Skip to main content

चूरु विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान संघर्ष समिति का ज्ञापन

दिनांक "29.02.2024
ऑटो चालकों की समस्या एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के क्रम में।

जाति धर्म के आधार पर स्थानांतरण का विरोध
चूरु विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति,चूरु

शमशेर भालू खान
अध्यक्ष
269,कायमखानी बस्ती,सहजुसर, चुरू
9587243963
Mail - sambhalu36@GMail.com

सेवामें,
श्रीमान जिला कलक्टर महोदय,
कलेक्ट्रेट कार्यालय, चुरू

विषय - जाति और धर्म के आधार पर राजकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रताड़ना के क्रम में निवेदन।

महोदय जी,
उपर्युक्त विषय के संबंध में सादर निवेदन है कि राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय कार्मिकों का सभी विभागों में कार्यरत स्थानांतरण जाति और धर्म के आधार पर किया जा रहा है। 
यह अलोकतांत्रिक कृत्य है जो भारतीय संविधान और ईश्वर के नाम पर संविधान की शपथ का सीधा उल्लंघन है।
आप से निवेदन है कि कृपया इस आधार पर किए गए समस्त स्थानांतरण/ एपीओ/प्रताड़ना को तुरंत रोका जाए।
यदि 3 दिवस में यह कार्यवाही नहीं रोकी गई तो सत्याग्रह किया जायेगा।
इस हेतु समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

धन्यवाद।

भवदीय
शमशेर भालू खान
अध्यक्ष
चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति, चूरु
9587243963
Mail - sambhalu36@gmail.com

ऑटो चालकों हेतु ज्ञापन
चूरु विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति,चूरु

शमशेर भालू खान
अध्यक्ष
269,कायमखानी बस्ती,सहजुसर, चुरू
9587243963
Mail - sambhalu36@GMail.com

सेवामें,
श्रीमान जिला कलक्टर महोदय,
कलेक्ट्रेट कार्यालय, चुरू

विषय - तिपहिया वाहन (ऑटो रिक्शा संचालक) चालकों की प्रताड़ना के क्रम में निवेदन।

महोदय जी,
उपर्युक्त विषय के संबंध में सादर निवेदन है कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सड़क किनारे ऑटो चालकों को ऑटो खड़े करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर महोदय द्वारा ऑटो चालकों को ऑटो खड़े करने पर मना किया जाता है। साथ ही पूरी सड़क को अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर संकुचित किया जा चुका है।
इन अतिक्रमियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रास्ते में सवारी लेने हेतु खड़े होने पर धमकाया जाता है।
अतः आप से निवेदन है कि हमें नियमानुसार ट्रेफिक नियमों का पालन करने के बाद भी परेशान किया जा रहा है।

आप से निवेदन है कि सवारी ढो कर जीवन यापन करने वाले ऑटो चालकों को न्याय प्रदान कर अनुग्रहित करें।
यदि 3 दिवस में यह कार्यवाही नहीं रोकी गई तो सत्याग्रह किया जायेगा।
इस हेतु समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

धन्यवाद।

भवदीय
शमशेर भालू खान
अध्यक्ष
चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति, चूरु
9587243963
Mail - sambhalu36@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan