Skip to main content

स्वधयाय के विषय का चयन कैसे करें

स्वाध्याय के आधार पर अन्य विषय का चयन

अक्सर सभी विद्यालयों में सभी विषय स्वीकृत नहीं होते।
कोई भी विद्यार्थी विद्यालय में नहीं संचालित होने वाले राजस्थान सरकार के निर्धारित पाठ्यक्रमों व मान्यता प्राप्त विषय का अध्ययन कक्षा 6 से ही कर जा सकता है।
उन विषयों का भी जो विद्यालय में संचालित नहीं हो रहे हैं।

कुछ विद्यार्थी विद्यालय में स्वीकृत विषय के अलावा अन्य विषय का अध्ययन करते हैं।

इस हेतु विद्यालय व विद्यार्थी को कुछ अतिरिक्त कार्य करना होता है।
इस कार्य के चरणबद्ध बिंदु निम्नलिखित हैं।
विद्यालय हेतु करणीय कार्य:- 
(विद्यालय चाहे राजकीय हो या निजी)

कक्षा 6,7,9 व 11 में विषय के अध्ययन की स्वीकृति ही जारी करनी है।

बोर्ड कक्षाओं हेतु विद्यालय को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लोग इन से विद्यालय प्रोफाइल को अपडेट करना है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर परीक्षार्थी का परीक्षा फार्म भरने से पहले सभी विद्यालयों को अपना प्रोफाइल अपडेट करना होता है। (इसका शालादर्पन से कोई संबन्ध नहीं है)
प्रोफाईल में सभी विषय कोड सहित दिये गये होते हैं जिन में से प्रचलित विषयों के साथ स्वध्याय के विषय/विषयों का चयन किया जाना है।

इस चयन के साथ ही इच्छित विषय परीक्षा फार्म में प्रदर्शित(शो) हो जायेंगे।

विद्यालय परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

शिक्षार्थी द्वारा करणीय कार्य:-

सब से पहले छात्र-छात्रा विद्यालय संचालक मंडल/संस्था प्रधान को इच्छित स्वध्याय के अध्ययन के बाबत प्रार्थना पत्र देगा जिस में वह

(A) यह घोषणा करेगा कि इस विषय का अध्ययन वह स्वयं के संसाधनों से करेगा।
(B) कक्षा 10 व 12 में 650 रुपये अतिरिक्त स्वध्याय के विषय की परीक्षा फीस अदा करेगा।
(C) छात्र को पाठ्य पुस्तक स्वयं खरीद/व्यवस्था कर लानी होगी।

इस प्रकार से प्रधानध्याक/संस्था प्रधान, विद्यार्थी व अभिभावक आपसी समझ से इच्छित विषय का अध्ययन करने हेतु सहयोगी हो सकते हैं।
यहां यह उदृत करना आवश्यक है कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक विद्यालय में 10 से अधिक स्वधयाय के रूप में विषय लेने पर छात्र-छत्रा पर 2000 से 10000 (दो हज़ार से दस हज़ार रुपये) का जुर्माना लगाया जाता था का आदेश प्रत्यहारित कर लिया गया है।

पूर्व के आदेश

प्रत्यहारित आदेश

फिर भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो 
शमशेरभालु खान से
9587243963
8955031025
पर फोन कर या
sambhalu36@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan