तहसील कमेटी किसान सभा चूरू का रिपोर्ट कार्ड
दिनांक - 24.05.2026
1. गांव चंदेलनगर में कामरेड साथी के साथ किसान के घर पर लगा ताला खुलवाया।
2. जिला कमेटी बैठक के बाद 5 गांवों में ग्राम कमेटियों का गठन किया गया। अब 32 ग्राम कमेटी बन चुकी हैं।
3. चूरू तहसील के कार्यों को सही ढंग से करने के लिए
3. A. बिजली
3. B. कृषि
3. C. शिक्षा समिति का गठन किया गया।
4. 3 गांवों में किसानों की आपसी अनबन को समाप्त कर समझौता करवाया गया।
5. तहसील स्तरीय एक दिवसीय धरना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने रखा गया।
6. रेल रोको आंदोलन हेतु सभी 108 गांवों में संपर्क किया गया।
7. 3 किसानों के खेतों में लगे टावर की समस्या के समाधान हेतु बिजली कंपनी प्रतिनिधियों से वार्ता की गई।
8. तहसील कमेटी कार्यालय हेतु आगे से जन सहयोग हेतु कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
9. तहसील के गांव कोटवाद में पानी की समस्या का समाधान करवाया गया।
10. कृषि उपज मंडी में दलाल को पकड़ कर किसानों से घुस के रूप में ली जाने वाली राशि वापस करवाई।
11. चने की तुलवाई की प्रतिदिन निगरानी की गई, तुलाई 50 kg 600 ग्राम की जा रही है, जिसमें लगभग 500 ग्राम का कट्टा और 100 ग्राम छीजत के रूप में किया जा रहा था, इस हेतु सभी, किसानों ने सहमति से यह तुलवाई होने की बात कही।
12. जून महीने में sc (बिजली) ऑफिस का घेराव प्रस्तावित है।
13. कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधि से प्रति सप्ताह संपर्क किया जा रहा है, इस बाबत पटवार मंडल अनुसार क्लेम की राशि की सूचना मांगी गई थी, परन्तु अभी तक सूचना नहीं मिली, जिला कमेटी से इस हेतु सहयोग की अपेक्षा।
14. गांव खंडवा एवं एवं अन्य गांवों के किसानों की जारी बीमा पॉलिसियों हेतु कंपनी/बैंक द्वारा किया जा रहा गड़बड़ झाले के बारे में जिला कलक्टर महोदय को अवगत करवाया गया।
15. तहसील कमेटी की बैठक के संबंध में तहसील कार्यकारिणी लगभग हर महीने मिलती है, परन्तु अध्यक्ष महोदय के बीमार होने के कारण आधिकारिक बैठक नहीं हो पाई।
16. चूरू तहसील के मुद्दे जनसुनवाई के अंतर्गत ज्ञापन 27./04/2026 को दिया गया एवं सम्पर्क पोर्टल पर भी दर्ज करवाई गई।
17. ग्राम पंचायत लोहसना के 2020 के फसल बीमा क्लेम हेतु पटवारी द्वारा की गई गड़बड़ के विरुद्ध जिला कलेक्टर एवं SDM चूरू से मिलकर कार्यवाही शुरू करवाई गई। SDM चूरू ने रिपोर्ट कलेक्टर चूरू को भिजवा दी है।
18. जिला अस्पताल चूरू में मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
19. नगर परिषद चूरू एवं नगर पालिका रतननगर में आवारा पशुओं के संबंध में जिला एवं ब्लॉक प्रशासन को अवगत करवाया गया।
20. गांव रायपुरिया में नरेगा श्रमिकों के शोषण के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिला कलेक्टर के माध्यम से कार्यवाही करवाते हुए नरेगा सहायक को पाबंद करवाया गया।
21. तहसील कमेटी के द्वारा आगामी सभी बैठकें तहसील इकाई तेजा भवन में रखे जाने के संबंध में आगामी बैठक में रखने का प्रस्ताव रखने का विचार रखती है।
22. किसान सम्मान निधि हेतु बार - बार SDM एवं जिला कलेक्टर से संपर्क किया गया, जिसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा अभी तक राज्य सरकार द्वारा पोर्टल पर किसी प्रकार की अपडेटिंग बंद बताई जा रही है, जो खुलने पर ही संभव है।
23. चूरू में तीन जगह लग रहे सोलर पार्क का अवलोकन किया गया।
24. चूरू के लगभग सभी गांवों में पेयजल की समस्या है जिसके समाधान की आवश्यकता है।
25. चूरू तहसील के खेतों को नहर से जुड़वाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
शमशेर भालू खां
तहसील मंत्री, चूरू
2025 रबी फसल क्लेम रिपोर्ट
चूरू तहसील के किसानों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु रैली का आयोजन।
आज दिनांक 02/06/2026 को चूरू तहसील के किसानों द्वारा पंखा सर्किल से कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में किया विरोध प्रदर्शन। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील इकाई के सानिध्य में आयोजित रैली में खंडवा, रिबिया, करनीसर, लोहसना, लालसर, बास ढाकान, घांघू, बालरासर अथुना, राणासर, सहजूसर, गिनड़ी, पीथीसर, भामासी, रामसरा सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित रहे।
इस संदर्भ में जिला कलेक्टर चूरू को सौंपे गए ज्ञापन में चूरू तहसील विभिन्न पटवार मंडलों की बीमा कंपनी द्वारा द्वारा निरस्त की गई बीमा पॉलिसियों को पुनः चालू करवाने, रबी 2026 की बेबुनियाद आपत्तियों को हटवाने, खरीफ 2025 में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा जारी करवाने, विभिन्न दस्तावेजों की कमी निकाल कर निरस्त की गई बीमा पॉलिसियों को पुनः बहाल करने, वर्ष 2021 का मुआवजा क्रॉप कटिंग के आधार पर देने, रबी 2020 - 21 की लोहसना, एवं खरीफ 2020 - 21 लालासर बनीरोतान का बकाया बीमा क्लेम दिलवाने, रबी 2025 26 मैं खंडवा पटवार मंडल पर लगी पर लगी बेबुनियाद आपत्तियां को खारिज करने, सभी बीमा क्लेम की रिपोर्ट पटवार मंडल अनुसार सार्वजनिक करने, बोनस क्लेम की सूचना ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक करने, RDSS के अंतर्गत ढाणियों में विद्युत कनेक्शन जारी करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करने, घरेलू कनेक्शन की लंबित सूची के अनुसार तुरंत कनेक्शन देने, बैंक एवं बीमा कंपनी की सांठ - गांठ से किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी को समाप्त करने, वर्ष 2023 की रबी (चना) की फसल का खंडवा पट्टा पीथीसर एवं रिबिया पटवार मंडल का क्लेम जारी करने, बकाया कृषि 2018 से लंबित चल रहे हैं, इस प्रतीक्षा सूची को शून्य करने, रामपुरा रेणु से रिबिया तक बन रही सड़क को गुणवत्ता पूर्ण करवाने, किसानों को खाद एवं बीज का वितरण समय पर ग्राम सोसाइटी के माध्यम से तुरंत करवाने की मांग की गई।
इस अनुसार कार्यवाही नहीं करने पर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतवानी दी गई।
शमशेर भालू खां
तहसील मंत्री, चूरू
अखिल भारतीय किसान सभा।
- ज्ञापन -
श्रीमान अधिशाषी अभियंता,
बिजली विभाग, चूरू।
विषय - बिजली विभाग की अनियमितताओं के सम्बन्ध में।
चूरू तहसील के गांव एवं शहरों में बिजली विभाग के द्वारा मनमानियां की जा रही है।
अनियमितताओं के संबंध में बिजली विभाग कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा एवं ग्राम पंचायत राणासर द्वारा बार - बार व्यक्तिगत रूप से एवं लिखित में अवगत करवाया गया।
लगभग दो वर्षों से लंबित इन समस्याओं का विवरण निम्नानुसार है -
1. चूरू तहसील में टूटे खंभे बदल कर झूलते तारों को ठीक किया जावे।
2. रास्तों के बीच में अवस्थित खंभों की पहचान कर अलग किया जावे।
3. उपभोक्ताओं की मांग अनुसार अतिरिक्त DP अथवा ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं।
4. सोलर उपभोक्ताओं हेतु देय पुनर्भरण की राशि बढ़ाई जावे।, लंबित घरेलू व कृषि कनेक्शन को पूरा करना, FRT द्वारा समय पर समस्या समाधान ना करने, आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर लगवाना, ढाणियों में RDSS के अंतर्गत होने वाले विद्युत कनेक्शन समय पर करना, नियमित एवं निर्बाध 24 घंटे बिजली आदि समस्याओं के निराकरण हेतु धरना दिया जाएगा।
शमशेर भालू खां
तहसील मंत्री
तहसील इकाई चूरू
************
01/07/2026
दिनांक 01/07/2026 को अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कार्यकारिणी बैठक तेजा भवन चूरू में आयोजित की गई। इस बैठक में निम्नानुसार प्रस्ताव/समस्याएं प्राप्त हुई -
श्री नौरंगराम भाकर बीनासर चूरू -
1. कॉपरेटिव बैंक रबी और खरीफ की फसलों में होने वाले नए पुराने लेनदेन की एंट्री नहीं की जा रही है। मुआवजे आदि की एंट्री नहीं की जा रही है। इससे किसान को उसकी कटौती आदि का पता नहीं चलता है। इस हेतु पासबुक में एंट्री शुरू की जाए।
2. पेरामीलीट्री एवं पुलिस फोर्सेज हेतु वन रैंक वन पेंशन लागू किया जावे।
3. सभी सेवानिवृत कार्मिकों (केंद्र एवं राज्य) को 80 वर्ष की आयु के बाद 20% वृद्धि की जाती है, 75 वर्ष की आयु के बाद 100% पेंशन की जावे।
4. आठवां पे कमीशन में सेवानिवृत कार्मिकों को सेवारत कार्मिकों की तर्ज पर सभी देय सुविधाएं प्रदान की जावे।
5. सभी शिक्षकों, कार्मिकों (सभी विभाग) के स्थानांतरण हेतु स्थाई स्थानांतरण नीति लागू की जाए, एवं डिजायर प्रथा को समाप्त किया जावे।
6. राजस्व विभाग में भूमि के मालिक का नाम पंजाब राज्य की तरह खेत के मलिक का नाम किया जावे।
7. सम्पूर्ण भारत में रेल, बस एवं (निश्चित अवधि बारंबारता के साथ) विकलांग, वृद्ध एवं विधवा को निःशुल्क यात्रा पास उपलब्ध करवाए जाएं एवं वृद्ध व विकलांग में सहायक को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जावे।
8. विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था न्यूनतम पेंशन 5000 रुपए की जावे।
9. दल बदल के बाद कोई भी जन प्रतिनिधि पहले पद से इस्तीफा दे, रिक्त स्थान पर शेष अवधि के पुनः चुनाव करवाए जाएं।
10. किसान के लिए सरकार द्वारा दिया जाने वाला बीमा प्रीमियम किसान के खाते में जमा करवाया जावे एवं किसान को बीमा कंपनी का चयन करने की स्वतंत्रता दी जावे।
11. सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ़ किए जाएं।
12. सभी बकाया कृषि कनेक्शन तुरंत पूरे किए जाएं।
13. गांवों में बारिश के पानी की निकासी की समुचित एवं स्थाई व्यवस्था की जावे।
15. किसान को मजदूर की श्रेणी में मानते हुए मजदूर/श्रमिक कार्ड में उल्लेखित करते हुए, किसान के बच्चों को छात्रवृति एवं किसान को श्रमिक कार्ड के लाभ दिए जाएं। खेतों के कामों को VB GRam जी योजना में शामिल कर मस्टरोल जारी किए जाएं।
17. राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में केंद्र व हरियाणा सरकार के साथ हुए MOU को सार्वजनिक किया जाए।
18. TGRC में 5, DGRC में 8, SGRC में न्यूनतम 11 किसान प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
19. गांव रिबिया के 150 से अधिक काश्तकारों को खरीफ 2023 की फसल के बीमा क्लेम से बीमा कंपनी द्वारा जानबूझ कर वंचित कर दिया गया है। इसकी जांच कर क्लेम जारी किया जाए।
20. पटवार मंडल लोहसना एवं लालासर चूरू खरीफ 2020 - 2021 के बीमा क्लेम में तत्कालीन पटवारी की सांठगांठ से वंचित कर दिए गए, इस संबंध में माननीय जिला कलक्टर महोदय को बार - बार अवगत करवाया जा चुका है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इन पटवार मंडल के पटवारियों की जांच कर तुरंत कार्यवाही की जाए।
21. MSP पर फसल खरीद के आदेश जारी किए जाएं।
22. किसानों को दिया जाने वाला आदान एवं बीज समय पर दिया जाए।
23. उर्वरक एवं कृषि दवाएं उचित दर पर मांग के अनुसार समय पर उपलब्ध करवाए जाएं।
24. पशुपालकों को गौ शालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की तरह गौ पालन राशि दी जावे, इसके साथ ही नंदी पालन के लिए किसान को आर्थिक सहायता दी जावे। जिससे आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सके।
25. प्रत्येक किसान को उसके खेत की बाड़ करने हेतु तारबंदी की राशि उपलब्ध करवाई जाए।
अतः आप से सादर निवेदन है कि उक्त प्रस्तावों के अनुसार तत्काल कार्यवाही करने का श्रम करावें।
निर्धारित अवधि तक उक्त मांगों के अनुसार कार्यवाही नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें होने वाली समस्त कार्यवाही के लिए प्रशासन एवं सरकार जिम्मेदार होगा।
बेगराज मील
तहसील अध्यक्ष
चूरू, तहसील
M - 99831 00263
शमशेर भालू खां
तहसील मंत्री, चूरू
9587243963
Comments
Post a Comment