Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2023

शक संपत्ति,विवाद और परिवार की समाप्ति

    शक,संपत्ति विवाद, और परिवार की समाप्ति                   पूनाराम का जला हुआ घर  जोधपुर जिले के मेहराराम (मानसिक विमंद जो पूनाराम के साथ रहता था ) भैराराम (हत्यारे पप्पू राम का पिता) और पूनाराम बेरड़ तीन भाई थे।             बड़ा भाई मेहरराम मानसिक विक्षिप्त                     मझला भाई भैराराम                         छोटा भाई पूनाराम जो ओसियां कस्बे के चोराई (रामनगर) गांव के निकट गंगानियों की ढाणी में निवास करते थे। दोनो की ढाणी 200 मीटर के अंतराल पर थी। दोनों भाइयों में जमीन से संबंधित विवाद काफी समय से चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने का गांव वालों ने प्रयास किया पर भैराराम नहीं माना। इस अड़ियलपन के कारण गांव ने उनका बहिष्कार कर रखा था। परन्तु पूनाराम ने अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र की शादी में समझौता कर शामिल किया। कुछ महीने पहले पप्...

उर्दू,पंजाबी,गुजराती,सिंधी,और पंजाबी हेतु और राजीव गांधी पैरा टीचर्स,शिक्षा कर्मी पंचायत सहायक हेतु वार्ता के बिंदु 17.07.2023

बीकानेर शिक्षा निदेशक से वार्ता 1 राजीव गांधी पैरा टीचर्स शिक्षा कर्मी और पंचायत सहायक के लिए वार्ता के बिंदु  2 उर्दू,पंजाबी,गुजराती और सिंधी हेतु वार्ता के बिंदु 1 राजीव गांधी पैरा टीचर्स शिक्षा कर्मी और पंचायत सहायक के लिए वार्ता के बिंदु  सेवामें श्रीमान निदेशक महोदय, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा बीकानेर बीकानेर विषय - राजीव गांधी पैरा टीचर, शिक्षा कर्मी व पंचायत शिक्षक से संबंधित समस्याओं के समाधान बाबत। संदर्भ - माननीय शिक्षा मंत्री महोदय श्रीमान बुलाकीदास कल्ला जी से उनके निवास पर बीकानेर में दिनांक 16.07.2023 को हुई वार्ता अनुसार उनके द्वारा निर्देशित आप महोदय से वार्ता बाबत। महोदय जी, उपर्युक्त विषयांतर्गत सादर निवेदन है कि राजस्थान सरकार द्वारा संविदा पर काम कर रहे शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों को एडॉप्ट करते हुये विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के आदेश जारी किये है। कार्मिक एवं वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अनुमोदित हैं,परंतु निदेशालय/शिक्षा विभाग स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही लंबित हैं। ...

उर्दू हेतु वार्ता 17.07.2023

सेवामें, श्रीमान निदेशक महोदय, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर,(बीकानेर)। विषय :- उर्दू विषय से संबंधित समस्याओं के समाधान बाबत। संदर्भ :- माननीय शिक्षा मंत्री महोदय श्रीमान बुलाकिदास कल्ला जी से उनके निवास पर बीकानेर में हुई वार्ता में उनके निर्देशानुसार आप महोदय जी से वार्ता बाबत। महोदय जी, उपर्युक्त विषयांतर्गत सादर निवेदन है कि (1) दिनांक 21.11.2020 को माननीय खानू खां बुधवाली की माधस्थता में निदेशालय द्वारा तत्कालीन शिक्षा निदेशक श्रीमान सौरव स्वामी जी द्वारा तैयार 09 सूत्रीय समझौते के अनुसार दांडी यात्रा का स्थगन किया गया। (2) दिनांक 02 दिसंबर 2020 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्रीमान गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार तत्कालीन शासन सचिव पंचायत राज श्रीमती अपर्णा अरोड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस समझौते को लागू करने हेतु सहमति बनी। (3) दिनांक 21.01.2021 को माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब द्वारा उक्त समझौते को लागू करने बाबत एक विद्यालय में 10 छात्र संख्या होने पर तृतीय भाषा के पद सृजित करने हेतु आदेश मुझे सौंपे गये। (4) दिनांक 29.09.2021 को तत्का...

मारवाड़ जैसलमेर,बाड़मेर,जोधपुर का दौरा 8 से 10 जुलाई 2023

         पंचायत समिति सभागार जैसलमेर  मंत्री सालेह मोहम्मद साहब के भाई इलियास फकीर की शादी में भागू का गांव जैसलमेर जैसलमेर के साथी देरावर सिंह भाटी का सुबह -सुबह कॉल आया कि भाई साहब, जी सा (पिताजी) बात करना चाहते हैं। भाटी साहब 80 के करीब उम्र के हो गए कम सुनता है पर आवाज धाकड़ । फोन पर आदेश हुआ कि आपको हमारी ढाणी आना है और मैने हां कह दी। इसी बीच जैसलमेर के पीर पगारा के खलीफा फकीर परिवार के सदस्य मंत्री सालेह मोहम्मद जी छोटे भाई इलियास फकीर की शादी का पैगाम आ गया। पिछली बार हमने राजस्थान का भ्रमण किया था परंतु बाड़मेर के बायतु तक ही जा पाये, जैसलमेर और बाड़मेर बाकी रहे इसलिए शादी और देरावर सिंह के यहां जाने के साथ ही मारवाड़ का दौरा भी साथियों से बात कर निश्चित हो गया। 8 जुलाई को जैसलमेर शहर में मीटिंग, 9 को बाड़मेर और भागू का गांव  10 को जोधपुर का दौरा तय हुआ। हमारे साथी राजीव गांधी पैरा टीचर रहीम खान ने चूरू बीकानेर  और बीकानेर से जैसलमेर का टिकट बना कर भेज दिया। बीकानेर क...

पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष झूठ का पुलिंदा

  नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ झूठ का पुलिंदा  link news 01 link news 02 बयान सच क्या है मकनीय नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के द्वारा जोधपुर दौरे के समय आज पूर्णतया सफेद झूठ बोला गया है कि भाजपा के द्वारा अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा नहीं किया गया था। 64 पेज के घोषणा पत्र सुराज संकल्प पत्र 2013 के पेज संख्या 39 के बिंदु संख्या 12 कर्मचारी कल्याण के उप बिंदु 05 के अनुसार  भाजपा के वर्ष 2013 के चुनावी घोषणा पत्र के बिंदु संख्या 12 के उप बिंदु 05 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि  " जनता जल कार्मिक,प्रेरक,विद्यार्थी मित्र,वन मित्र,कृषि मित्र,पैरा टीचर्स,मदरसा पैरा टीचर्स,शिक्षा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साहियिका, साथिन,आशा सहयोगिनी,कंप्यूटर ऑपरेटर, सीसीडीयू,शिक्षक आदि को नियमित करने हेतु नीति बनाई जायेगी।" सरकार बनने के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में समिति बनाई गई जिसकी 108 बैठकें हुई।जिनकी उपलब्धि शून्य रही। वर्ष 2018 के घोषणा पत्र के पेज संख्या 30/31 में घोषणा पत्र की प्रति वर्ष 2018 के ...