Skip to main content

चुरू विधानसभा क्षेत्र नहर और पेयजल

नहर हेतु ज्ञापन 

सेवामें,
श्रीमान भजन लाल शर्मा,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,जयपुर।

विषय :- चुरू विधानसभा क्षेत्र में नहर का पानी उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन।

महोदय जी,
उपर्युक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के से गांवों में आजादी के 75 वर्ष बाद जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें हैं, आज भी कृषिकवर्ग खेतों में सिंचाई नहर के पानी की सुविधा से वंचित हैं।
हाल ही में मेरे द्वारा चूरू विधानसभा क्षेत्र में जनजागृति तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई थी जिसमें चूरू विधानसभा क्षेत्र के 103 गांव और 02 शहरों का लगभग 80 हजार हेक्टेयर रकबा सिंचाई के पानी से अभावग्रस्त है। चूरू विधानसभा क्षेत्र में 100 % सिंचाई भूमिगत जल का दोहन कर की जाती है जिस से जलस्तर तेजी से घटता जा रहा है। बहुत से कुंओ का पानी समाप्त हो गया और बंद हो गए। लगभग हर वर्ष 10 फीट बोरिंग गहरी होती जा रही है। सिंचाई हेतु बिजली भी आवश्यकतानुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। 
इससे जल की समस्या के साथ - साथ सिंचाई की लागत भी बढ़ रही है और किसान कर्ज के बोझ से दब कर कृषि कार्य छोड़ कर अन्य कार्यों की ओर आशक्त हो रहे हैं।
लगभग 10 लाख आबादी के कृषि प्रधान और मुख्य आजीविका वाले चूरू विधानसभा क्षेत्र में 40 ग्राम पंचायतों के 103 राजस्व गांवों और 02 शहरों के कृषक परिवारो को राहत देने हेतु चूरू के हर खेत में पानी पहुंचे, इस बाबत नहर ही उत्तम साधन है। 
यह भी निवेदन है कि इस नहर निर्माण कार्य को नरेगा योजना में शामिल कर लिया जावे जिस से लोगों को राजगार भी उपलब्ध हो जायेगा।
अतः आप से सादर निवेदन है कि कृपया चूरू विधानसभा क्षेत्र को नहर का पानी उपलब्ध करवाने की कृपा करें।
हम समस्त कृषक जन आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।

भवदीय
          शमशेर भालू खान
 सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष
 चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू 

प्रतिलिपि :-
1 श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री,भारत सरकार
2 श्रीमान गजेंद्र सिंह शेखावत
माननीय मंत्री महोदय जल संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार 
3 श्रीमान राहुल कसवां जी
माननीय सांसद महोदय, चुरू
4 श्रीमान जिला कलक्टर महोदय, चुरू 
5 श्रीमान मंत्री मदोदय, जल संसाधन विकास मंत्री राजस्थान सरकार।
6 श्रीमान राजेंद्र राठौड़ साहब, माननीय पूर्व विधायक, चुरू।
7 श्रीमान हरलाल सहारण
माननीय विधायक, चूरू।
8 श्रीमान उपखंड अधिकारी, चुरू 
9 कार्यालय जल जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), चुरू 
10 रक्षित पत्रावली, कार्यालय चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू 

कार्यालय प्रभारी
कार्यालय चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू

पेयजल हेतु निवेदन
सेवामें,
श्रीमान भजन लाल शर्मा,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,जयपुर।

विषय :- चुरू विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु निवेदन।

महोदय जी,
उपर्युक्त विषय अंतर्गत सादर निवेदन है कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के बहुत से गांवों में आजादी के 75 वर्ष बाद जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें हैं, आज भी बहुत से गांव और शहर के वार्ड शुद्ध पेयजल की प्राथमिक आवश्यकता से वंचित हैं।
हाल ही में मेरे द्वारा चूरू विधानसभा क्षेत्र में जनजागृति तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई थी जिसमें चूरू विधानसभा क्षेत्र के 103 गांव और 02 शहरों के 80 वार्डों में मुख्य समस्या पेयजल और जल निकासी की बताई गई।
इस हेतु आपको अवगत कराते हुये निवेदन करना चाहता हूं कि

A. चुरू विधानसभा क्षेत्र के गांव :-
1 सिरसाली
2 लोहसणा छोटा
3 महला का बास
4 गिनड़ी पट्टा लोहसना
5 गिनड़ी पट्टा राजपुरा 
6 रिबीया
7 पीथीसर
8 आसलखेड़ी
9 भेरुसर
10 ऊंटवालिया
11 दूधवाखारा
12 सुरतपुरा
13 सहनाली बड़ी
14 ढाणी लाल सिंहपुरा
15 पोटी
16 रायपुरिया
17 धोधलिया
18 जासासर
19 धीरसार चारणान
20 रामपुरा रेणु
21 दुधवामीठा
22 मेघवाल बस्ती झारिया
23 रामबास जोड़ी
24 नरसिंहपुरा
25 करणपुरा
26 मेघवाल बस्ती लादडिया
27 दुधवा स्टेशन
28 कड़वासर
29 बुंटिया
30 ढाणी नायकान खिवासर
31 श्योदनपुरा

B चूरु शहर:-
वार्ड 1 से 5
वार्ड 6 से 15
वार्ड 16 से 25
वार्ड 26 से 35
वार्ड 36 से 45
वार्ड 46 से 54
वार्ड 55 से 60

C रतननगर :-
वार्ड 1 से 3
वार्ड 4 से 8
वार्ड 9 से 15
वार्ड 16 से 20
में पानी की उचित और निर्बाध आपूर्ति हेतु ओवर हेड टैंक क्षमता 5 लाख लीटर बनवाने का श्रम करावें।

चूरू विधानसभा क्षेत्र के गांव जहां ओवर हेड टैंक बना तो दिए गए हैं परंतु मुख्य स्टेशन से पानी की कम आवक से अभी तक उनमें पानी भर कर पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है :-
1 सहजूसर
2 सिरसला
3 रिडखला
4 जोड़ी
अतः आप से सादर निवेदन है कि कृपया उक्तानुसार कार्यवाही कर अनुग्रहित करें।
हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे।
    शमशेर भालू खान
सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष
कार्यालय चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू 

प्रतिलिपि :-
1 श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री,भारत सरकार
2 श्रीमान गजेंद्र सिंह शेखावत
माननीय मंत्री महोदय जल संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार 
3 श्रीमान राहुल कसवां जी
माननीय सांसद महोदय, चुरू
4 श्रीमान जिला कलक्टर महोदय, चुरू 
5 श्रीमान मंत्री मदोदय, जल संसाधन विकास मंत्री राजस्थान सरकार।
6 श्रीमान राजेंद्र राठौड़ साहब, माननीय पूर्व विधायक, चूरू 
7 श्रीमान हरलाल सहारण
माननीय विधायक, चूरू।
8 श्रीमान उपखंड अधिकारी, चुरू 
9 कार्यालय जल जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), चुरू 
10 रक्षित पत्रावली, कार्यालय चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू 

         कार्यालय प्रभारी
कार्यालय चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान, समिति, चूरू

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan