Skip to main content

चूरु के शहीद

शहीदों की तुरबत पर लगेंगे हर वर्ष मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा।

                      चुरू के शहीद

शहीद अस्त अली खान दोलतखानी,अगुणा मोहल्ला, चूरू 1971 भारत पाक युद्ध। शव प्राप्त नहीं।
शहीद नूर मोहम्मद खान मलकान 1962 भारत चीन युद्ध, शव प्राप्त नहीं।

शहीद अल्लादीन खान दायामखानी नया बास चूरू
1971 भारत पाक युद्ध,शव प्राप्त नहीं।
शहीद महनु खान दिलावरखानी भारत पाक युद्ध 1971
शव प्राप्त नहीं।
शहीद इलाही बक्श खान मलकान पीथीसर,1965 भारत चीन युद्ध, शव प्राप्त नहीं।
शहीद दफेदार असलम खान राणासर
14 ग्रेनेडियर्स , जम्मू कश्मीर में शहीद

शहादत दिवस 
शहीद अस्तअली खाँ कायमखानी निवासी चुरू जिला चुरू
14 ग्रेनेडियर भारतीय सेना 
शहादत भारत पाक युद्ध में14 दिसम्बर 1971 को हुई।

शहीद अस्त अली खाँ ,अल्लादीन खान और महनू खान साथियों के साथ पाकिस्तान सीमा के 7 किलोमीटर अन्दर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की पाकिस्तानी सेनिको को मौत के घाट उतारकर पाकिस्तानी गोला बारूद को तबाह कर दिया जिसे आज हम बैटल आफ दुरचरया  के नाम से याद करते है।
इस ऑपरेशन में कुल 67 जवान शहीद हुए थे जिसमे से शहीद अस्त अली खा दौलतखनी, शहीद महनू खान एलमान (नया बास) ,इलाही बक्श खान जी मलकान (पीथीसर) शहीद अलादीन खान जी सहित, 62 जवान कायमखानी थे। 
काफी दिनों से प्रयास कर रहें हैं कि उनके नाम पर अगुने मोहल्ले की पीएचसी, स्कूल  का नामकरण किया जावे।
शहीद नूर मोहम्मद खान मलकान सहजुसर और शहीद इलाही बक्श खान मलकान पीथीसर दोनो ही भारत चीन युद्ध में शहीद हुए।
इन पांचों शहीदों की बॉडी लौट कर नहीं आई।
शहीद दफेदार असलम खान जम्मू कश्मीर में गश्त के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए।
शहीद इलाही बक्श खान के नाम पर राउमावि पीथीसर का नाम करण किया गया है।
शहीद असलम खान के नाम पर राप्रावि राणासर का नामकरण किया गया है।
शेष सभी शहीदों के नाम पर राजकीय अस्पताल या स्कूल के नामकरण का कार्य प्रगति पर है।


          शहीद सुमेर सिंह रनवा ढाणी रनवा चूरू

उनकी तुरबत पे नहीं था एक भी दीया
लहू से जिनके जला करता था चराग ए वतन
जगमगा रहे हैं मकबरे उनके
जो बेचा करते थे शहीदों के कफन।

शमशेर भालू खान
जिगर चुरूवी 

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅पाकिस्तान परस्त कौन

नापाक परस्त कौन -  👉 नापाक पसंद भाजपा - एक विश्लेषण 🔥# ऑपरेशन_सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के आक्रमण में यदि #मोदी (भाजपा) सरकार ने दुश्मन से हमदर्दी न दिखाई होती और अमेरिका की व्यापार नहीं करने धमकी में ना आए होते तो भारतीय सेना नापाकिस्तान के नक्शे के चार टुकड़े कर चुकी होती। थोड़े समय के लिए सेना को फ्री हैंड मिल जाता, विदेश राज्य मंत्री पाक सरकार को हमले की पूर्व जानकारी ना देते और शहबाज़ शरीफ़ के प्रति प्रेम न छलकाते तो आज तस्वीर दूसरी होती। आख़िर भाजपा इतनी पाकिस्तान परस्त क्यों है, आईए जानते हैं,  1. 👉 वर्ष 1999 का फरवरी महीना दिनांक 19.02.1999 -  🔥 वाजपेई की लाहौर यात्रा और कारगिल युद्ध -             दिल्ली से लाहौर बस  लाहौर पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाक PM नवाज शरीफ से भेंट की। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस द्वारा बाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर में नवाज शरीफ को गले लगाने पहुंचकर लाहौर घोषणा- पत्र जारी करते हैं। इधर वाजपेयी शरीफ के गले मिल कर मेहमाननवाज़ी का मजा ले रहे थे उधर नापाक स...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan