Skip to main content

पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष झूठ का पुलिंदा

 नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ झूठ का पुलिंदा 
मकनीय नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के द्वारा जोधपुर दौरे के समय आज पूर्णतया सफेद झूठ बोला गया है कि भाजपा के द्वारा अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा नहीं किया गया था।
64 पेज के घोषणा पत्र सुराज संकल्प पत्र 2013 के पेज संख्या 39 के बिंदु संख्या 12 कर्मचारी कल्याण के उप बिंदु 05 के अनुसार 
भाजपा के वर्ष 2013 के चुनावी घोषणा पत्र के बिंदु संख्या 12 के उप बिंदु 05 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि
 "जनता जल कार्मिक,प्रेरक,विद्यार्थी मित्र,वन मित्र,कृषि मित्र,पैरा टीचर्स,मदरसा पैरा टीचर्स,शिक्षा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साहियिका, साथिन,आशा सहयोगिनी,कंप्यूटर ऑपरेटर, सीसीडीयू,शिक्षक आदि को नियमित करने हेतु नीति बनाई जायेगी।"
सरकार बनने के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में समिति बनाई गई जिसकी 108 बैठकें हुई।जिनकी उपलब्धि शून्य रही।

वर्ष 2018 के घोषणा पत्र के पेज संख्या 30/31 में घोषणा पत्र की प्रति

वर्ष 2018 के घोषणा पत्र में भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर बिंदु संख्या 07 कर्मचारियों के लिए के बिंदु संख्या 09 वह अट्ठारह के अनुसार कहा गया कि "राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण हेतु अस्थाई कर्मचारियों के वेतन भत्तों एवं उनकी नियमित करने हेतु कार्यवाही करेगी वह बिंदु संख्या अट्ठारह में कहा गया है कि संविदा कर्मियों को सीधी भर्ती में बोनस अंक दिए जाकर नियमित किया जाएगा"

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जोधपुर दौरे के बयान पर संविदा कर्मियों का तीखा प्रहार कहा भाजपा ने 2013 में किया था नियमितिकरण का वादा।
राजेंद्र राठौड़ का बयान जोधपुर 02.07.2023
सरकार बनने पर राजेंद्र राठौड़ ही थे नियमितिकरण समिति के अध्यक्ष। 
108 बैठके की जिस का नतीजा शून्य निकला।
संविदा संघर्ष समिति के शमशेर भालू ख़ान ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बनाया संविदा सेवा नियम और बजट घोषणा में पुराना अनुभव जोड़ने की की है घोषणा।
शमशेर भालू ख़ान
चूरू
9587243963

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅इस्लाम धर्म में व्यापार, ब्याज एवं मुनाफा

अरब व्यापारी हर देश में हर देश का हर एक सामान खरीदते और बेचते थे। अरब में व्यापार -  किसी भी क्षेत्र में सभी सामान उपलब्ध नहीं हो सकते। हर क्षेत्र का किसी ना किसी सामान के उत्पादन में विशेष स्थान होता है। उपलब्ध सामग्री का उत्पादन, भंडारण, परिवहन एवं विपणन ही व्यापार कहलाता है। क्षेत्र अनुसार इसके अलग - अलग नाम हो सकते हैं। इस्लाम धर्म का उदय अरब में हुआ। अरब क्षेत्र में तीन प्रकार की जनजातियां रहती थीं। बायदा - यमनी  अराबा - कहतानू (मिस्र) मुस्ता अराबा - अरबी (इस्माइली) यह जनजातियां खेती, व्यापार एवं अन्य कार्य करती थीं। हजारों सालों से इनका व्यापार रोम, चीन एवं अफ्रीका के देशों से रहा। अरब व्यापारी पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लेकर पूर्व में अरब सागर तक, अरब प्रायद्वीप तक व्यापार करते थे। अरब नील से ह्यांग्हो तक व्यापार करते थे। अरब प्रायद्वीप कई व्यापार मार्गों के केंद्र में स्थित था, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया, भूमध्य सागर और मिस्र शामिल थे। यहां मुख्य सभ्यताएं रहीं -  - सुमेरियन एवं बेबीलोन  सभ्यता (मेसोपोटामिया/इराक) (दजला फरात) की सभ्यता। - फ...