Skip to main content

श्री बनवारीलाल सोती

भामाशाह, दानवीर कर्मयोगी सेठ श्री बनवारीलाल सोती चूरू

बनवारी लाल जी सोती एक परिचय
नाम - बनवारी लाल
पिता का नाम - केदारमल
(बनवारी लाल जी की छः वर्ष की आयु में 1953 में निधन)
माता का नाम - विद्या देवी ,दूसरी (सौतेली माँ, केसर देवी, तीन वर्ष की आयु में माता विद्या देवी चल बसीं।
जन्म - 6 नवम्बर,1947
जन्म स्थान - चूरू
कर्म स्थान कलकत्ता (पिता केदारमल सपरिवार कलकत्ता आकर स्थानीय तुलापट्टी में बस गए।)
विवाह - चूरू निवासी चुन्नीलाल जोशी की पुत्री सत्यभामा के साथ 4 मार्च,1966 को।
व्यवसाय -
1. दिनांक 16 नवम्बर,1964 को ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन आफ इंडिया में नौकरी प्रारंभ की।
 2. ट्रांसपोर्ट कंपनी (तीन मित्रों का संयुक्त उपक्रम) 30 मई,1972 को रामकुमार गोयल और छबीलदास गोयल के साथ एसोसियेटेड रोड कैरियर्स प्रा.लि. के माध्यम से ट्रांसपोर्ट कार्य प्रारंभ किया। 50 वर्षों से एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड का कारोबार 362 शहरों की 375 शाखाओं और 503 सेंटरों में विस्तारित है। वर्तमान में 10000 से भी अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली एसोसिएटेड ट्रांसपोर्टर्स  कंपनी, भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी है।
एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड, कोलकाता

आदर्श - सेठ सोहनलाल दूगड़ 
प्रेरणा - प्रभुदयाल (ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मालिक)
"कोई बहुत कष्ट पाने के उपरांत ही कोई तुम्हारे सामने आकर हाथ फैलाता है उसकी तकलीफ को महसूस करो और यथासंभव सहयोग करो।"
प्रभुदयाल TCI 

समाज सेवा की प्रेरणा - 
एक दिन संयोगवश बनवारी जी को बडतल्ला स्थित 'श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल' में जाना पड़ा। वहां गरीबों की चिकित्सा व दीवार पर अंकित दानदाताओं की सूची पर दृष्टि पड़ी। जिसमें दाताओं के नाम लिखे हुए थे। किशोर बनवारी जी के मन में भावों का उठता हुआ सैलाब, चेहरे पर गंभीरता और आत्मविश्वास के मिश्रित भाव लिए कोमल मन सोच रहा था कि मैं भी पीड़ित मानवता की सेवा इन दाताओं की भांति करूंगा।

समाज सेवक बनवारी लाल जी सोती - 
बनवारीलाल सोती ने अपनी मेहनत व लगन से अपना एक व्यक्तित्व, एक मुकाम बनाया और समाज को लौटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धन के अर्जन के साथ-साथ विसर्जन का गणित उन्होंने साधा है और शिक्षा, चिकित्सा, भूकंप, सूखा, बाढ़ राहत सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए हमेशा बेहतर किया है। 
प्रो. कमल कोठारी , चूरू

समाज सेवा के कार्य - 
कर्मस्थली कोलकाता में रक्त दान कैंप आयोजित कर अब तक 8973 यूनिट ब्लड संग्रहण।
86 आंखों के चिकित्सा कैंप आयोजित करवाकर 104254 रोगियों की जांच कर 7040 आपरेशन तथा 64988 चश्मे दिए गए। पैतृक स्थान चूरू में दो पोलियो आपरेशन कैंप आयोजित करवाकर 403 लोगों को जटिल, बड़े आपरेशन करवाकर ठीक करवाया।
विभिन्न कारणों से दिव्यांग हुए लोगों को चूरू व कोलकाता में आर्टिफिशियल अंग कैंप लगवाकर 1945 अंग वितरित करवाए। अपनी जन्मदात्री माता विद्या देवी की स्मृति में चूरू की दलित बस्ती में विद्या देवी - मेघवाल सामुदायिक भवन, कबीर पाठशाला के पास चूरू में बनवाया तो पालित माता केसर देवी की स्मृति में केसर देवी सोती आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ रोड़ चूरू बनवाया। लगभग 50 एकल विद्यालयों में निर्माण। पिता की पुण्य स्मृति में केदारमल सोती धर्मशाला, प्रतिभा नगर चूरू में बनवाई। चूरू शहर में विभिन्न स्थानों पर पांच वाटर कूलर लगवाए हैं। बीएल सोती जी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हैं। इसके अलावा भूकंप,सूखा, बाढ़ पीड़ितों की सहायता करते रहते हैं।
चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी के रूप में बालिका महाविद्यालय, पिंजरापोल,व्यायाम शाला में सहायता करते हैं। श्री सोती अनेक शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जिनके माध्यम से समाजोत्थान का पुण्य कमा रहे हैं।

सम्मान - 
पुरस्कार ग्रहण करते हुए श्री फतेहचंद सोती, चूरू
चूरू में जन जागृति के प्रणेता, महान समाज सुधारक स्वामी गोपालदास जी की पुण्य तिथि पर हुआ आयोजन, शिक्षा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी बनवारीलाल जी सोती को स्वामी गोपालदास पुरस्कार 2025 दिया गया। शिक्षा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी बनवारीलाल जी सोती को स्वामी गोपालदास पुरस्कार-2025 प्रदान किया गया, जो उनके परिजन फतेहचंद सोती ने ग्रहण किया। श्री बनवारी लाल सोती ने पुरस्कार राशि 11000 में 51000 रुपए ओर मिलाकर स्वामी गोपालदास कार्यकारिणी को दान किए।

श्री बनवारी लाल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते शमशेर भालू खां।

शमशेर भालू खां 
9587243963

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan