Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

अजमेर अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र बनाने के आदेश जारी

काफी लंबे समय से अजमेर जिले के एसडीएम साहेबान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आवेदन करने के बावजूद अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा था। एक लंबी लड़ाई के बाद आज अजमेर ज़िला प्रशासन ने आदेश जारी कर आवेदन के आधार पर प्रमाणपत्र जारी करने की अनिवार्यता कर निर्देशित किया है। बहुत बहुत बधाई लड़ाई लड़ने वाले साथियों को आप सब की मेहनत रंग लाई।

उर्दू बचाओ आंदोलन एक तुलनात्मक अध्ययन

उर्दू बचाओ आंदोलन एक तुलनात्मक विवरण सन 2016 के स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार किसी एक विद्यालय में एक ही तृतीय भाषा का पद का सिद्धांत दिया गया जिसे 28 मई 2019 की गाइडलाइंन में स्पष्ट कर लागू किया गया। इस कारण से बहुत से स्कूलों में चल रहे उर्दू विषय को समाप्त कर वहां कार्यरत उर्दू शिक्षकों को L1 पर लगा दिया गया। 5 जुलाई 2019 से शुरू धरने को 27 अक्टूबर 2019 को खत्म करवाया गया जिस में उर्दू के प्रस्ताव बना कर भेजे गये व समझौते के अनुसार शिक्षा निदेशालय के आदेश शिविरा/प्रा शि/संस्थापन/F-6/ 04/ 1319 दिनांक 13 दिसम्बर 2004 को लागू करवाने पर सहमति बनी। इस आधार पर हर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अल्पभाषा प्रकोष्ठ की स्थापना की गई। इस समझौते के विरुद्ध श्रीमान सौरभ स्वामी माननीय निदेशक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने एक विद्यालय एक तृतीय भाषा के सिद्धांत को लागू करने का विशेष आदेश निकाला। इस आदेश के विरोध में 01 नवम्बर 2020 से चूरू से दांडी पैदल यात्रा शुरू की गई । 8 नवम्बर 2020 को निदेशक महोदय ने 5 सितम्बर 2020 का आदेश प्रत्यहारित कर लिया व उर्दू व अल्पभाषा के संबन्ध में नवीन प्रक्रिया प्रारंभ की।...

विधायक सभा प्रश्न सफिया जी

विधानसभा प्रश्न राजस्थान में (1) प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षावार विद्यालवार, ब्लॉकवार,जिलावार अल्पसंख्यक नामांकन की पृथक पृथक प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सूची सदन के पटल पर रखें। (2) स्टाफिंग पैटर्न परिवर्तित नियम के अनुसार कक्षा 6 से 8 में तृतीय भाषा के 10 विद्यार्थियों के आवेदन के आधार पर पद स्वीकृत करने की अनुपालना में सही मेपिंग नहीं करने,विद्यार्थियों की इच्छा के बावजूद इच्छित तृतीय भाषा की मेपिंग नहीं करने वाले संस्था प्रधानों की सूची व राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करने पर की गई/ प्रस्तावित कार्यवाही की सूचना सदन के पटल पर रखें। (3) परिवर्तित स्टाफिंग पैटर्न नियमानुसार विद्यालयों में सभी तृतीय भाषाओं के साथ समान व्यवहार हेतु जारी निर्देशों की प्रति सदन के पटल पर रखें। (4) विद्यालय क्रमोन्नति/ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सिर्फ संस्कृत तृतीय भाषा ही स्वीकृत होती है। एक ही तृतीय भाषा संस्कृत के पद स्वतः स्वीकृत होने का कारण स्पष्ट करते हुये सभी तृतीय भाषाओं को समान रूप से विकास के अवसर उ...

उर्दू सिंधी के गुनाहगारों पर मुकदमे बाबत

सलाम साथियों,   नवम्बर 2020 से चला मेपिंग का काम जिस में सरकार की मंशा तृतीय भाषा(सिंधी,पंजाबी,गुजराती,संस्कृत व उर्दू) के ( स्कूल के कक्षा 6 से 8 में) 10 बच्चे होने पर नवीन पद स्वतः सृजित होने की थी। काम भी हुआ हमारे लोगों ने बहुत मेहनत की जिस से हम मुतमयीन हो गये थे कि 4300 नवीन उर्दू के पद सृजित होंगे। बीच के वक्फे में हम स्कूलों में जाकर फिर से जानकारी नहीं ले सके और ज्यादातर प्रधानाध्यापक जी ने (उर्दू व सिंधी) की मेपिंग को बदल कर संस्कृत कर दिया पद सिर्फ 1042 ही बने और इस रीट में आये 309। इस जालसाजी व धोखाधड़ी मे निदेशालय बीकानेर, ज़िला  शिक्षा अधिकारी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,नोडल/पंचायत शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक व शालादर्पन प्रभारी जिम्मेदार हैं। सभी साथी इस तरह के स्कूल जहां (1) बिना सहमति के विषय का चयन किया गया हो, (2) पहले सहमति ली बाद में बदलाव कर दिया हो (3) छात्रों को दबाव/बहलाकर/बिना बताये हस्ताक्षर करवाया जाना पाया गया हो (4) मनमर्ज़ी से मेपिंग कर दी हो। (5) अन्य कारण से इच्छित विषय पढ़ने से वंचित किया गया हो। की सूची बनाकर व एक प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय के नाम...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रार्थना पत्र

*शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अति महत्वपूर्ण* *कार्यभार हस्तान्तरण पत्र* - https://bit.ly/3JGae3N *Last Pay Certificate* - https://bit.ly/32Y5VQc *जन्म तिथि संशोधन फाॅर्म* - https://bit.ly/3mTWyIy *PRAN Application Form* - https://bit.ly/3G44nTm *बचत खाते को वेतन खाते में हस्तान्तरण करने हेतु आवेदन पत्र* - https://bit.ly/3qMwFeY *स्थानान्तरण हेतु आवेदन पत्र* - https://bit.ly/3492rLm *NPS कटौती अन्तर विवरण पत्र* - https://bit.ly/3FZaWqE *कार्मिक के विरूद्ध जांच हेतु आवश्यक अभिलेख व प्रपत्र* - https://bit.ly/3sVmR54 *वरिष्ठता सूची में नामांकन हेतु प्रपत्र* - https://bit.ly/3eOF8Zy *School Monitoring Format* - https://bit.ly/3FNEZRQ *विकलांग वाहन भत्ता आवेदन पत्र* - https://bit.ly/3ePTTeB *मासिक व्यय विवरण पत्र* - https://bit.ly/3zlGIvp *विद्यार्थी दुर्घटना बीमा दावा प्रपत्र* - https://bit.ly/3mSN4NC *सेवानिवृत्ति हेतु शपथ पत्र प्रारूप* - https://bit.ly/3HozKZk *अनुपयोगी सामानों की नीलामी के लिए प्रपत्र* - https://bit.ly/3EQXTG4 *Child Care Leave Application* - https://bit.ly/3HvqGl...

कलम

-:मेरी कलम आज लिखेगी शमशेर गांधी का संघर्ष :- शमशेर पर कुछ लिखू।  ना मिले जो मंजिल तो  मुकद्दर की बात है। गुनाह तो तब हो जो जीवन में संघर्ष न रहे। शमशेर गांधी आज राजस्थान में युवाओं का प्रेरणा स्रोत बन चुका है। शमशेर गांधी का जन्म राजस्थान के चुरू जिले के एक छोटे से गांव सेजूसर में हुआ था। शमशेर गांधी कांग्रेस के पुर्व विधायक मरहूम भालू खान के सुपुत्र है। आप पैसे से एक सरकारी ऊर्दू टीचर हैं। आप हमेशा से ही संघर्षशील रहे हो। आपने ऊर्दू के लिए जो संघर्ष किया है वो किसी से छिपा हुआ है। आप 177 दिन धरने पर बैठ थे चूरू मे। आपने अपना सिर भी मुंडवाया था। आपके संघर्ष बहुत हैं लेकिन मैं बात दांडी सद्भावना यात्रा की करूंगा। एक नवम्बर को जब उस सरकार ने चारों दरवाजे बंद कर दिए जिसको हम 70 सालों से वोट देतें आए हैं। उस सरकार ने सब कुछ नकार दिया। तब एक मर्दे मुजाहिद निकला घर से सर पर मौत का कफन बांद कर और हाथ में गांधी की लाठी और सर पर खादी टोपी पहने निकल गया सेजूसर से दांडी यात्रा के लिए। जब चुरू पहुंचे तो जिस तो माननिय Rafique Mandelia जी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उस व...

साथी ओमप्रकाश वर्मा की कलम

प्रिय शमशेर भालू खान भाईसाहब। कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। घर लौट आओ। वैसे भी आपकी खुद की नौकरी तो परमानेंट भी है और अच्छी तनख्वाह भी। बेटी अंजली खान भी एलएलबी पूरी कर अब वकालत शुरू करने वाली है। अपना पूरा परिवार आपके संघर्ष से गौरवान्वित तो है, किंतु अपने मुखिया को 34 दिनों से नंगे बदन अनशन पर देखकर थोड़ा दुःखी भी है। वैसे भी अंधी बहरी भैंस के आगे ये हल्की सी बीन कब तक बजाते रहोगे। आपका सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि आप उस कौम से ताल्लुक रखते हैं जिसमे उसके धार्मिक प्रतीकों से लेकर नये नवेले अवतार एआईएमआईएम के ओवैसी तक के सम्मान पर यदि हल्की सी चोट हो जाए तो नारों और आंदोलनों से देश की सड़कें भीड़ से पाट दी जाती हैं परंतु  जब बात संवैधानिक अधिकारों की आती है तो मानो सांप सा सूंघ जाता है। आप उस कौम को जगाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमे जागने के बाद फ़ज्र की नमाज की तो चिंता होती है परंतु फर्ज की अदायगी की बात होते ही वापिस उबासी आने लगती है।  इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जिस तरह आपका और हमारा समाज बिना शर्त, बिना लाग लपेट के कांग्रेस से स्थायी रूप से जुड़ चुका है, अब उसे अलग करना लगभग...

साथी ओमप्रकाश वर्मा की कलम से

प्रिय शमशेर भालू खान भाईसाहब। कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। घर लौट आओ। वैसे भी आपकी खुद की नौकरी तो परमानेंट भी है और अच्छी तनख्वाह भी। बेटी अंजली खान भी एलएलबी पूरी कर अब वकालत शुरू करने वाली है। अपना पूरा परिवार आपके संघर्ष से गौरवान्वित तो है, किंतु अपने मुखिया को 34 दिनों से नंगे बदन अनशन पर देखकर थोड़ा दुःखी भी है। वैसे भी अंधी बहरी भैंस के आगे ये हल्की सी बीन कब तक बजाते रहोगे। आपका सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि आप उस कौम से ताल्लुक रखते हैं जिसमे उसके धार्मिक प्रतीकों से लेकर नये नवेले अवतार एआईएमआईएम के ओवैसी तक के सम्मान पर यदि हल्की सी चोट हो जाए तो नारों और आंदोलनों से देश की सड़कें भीड़ से पाट दी जाती हैं परंतु  जब बात संवैधानिक अधिकारों की आती है तो मानो सांप सा सूंघ जाता है। आप उस कौम को जगाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमे जागने के बाद फ़ज्र की नमाज की तो चिंता होती है परंतु फर्ज की अदायगी की बात होते ही वापिस उबासी आने लगती है।  इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जिस तरह आपका और हमारा समाज बिना शर्त, बिना लाग लपेट के कांग्रेस से स्थायी रूप से जुड़ चुका है, अब उसे अलग करना लगभग...

उर्दू बाबत

मांग पत्र  सेवामें श्रीमान ........... विषय :- उर्दू, पंजाबी, गुजराती,सिंधी, कक्षा 1 से 5 पूर्व की भांति अल्प भाषा विषय शिक्षण हेतु स्वीकृति देने बाबत महोदय, उपरोक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि राजस्थान में वर्ष 2016 से पूर्व एक विद्यालय में सभी विषय जो छात्र पढ़ने के इच्छुक होते थे पढ़ाए जाते थे परंतु भाजपा सरकार द्वारा एक विद्यालय एक तृतीय भाषा नियम लागू किया गया जिसके कारण अन्य चार तृतीय भाषाओं के पढ़ने वाले बच्चे प्रभावित हुए।  1 नवंबर 2020 से शुरू हुई दांडी यात्रा में हुए समझौते के अनुसार स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन किया गया जिसके अंतर्गत जिस विद्यालय में कक्षा 06 से 08 में कुल 10 बच्चे किसी तृतीय भाषा के लिये सहमति देते हैं तो वहां पद स्वीकृत होगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा स्टाफिंग जारी कर दिया गया व माध्यमिक शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न अभी भी होना शेष है। अभी तक प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 1 से 5 मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के अनुसार जिस विद्यालय में कक्षा एक से पांच में पढ़ने वाले या पढ़ने के इच्छुक 20 छात्र होंगे तो वहां पर पद स्वीकृत होगा जिसकी परिणीति अभी ...

दिल्ली प्रोग्राम

*जयपुर से दिल्ली पेट के बल लुढ़ककर मार्च* महात्मा गांधी सर्किल जयपुर वाया राजघाट दिल्ली से 24 अकबर रोड अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय तक। *यह 268 किलोमीटर यात्रा पेट के बल लुढ़ककर पूरी की जायेगी।* *विषय:- संविदा कार्मिकों (राजीव गांधी पैरा टीचर, शिक्षाकर्मी व मदरसा पैरा टीचर ) का नियमितीकरण व 22.11.2020 उदयपुर समझौते को लागू करवाने बाबत* 1 महात्मा गांधी सर्किल-दरगाह चार दरवाजा 2 दरगाह-आमेर 7 किमी 3 आमेर-कूकस 7 किमी 4 कूकस-अचरोल 14 km 5 अचरोल-चंदवाजी 11  6 चंदवाजी-मनोहरपुर 11 7 मनोहपूरा-शाहपुरा 9  8 शाहपूरा-भाभरू 13  9 भाभरू-पावटा 19  10 पावटा-कोटपूतली 19 11 कोटपूतली से 11 किमी 12 विश्रामगृह-बहरोड़ 14 13 बहरोड़-नीमराना 16  14नीमराणा-शाहजहांपुर 7 15 शाहजहांपुर-बावल 20 16 बाबल-धारूहेड़ा 17 विश्रामगृह-धारूहेड़ा 12  18 धारूहेड़ा-मानेसर 24  19 मानेसर-गुड़गांव 16  20 गुड़गांव-दिल्ली 14 किमी 21 विश्रामगृह-राजघाट 14 22 राजघाट-24 अकबर रोड *अनिश्चितकाल के लिये।* शमशेरभालु खान गांधी 9587243963

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan