Skip to main content

लघुकथा -जो जिसके काम आए

    लघुकथा - जो जिसके काम आए - 
            "जो जिसके काम आए" - 
बात बहुत पुरानी है। एक गांव में भले और मेहनती लोग रहा करते थे। गांव का ठाकुर हुकुम सिंह खूब रसूखदार और बड़ा जमींदार था।
गांव में किसी के कोई काम होता तो वो हमेशा लवाजमे के साथ घोड़े पर सवार हो कर आता, परिवार के सदस्यों को बाहर से ही जोर से पुकारता और कहता कि मेरे लायक कोई काम हो तो ज़रूर बताना।
लोग ठीक है ठाकुर हुकुम कह कर मुजरा करते।
गांव के एक किसान राधे की मां का देहांत हुआ, ठाकुर हुकुम सिंह वही घोड़े पर सवार हो कर आए, वही पहले वाली बात दोहराई।
राधे ने अन्य गांव वालों की तरह जी हुकुम कह कर अर्थी का काम करने लगा।
थोड़े दिन बीते ठाकुर साहब की मां का निधन हो गया।
गांव वालों को यह सूचना मिली तो सब राधे के घर इकट्ठे हुए।
राधे थोड़ा पढ़ा - लिखा किसान था।
उसने गांव के लोगों से कहा, यह ठाकुर साहब हमारे किसी भी काम पर आते हैं, बाहर ड्योढ़ी से ही किसी काम के बारे में पूछ कर चले जाते हैं। इन्हें सबक़ सिखाना चाहिए।
निहंग सिंह ने राधे की हां में हां मिलाते हुए उसका समर्थन किया।
ठाकुर को उसी की भाषा में सबक़ सिखाया जाना चाहिए, पर कैसे ? यह प्रश्न सभी को चिंतित कर रहा था।
कर्माराम ने कहा, क्यों ना हम कहीं से किराए के घोड़े मंगवा कर ठाकुर के घर चलें।
यह सुझाव सब को पसंद आया। 
तुरंत गांव का एक आदमी शहर गया और तीस - चालीस घोड़े ले आया।
गांव के बुजुर्ग और नौजवान घोड़ों पर सवार हो कर पहुंच गए ठाकुर साहब की हवेली पर।
ठाकुर हुकुम!
ठाकुर हुकुम!
ड्योढ़ी पर बैठे ठाकुर साहब लोगों का इंतजार कर रहे थे कि कब वो आएं, अर्थी का काम करें। 
सुबह के समय मां का देहांत हुआ था, शाम होने के करीब है, पर अर्थी नहीं सजी।
हुकुम सिंह ने सभी को आकर जल्दी अर्थी सजाने का काम करने का अनुरोध किया।
राधे, हरनाम, कर्माराम, चेतन, पल्लव, चरण सिंह ने एक साथ जोर से जवाब दिया!
ठाकुर साहब हमारे लायक कोई काम हो तो बताना और पलट कर घोड़ों को मोड़ दिया।
ठाकुर घिघयाने लगा, ऐसा मत करो, मैं अपनी मां की अर्थी अकेले कैसे बनाऊं।
लोगों तपाक से जवाब दिया, ठाकुर साहब आपने जितना किया उतना हमने कर दिया।
आपने कितनों की मां की अर्थी सजाई है जो हम आपकी मां की अर्थी सजाएं।
अब ठाकुर समझ गया, उसने सब से माफी मांगते हुए पछतावा जाहिर किया।
गांव वालों ने ठाकुर को सबक सिखाया।

शिक्षा - हम जिसके जितने काम आते हैं लोग उतना ही हमारे काम आएंगे।
#जिगर_चूरुवी

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅पाकिस्तान परस्त कौन

नापाक परस्त कौन -  👉 नापाक पसंद भाजपा - एक विश्लेषण 🔥# ऑपरेशन_सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के आक्रमण में यदि #मोदी (भाजपा) सरकार ने दुश्मन से हमदर्दी न दिखाई होती और अमेरिका की व्यापार नहीं करने धमकी में ना आए होते तो भारतीय सेना नापाकिस्तान के नक्शे के चार टुकड़े कर चुकी होती। थोड़े समय के लिए सेना को फ्री हैंड मिल जाता, विदेश राज्य मंत्री पाक सरकार को हमले की पूर्व जानकारी ना देते और शहबाज़ शरीफ़ के प्रति प्रेम न छलकाते तो आज तस्वीर दूसरी होती। आख़िर भाजपा इतनी पाकिस्तान परस्त क्यों है, आईए जानते हैं,  1. 👉 वर्ष 1999 का फरवरी महीना दिनांक 19.02.1999 -  🔥 वाजपेई की लाहौर यात्रा और कारगिल युद्ध -             दिल्ली से लाहौर बस  लाहौर पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाक PM नवाज शरीफ से भेंट की। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस द्वारा बाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर में नवाज शरीफ को गले लगाने पहुंचकर लाहौर घोषणा- पत्र जारी करते हैं। इधर वाजपेयी शरीफ के गले मिल कर मेहमाननवाज़ी का मजा ले रहे थे उधर नापाक स...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan