Skip to main content

Posts

Showing posts from 2021

मुन्नवर खान अजमेर

अस्सलामो अलैकुम भाई जान में अजमेर से हू सर् मदरसा पैराटीचर्स मुनव्वर हुसैन आपको याद है आप अजमेर आये थे रैली में मैने नात शरीफ पढ़ी थी।सर् आपने हमारे लिए  बहुत कुछ किया है आपने अपना घर बार छोड़ कर बीवी बच्चो को छोड़कर सिर्फ हमारे लिए, हमे हमारा हक दिलाने के लिए आज तक धरने पर बैठे हो ये आपका एहसान हम ताउम्र नही चुका पाएंगे।सर् जब मदरसा पैराटीचर्स का कोई धनी धोरी नही था हम अपने आप को अनाथ ही समझ रहे थे लेकिन अहसान उस अल्लाह करीम का जिसने आपको मसीहा बनाकर हमारे बीच मे भेजा कसम खुदा की आज हमें एहसास है कि हम अकेले नही है हमारा भी कोई सिपेसालार है जो जयपुर की धरती पर सीना ठोक कर खड़ा है जिसने कुछ ही दिनों मे सरकार की नाक में नकेल कसने का काम किया है हमे फक्र है अपने नसीब पर की अल्लाह ने हमारे बीच एक मोती भेजा है जिसका नाम है ठाकुर शमसेर खान गांधी।जिसने कुछ ही दिनों में पूरे राज्य में अपना लोहा मनवाया है साहब ये अहसास में कर सकता हूँ कि घर बार सब कुछ छोड़कर बिना कुछ खाये हुवे अनसन पर बैठना कैसा होता है, मुझे बढ़ी तकलीफ होती है साहब इस कौम को देखकर क्या ये कौम अपने आप मे तब्दीली नही ...

हमारा आंदोलन व समाज के विधायक

सुबे में शमशेर खान गांधी की कयादत में लगभग 63 दिन से शहीद स्मार्क जयपुर में गांधी वाधी  विचारधारा से मदरसा पेराटीचर्स राजीव गांधी पैराटीचर्स शिक्षाकर्मियों का धरना उनकी  नियमतिकरण की  वाजिब माँग को लेकर जारी है   सरकार ने भी  अपने इंतखाबी मंसूर  2018 (जनघोषण पत्र)में वायदा किया था की सत्ता में आते ही मदरसा पैराटीचर्स व तमाम संविधाकर्मियों को नियमित कर दिया जायेगा सरकार 17 दिस्मबर को अपने कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही है  लेकिन हकीकत यह है   की माइनरेटी के सर्वांगीण विकास के अहम मुद्दे को  लेकर सरकार गंभीर नजर नही आती तीन वर्ष मुकम्मिल होने पर भी माइनरेटी से जुडे इदारों  के निगम बोर्ड आयोग में अब तक चैयरमेन नही बनाये गये  2008 में भी कांग्रेस सरकार ने मदरसा पैराटीचर के  नियमितिकरण की घोषणा की थी सरकार भी बनी वजीरे आला बने अशोक गहलोत साहब लेकिन वायदा 2008 के वक्त भी वायदा ही बन कर रह गया 2018 का  भी सफर धिरे धिरे आने वाले इंतखाबी चुनाव 2023 की बडता जा रहा है सुबा  ए राजस्थान  में कां...

चूरू विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण

नक्सा चूरू सड़क निर्माण बाबत सेवामे, श्रीमान अशोक गहलोत जी, माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार, जयपुर। विषय:- चूरू तहसील की पंचायतों को आपस मे जोड़ने हेतु सड़क निर्माण बाबत। सन्दर्भ:- (1)राजस्थान सरकार की              पंचायत से पंचायत जोड़ो               योजना।             (2)प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री               ग्राम सड़क योजना,             (3) नाबार्ड,वित्त आयोग व              कृषि उपज मंडी योजना। महोदय जी,            उपरोक्त विषय एवं संदर्भानुसार सादर निवेदन है कि चूरू  तहसील लगातार काफी समय से राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हो रही है जिस के कारण  चूरू तहसील के 31 गांव आपस मे जुड़ने से वंचित रह गये हैं जिस का विवरण निम्नानुसार है। 1) खण्डवा-पिथिसर     7 km 2) रिबिया-पिथिसर      7 km 3) पिथिसर-चूरू।...

दिल्ली कार्यक्रम

12 दिसम्बर के बाद कार्य नहीं होने पर दिल्ली कूच  दिनांक 13 दिसम्बर 2021 *जयपुर से दिल्ली पेट के बल लुढ़ककर मार्च* महात्मा गांधी सर्किल जयपुर वाया राजघाट दिल्ली से 24 अकबर रोड अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय तक। *यह 268 किलोमीटर यात्रा पेट के बल लुढ़ककर पूरी की जायेगी।* *विषय:- संविदा कार्मिकों (राजीव गांधी पैरा टीचर, शिक्षाकर्मी व मदरसा पैरा टीचर ) का नियमितीकरण व 22.11.2020 उदयपुर समझौते को लागू करवाने बाबत* 1 महात्मा गांधी सर्किल-दरगाह चार दरवाजा 2 दरगाह-आमेर 7 किमी 3 आमेर-कूकस 7 किमी 4 कूकस-अचरोल 14 km 5 अचरोल-चंदवाजी 11  6 चंदवाजी-मनोहरपुर 11 7 मनोहपूरा-शाहपुरा 9  8 शाहपूरा-भाभरू 13  9 भाभरू-पावटा 19  10 पावटा-कोटपूतली 19 11 कोटपूतली से 11 किमी 12 विश्रामगृह-बहरोड़ 14 13 बहरोड़-नीमराना 16  14नीमराणा-शाहजहांपुर 7 15 शाहजहांपुर-बावल 20 16 बाबल-धारूहेड़ा 17 विश्रामगृह-धारूहेड़ा 12  18 धारूहेड़ा-मानेसर 24  19 मानेसर-गुड़गांव 16  20 गुड़गांव-दिल्ली 14 किमी 21 विश्रामगृह-राजघाट 14 22 राजघाट-24 अकबर रोड *अनिश्चितकाल के लिये।* शमशेरभालु खान गांध...

मांगपत्र उर्दू

मांग पत्र  सेवामें श्रीमान ........... विषय :- उर्दू, पंजाबी, गुजराती,सिंधी, कक्षा 1 से 5 पूर्व की भांति अल्प भाषा विषय शिक्षण हेतु स्वीकृति देने बाबत महोदय, उपरोक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि राजस्थान में वर्ष 2016 से पूर्व एक विद्यालय में सभी विषय जो छात्र पढ़ने के इच्छुक होते थे पढ़ाए जाते थे परंतु भाजपा सरकार द्वारा एक विद्यालय एक तृतीय भाषा नियम लागू किया गया जिसके कारण अन्य चार तृतीय भाषाओं के पढ़ने वाले बच्चे प्रभावित हुए।  1 नवंबर 2020 से शुरू हुई दांडी यात्रा में हुए समझौते के अनुसार स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन किया गया जिसके अंतर्गत जिस विद्यालय में कक्षा 06 से 08 में कुल 10 बच्चे किसी तृतीय भाषा के लिये सहमति देते हैं तो वहां पद स्वीकृत होगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टाफिंग जारी कर दिया गया व माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न अभी भी होना शेष है। अभी तक प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 1 से 5 मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के अनुसार जिस विद्यालय में कक्षा एक से पांच में पढ़ने वाले या पढ़ने के इच्छुक 20 छात्र होंगे तो वहां पर पद स्वीकृत होगा जिसकी परिणीति अभी ...

समाज अपराध व पुलिस

-: समाज अपराध और रक्षक :- समाज:-    समान मान्यता व धारणाओं के लोगों का समुह जो जन्म से मृत्यु तक किन्ही अलिखित नियमों का पालन करता है। समाज के अंग धर्म,जाति, उपजाति(गोत,गोत्र,नख) होते हैं। सभी लोगों का एक जैसा धर्म नहीं होता पर स्थानीय परम्परा व मान्यता समान होती हैं।           अपराध:- अपराध दो प्रकार के होते हैं 1) समाज के नियमों का उलंघन 2) देश के नियमों का उल्लंघन यदि कोई व्यक्ति समाज के नियमों का पालन नहीं करता है तो समाज(बिरादरी) के लोग उक्त को नियमों की पालना के लिये शारीरिक दंड तो नहीं दे सकते पर समाज से बहिष्कार या जात बाहर कर देते है जिस का पुराना नाम हुक्का-पानी बन्द कर देना है। इस के अलावा सामाजिक तिरस्कार भी एक बड़ा साधन होता है जिस से लोगों पर नियंत्रण किया जाता है। जो व्यक्ति सामाजिक नियमों का पालन नहीं करता है वो सामाजिक अपराधी की श्रेणी में आता है,ओर समाज के पास समुचित व्यवस्था इस प्रकार के कृत्यों को रोकने की है। इन में अपराधी के बचने की संभावना न्यून होती है ओर फैसला भी तुरंत हो जाता है। अपराध नियंत्रण की यह व्यवस्था अरब देशों व आदिवास...

अख्तर खान अकेला कोटा की कलम

शमशेरभालु खान गांधी भाई शमशेर खान भालू उर्फ़ गाँधी को सियासत विरासत में मिली, लेकिन वोह सियासत जोड़तोड़ ,मौक़ापरस्ती, उर्दू ज़ुबान,मदरसों की उपेक्षा की नहीं उनकी परवरिश गांधीवादी माहौल में रही। एक ईमानदाराना गांधी वादी संघर्ष में रही और यही वजह है के आज वोह उर्दू ,मदरसों के लिए, एक संघर्ष ,एक आवाज़ बनकर उभरे है। अल्लाह से दुआ है कि इस लड़ाई को कामयाब करे। उनके उठाये हुए मुद्दों के अलावा भी जो मुद्दे वो भूल गए है ,उन पर संयुक्त विचार कर ,जल्द ही,गाँधीवादी विचारधारा को पुनर्जीवित करने के लिए , ईमानदाराना फैसले भी ले , उन्हें तुरंत लागू भी करे। राजस्थान में उर्दू ,उर्दू से जुड़े  लोगों के हक़, इन्साफ के लिए,उर्दू तहज़ीब के दायरे में खुद को तकलीफ देकर गाँधीवादी मुख्यमंत्री के राजस्थान में गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे भाई शमशेर खान भालू को दिल से सलाम सेल्यूट। सेल्यूट इसलिए के अब तक जो भी तंज़ीमें जो भी तहरीकें जो भी संगठन आंदोलन के लिए आये वोह सिमट कर चले भी गये लेकिन उर्दू तहज़ीब के साथ बलात्कार कहो या फिर कहो पक्षपात या फिर कहो ज़ुल्म ज़्यादती वादा खिलाफी सब होते रहे और...

साथी ओमप्रकाश वर्मा की कलम

प्रिय शमशेर भालू खान भाईसाहब। कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। घर लौट आओ। वैसे भी आपकी खुद की नौकरी तो परमानेंट भी है और अच्छी तनख्वाह भी। बेटी अंजली खान भी एलएलबी पूरी कर अब वकालत शुरू करने वाली है। अपना पूरा परिवार आपके संघर्ष से गौरवान्वित तो है, किंतु अपने मुखिया को 34 दिनों से नंगे बदन अनशन पर देखकर थोड़ा दुःखी भी है। वैसे भी अंधी बहरी भैंस के आगे ये हल्की सी बीन कब तक बजाते रहोगे। आपका सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि आप उस कौम से ताल्लुक रखते हैं जिसमे उसके धार्मिक प्रतीकों से लेकर नये नवेले अवतार एआईएमआईएम के ओवैसी तक के सम्मान पर यदि हल्की सी चोट हो जाए तो नारों और आंदोलनों से देश की सड़कें भीड़ से पाट दी जाती हैं परंतु  जब बात संवैधानिक अधिकारों की आती है तो मानो सांप सा सूंघ जाता है। आप उस कौम को जगाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमे जागने के बाद फ़ज्र की नमाज की तो चिंता होती है परंतु फर्ज की अदायगी की बात होते ही वापिस उबासी आने लगती है।  इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जिस तरह आपका और हमारा समाज बिना शर्त, बिना लाग लपेट के कांग्रेस से स्थायी रूप से जुड़ चुका है, अब उसे अलग करना लगभग...

साथी निसार खान भारू की कलम से

-:मेरी कलम आज लिखेगी शमशेर गांधी का संघर्ष :- शमशेर पर कुछ लिखू।  ना मिले जो मंजिल तो  मुकद्दर की बात है। गुनाह तो तब हो जो जीवन में संघर्ष न रहे। शमशेर गांधी आज राजस्थान में युवाओं का प्रेरणा स्रोत बन चुका है। शमशेर गांधी का जन्म राजस्थान के चुरू जिले के एक छोटे से गांव सेजूसर में हुआ था। शमशेर गांधी कांग्रेस के पुर्व विधायक मरहूम भालू खान के सुपुत्र है। आप पैसे से एक सरकारी ऊर्दू टीचर हैं। आप हमेशा से ही संघर्षशील रहे हो। आपने ऊर्दू के लिए जो संघर्ष किया है वो किसी से छिपा हुआ है। आप 177 दिन धरने पर बैठ थे चूरू मे। आपने अपना सिर भी मुंडवाया था। आपके संघर्ष बहुत हैं लेकिन मैं बात दांडी सद्भावना यात्रा की करूंगा। एक नवम्बर को जब उस सरकार ने चारों दरवाजे बंद कर दिए जिसको हम 70 सालों से वोट देतें आए हैं। उस सरकार ने सब कुछ नकार दिया। तब एक मर्दे मुजाहिद निकला घर से सर पर मौत का कफन बांद कर और हाथ में गांधी की लाठी और सर पर खादी टोपी पहने निकल गया सेजूसर से दांडी यात्रा के लिए। जब चुरू पहुंचे तो जिस तो माननिय Rafique Mandelia जी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उस व...

सरदार अली खान झुंझनु की कलम

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2997326507263341&id=100009580634218&sfnsn=wiwspwa

14 नवम्बर इस्तीफा (अनिवार्य सेवा निवृत्ति) बाबत

सेवामें, श्रीमान शिक्षा मंत्री महोदय, प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा जयपुर, विषय;- संविदा कर्मियों के नियमितीकरण न करने के विरुद्ध अनिवार्य सेवानीवर्ति बाबत। महोदय,   विषयान्तर्गत सादर निवेदन है कि (क) 1) 5 जुलाई 2019 से चूरू कलेक्ट्रेट के सामने  A. उर्दू विषय व  B.संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण  C. अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं के समाधान बाबत धरना शुरू किया गया जिसे 117 दिन बाद 27 अक्टूबर 2019 को चूरू प्रत्याशी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार कोंग्रेस रफ़ीक़ मंडेलिया जी के आश्वासन व जिला कलक्टर चूरू (जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्रारम्भिक के प्रस्ताव) उपरांत धरना समाप्त किया गया। (ख) माह सितम्बर 2020 में शिक्षा निदेशक श्रीमान सौरभ स्वामी के तानाशाही आदेश एक विद्यालय एक तृतीय भाषा का आदेश निकाला जिस से अल्पभाषा के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लगा।  27 अक्टूबर के समझौते की अवहेलना व उक्त आदेश के विरोध में दांडी पैदल यात्रा 1 नवम्बर 2020 से चूरू (राजस्थान) से दांडी(गुजरात) प्रारम्भ की गई जो एक जन आंदोलन बन गई। इस आंदोलन को समाप्त करवाने के लिये 22 ...

राजीव गांधी,शिक्षाकर्मी व मदरसा संविदाकर्मियों का अनिश्चित कालीन धरना

*नियमित नही होने तक डटे रहेंगे:संयुक्त संघर्ष समिति* राजस्थान मदरसा पैराटीचर्स राजीव गांधी पाठशाला पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक जयपुर में अनिश्चित कालीन धरने का आज दूसरा दिन रहा।  संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान आज कोटा जिला व मालपुर टोंक के राजीव गांधी पैरा टीचर,शिक्षाकर्मी व मदरसा पैरा टीचर ने मिल कर राजस्थान सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।               भारी तादात में धरने हेतु पहुंचे संविदा कर्मियों ने एक प्रस्ताव पारित होकर नियमित करने की मांग की।  कल दिनांक 17 अक्टूबर को भी धरना अनवरत रहेगा जिसमे अलवर व जयपुर जिले के तीनों कैडर के संविदा कार्मिक परिवार सहित शामिल होंगे ।  इस धरने में शमशेर भालू खान के साथ खम्मा राम चौधरी आजम खान पठान जोधपुर नदीम सिद्दीकी इमरान खान दौसा अनवर खान,परवीन,सलमा बानो,शन्नो बानो, महावीर प्रसाद, इरशाद खान आदि लोग शामिल रहे संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान मदरसा पैराटीचर्स राजीव गांधी पाठशाला पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी।

रीट 2021 राजस्थान के 33 जिलों में इंतज़ाम

मुस्लिम स्टूडेंट्स के लिएखुशखबरी 33 ज़िलों में व्यवस्था 👇 *रीट (REET) परीक्षा 2021* (मुस्लिम स्टूडेंट्स के लिए हर ज़िले में इंतज़ाम)    दिनांक 26 सितम्बर 2021 को राजस्थान में REET (रीट) परीक्षा 2021 है जिसके लिए मुस्लिम कैंडिडेट के लिए  कई जगहों पर लोगों ने ठहरने का इंतजाम निशुल्क /सशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा... जिनमें से कुछ जिलों की डिटेल नीचे दी जा रही है आप कम से कम 2 दिन पहले इन फोन नंबर पर कॉल करके registration करवा दें प्लीज़  इस बात का ख्याल रखे :- 1. *23 सितम्बर , 6pm तक registration करवाए प्लीज़*  2. *कोरोना का जाब्ता खुद करे, सेनेटाइजर, मास्क, हाथ के जुराब, साथ रखे* 3. *दोनों हाथो के अंगूठे स्केन होगे* 4. *प्रवेश पत्र और कोई एक ID प्रूफ साथ लाए* (पढ़ो! अपने रब के नाम से...) 👉1. *अजमेर*      *अजमेर* मस्जिद मुए मुबारक ( कचहरी ) कलेक्टर ऑफिस के पास अजमेर के हॉल में और सूफी सेंट्स स्कूल पुष्कर रोड घाटी गंज अजमेर ख्वाजा गयासुद्दीन चिश्ती  Dy secretary (Rtd) RPSC Ajmer  मो नं 9461592786 आरिफ हुसैन मो नं 94146 86786 मोहम्मद अली...

स्वधयाय के विषय का चयन कैसे करें

स्वाध्याय के आधार पर अन्य विषय का चयन अक्सर सभी विद्यालयों में सभी विषय स्वीकृत नहीं होते। कोई भी विद्यार्थी विद्यालय में नहीं संचालित होने वाले राजस्थान सरकार के निर्धारित पाठ्यक्रमों व मान्यता प्राप्त विषय का अध्ययन कक्षा 6 से ही कर जा सकता है। उन विषयों का भी जो विद्यालय में संचालित नहीं हो रहे हैं। कुछ विद्यार्थी विद्यालय में स्वीकृत विषय के अलावा अन्य विषय का अध्ययन करते हैं। इस हेतु विद्यालय व विद्यार्थी को कुछ अतिरिक्त कार्य करना होता है। इस कार्य के चरणबद्ध बिंदु निम्नलिखित हैं। विद्यालय हेतु करणीय कार्य:-  (विद्यालय चाहे राजकीय हो या निजी) कक्षा 6,7,9 व 11 में विषय के अध्ययन की स्वीकृति ही जारी करनी है। बोर्ड कक्षाओं हेतु विद्यालय को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लोग इन से विद्यालय प्रोफाइल को अपडेट करना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर परीक्षार्थी का परीक्षा फार्म भरने से पहले सभी विद्यालयों को अपना प्रोफाइल अपडेट करना होता है। (इसका शालादर्पन से कोई संबन्ध नहीं है) प्रोफाईल में सभी विषय कोड सहित दिये गये होते हैं जिन में से प्रचलित विषयों के साथ स्वध्य...

भारतीय ज्ञान

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान) ■ काष्ठा = सैकन्ड का  34000 वाँ भाग ■ 1 त्रुटि  = सैकन्ड का 300 वाँ भाग ■ 2 त्रुटि  = 1 लव , ■ 1 लव = 1 क्षण ■ 30 क्षण = 1 विपल , ■ 60 विपल = 1 पल ■ 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) , ■ 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा ) ■3 होरा=1प्रहर व 8 प्रहर 1 दिवस (वार) ■ 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) , ■ 7 दिवस = 1 सप्ताह ■ 4 सप्ताह = 1 माह , ■ 2 माह = 1 ऋतू ■ 6 ऋतू = 1 वर्ष , ■ 100 वर्ष = 1 शताब्दी ■ 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी , ■ 432 सहस्राब्दी = 1 युग ■ 2 युग = 1 द्वापर युग , ■ 3 युग = 1 त्रैता युग , ■ 4 युग = सतयुग ■ सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग ■ 72 महायुग = मनवन्तर , ■ 1000 महायुग = 1 कल्प ■ 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ ) ■ 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म ) ■ महालय  = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म ) सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यहीं है जो हमारे देश भारत में बना हुआ दो लिंग : नर और नारी । दो पक्ष : शुक्ल...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan