Skip to main content

उर्दू हेतु वार्ता 17.07.2023

सेवामें,
श्रीमान निदेशक महोदय,
माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर,(बीकानेर)।
विषय :- उर्दू विषय से संबंधित समस्याओं के समाधान बाबत।
संदर्भ :- माननीय शिक्षा मंत्री महोदय श्रीमान बुलाकिदास कल्ला जी से उनके निवास पर बीकानेर में हुई वार्ता में उनके निर्देशानुसार आप महोदय जी से वार्ता बाबत।

महोदय जी,
उपर्युक्त विषयांतर्गत सादर निवेदन है कि
(1) दिनांक 21.11.2020 को माननीय खानू खां बुधवाली की माधस्थता में निदेशालय द्वारा तत्कालीन शिक्षा निदेशक श्रीमान सौरव स्वामी जी द्वारा तैयार 09 सूत्रीय समझौते के अनुसार दांडी यात्रा का स्थगन किया गया।
(2) दिनांक 02 दिसंबर 2020 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्रीमान गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार तत्कालीन शासन सचिव पंचायत राज श्रीमती अपर्णा अरोड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस समझौते को लागू करने हेतु सहमति बनी।
(3) दिनांक 21.01.2021 को माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब द्वारा उक्त समझौते को लागू करने बाबत एक विद्यालय में 10 छात्र संख्या होने पर तृतीय भाषा के पद सृजित करने हेतु आदेश मुझे सौंपे गये।
(4) दिनांक 29.09.2021 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री महोदय श्रीमान गोविंद सिंह डोटासरा जी द्वारा माध्यमिक शिक्षा में कक्षा एक से 10 तक तृतीय भाषा के  10 छात्रों पर एक अध्यापक की व्यवस्था हेतु आदेश मुझे सौंपे गये थे।
इतना सब होने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तृतीय भाषाओं विशेषकर उर्दू व सिंधी भाषा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो खेद जनक होने के साथ - साथ हमें आत्मग्लानि का बोध करवाता है।

महोदय जी,
1 (क) 8 नवंबर 2020 से शाला दर्पण पोर्टल पर छात्रों से प्राप्त तृतीय भाषा चयन हेतु ऑप्शन फॉर्म भरवाए जाने बाबत समस्त प्रधानाध्यापको को निर्देशित किया गया था, खेद व्यक्त करते हुये आपको बताना पड़ रहा है कि अधिकांश संस्था प्रधान महोदयो द्वारा बिना ऑप्शन फॉर्म लिये ही सभी छात्रों की एक ही तृतीय भाषा का चयन कर लिया गया (अधिकांश संस्कृत भाषा का)।
(ख) कुछ विद्यालयों में अभिभावक और छात्र के ऑप्शन फॉर्म ले कर संस्था प्रधान महोदय से सही तृतीय भाषा का इंद्राज करने हेतु विनय किया गया परंतु सुनवाई नहीं की गई।
(ग) कुछ विद्यालयों में अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों और छात्रों के विनय पर कुछ समय के लिये एक बार तो अन्य भाषा का चयन किया गया परंतु थोड़े ही दिन बाद उसे एडिट कर पुनः संस्कृत भाषा का चयन कर दिया गया।
(घ) कुछ संस्था प्रधान महोदय ने अभिभावकों और छात्रों को चयनित तृतीय भाषा का अध्यापक उपलब्ध नहीं होने, उक्त समय पर पद सृजित नही होने की बात कह कर इच्छित तृतीय भाषा के स्थान पर अन्य भाषा का चयन करवा लिया गया।

इन सब समस्याओं के समाधान हेतु 
1 शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल में तृतीय भाषा मेपिंग पुनः करवाई जावे। विभाग एवं निदेशालय के पास अल्पसंख्यक छात्रों के कक्षा वार डेटा उपलब्ध हैं, विभाग उक्त कोलम को तृतीय भाषा मेपिंग ऑप्शन से लिंक कर स्वतः भाषा चयन से संबंधित कार्यवाही की जावे जिस से उर्दू और सिंधी भाषा के साथ अन्याय नहीं हो सके।

2 शाला दर्पण पोर्टल के छात्र प्रोफाइल में तृतीय भाषा चयन के ऑप्शन को पुनः अनलॉक कर संस्था प्रधान को सख्ती से पाबंद किया जावे कि छात्र द्वारा चाही गई तृतीय भाषा का ही चयन किया जावे एवं ऑप्शन फॉर्म अवश्य प्राप्त किया जावे।

3 जिन संस्था प्रधानों ने जानबूझकर  तृतीय भाषा मेपिंग में गड़बड़ी की है उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जावे।

4 महत्मा गांधी विद्यालयों में पूर्व में सृजित उर्दू के पद आज भी समाप्त किये जा रहे है और उर्दू के छात्रों को मजबूरी में अन्य तृतीय भाषा (संस्कृत) पढ़नी पड़ती है।

(5) कई विद्यालयों में आंदोलन के समय उर्दू का पद प्रदर्शित किए गए थे परंतु वर्तमान में पद प्रदर्शित नही हो रहे हैं।
(6) कई विद्यालयों में अधिकांश उर्दू पढ़ने वाले छात्र होने के बावजूद उर्दू विषय स्वीकृत नहीं किया गया है।
(7) उर्दू विषय की पुस्तकें अभी तक विद्यालयों में नहीं पहुंची हैं।
(8) वर्ष 2014 के बाद उर्दू विषय की डीपीसी नहीं की गई है।
अतः आप से निवेदन है कृपया क्रम संख्या 01 से 08 तक वर्णित समस्याओं का शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान करवाने का श्रम करावे।
धन्यवाद

संलग्न - उक्तानुसार व्वक्तय के समर्थन में कुछ तथ्य।


जिला झुंझुनूं की स्थिति जैसे बुरे हाल लगभग संपूर्ण राजस्थान में हैं।

निम्नलिखित राउप्रावि में अध्यापक लेवल-2(उर्दू) का पद स्वीकृत था।
उच्च माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत करने पर पद समाप्त कर दिया गया है।
इसलिए इन विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक (उर्दू) का पद स्वीकृत करवाना है। 70% से 95% तक अल्पसंख्यक समुदाय के स्टूडेंट्स हैं दोनों विद्यालयों में..
1.बंशीधर पौद्दार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,बिसाऊ, ब्लॉक-अलसीसर, विधानसभा क्षेत्र-मंडावा
2.राउमावि गोविंदपुरा, ब्लॉक-अलसीसर

अध्यापक लेवल-2 (उर्दू) के निम्नलिखित विद्यालयों में स्वीकृत हुए पदों पर पदस्थापन हो गया है या यह पद समाप्त हो गए
शालादर्पण पर तो रिक्त दिखाई दे नहीं रहे हैं.
1.राउमावि हमीरी कलां ,
2.राउमावि कुहाङू, 
3.राबाउमावि चूङी अजीतगढ़, 4.राउमावि नयासर,
[16/07, 20:22] ठाकुर शमशेर भालू खान गांधी: यह पद समाप्त हो गए हैं


जिला जोधपुर की स्थिति

राउमावि दूदेलियो की ढाणी ग्रामपंचायत सिंधीपुरा पीपाड़ शहर जोधपुर 
11th to 12th - 42
9th to   10th - 66
1  to      8th   - 158
यहां 1st, 2nd ग्रेड की पोस्ट  नही है ।
3rd ग्रेड की पोस्ट है लेकिन टीचर नही है।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 
पिपलाई बामनवास सवाई माधोपुर राज

शमशेर भालू ख़ान
जिगर चुरुवी

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan