सभ्यताएं रहीं -  - सुमेरियन एवं बेबीलोन  सभ्यता (मेसोपोटामिया/इराक) (दजला फरात) की सभ्यता। - फ...