Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

समझदारी

लघु कथा समझदारी ..... एक बार एक व्यापारी थका हुआ घर आया। खाना खा कर सो गया। रात के बारह बजे एक चोर उसके घर में घुस आया। व्यापारी जाग गया, चोर ने मकान मालिक के जागने की आहट सुनी और वह पास ही रखी बोरियों के पीछे छुप गया। व्यापारी ने अपनी पत्नी को जगा कर पानी मंगवाया।  अब वह पानी को मुंह में भर कर एक बार अपनी पत्नी की तरफ ओर एक बार बोरियों की तरफ फूंक देता। उसकी पत्नी पति के अवांछित व्यवहार से परेशान हो गई। व्यापारी अपनी इस प्रक्रिया को बार बार दोहराता रहा। दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा सुनकर पड़ोसी जाग जाग गए। काफी देर झगड़ा होने पर सभी उन्हें समझाने उनके घर इकट्ठे हो गए। लोगों ने उसे समझाया कि पत्नी पर इस तरह मुंह में पानी ले कर फेंकना गलत है परन्तु व्यापारी अपना काम लगातार करता रहा। जब 15 - 20 पड़ोसी युवक भी आ गए तो उसने ने एक पीक पत्नी की तरफ फेंकी और दूसरी बोरी की ओर फेंकते हुए कहा  भाइयों मेरे मुंह में पानी लेने से सिर्फ इसे ही तकलीफ क्यों है, वो चोर जो बोरियों के पीछे छुपा है उसे बिल्कुल बूरा नहीं लगा।  लोग समझ गए और बोरियों के पीछे छिपे चोर को पकड़ कर पहले उसक...

पागल कौन

लघुकथा  - पागल कोई, लेखक - जिगर चुरूवी (शमशेर भालू खां) पुराने समय में एक न्याय प्रिय राजा अपने राज्य में सुंदर रानी और संपन्न जनता के साथ रहता था। जनता राजा से खुश, राजा जनता से खुश। एक दिन राजभवन में एक ज्योतिषी आया। राजकाज का भविष्य बताने के बाद ज्योतिषी ने कहा, महाराज मैं अकेले में आपको एक रहस्य की बात बताना चाहता हूं। राजा चकित हुआ, दोनों रनिवास में एकांत कक्ष में चले गए। ज्योतिषी ने बताया कि आज से 9 दिन बाद दस बज कर ग्यारह मिनिट से बारह मिनिट तक हवा चलेगी, जिससे सभी पागल हो जाएंगे। राजा ने रानी को बुलाया कि इसका उपाय किया जावे। रानी ने एक मिस्त्री को बुलवा कर कांच का मकान तैयार करवाया। साथ में एक कांच की बोतल भी मंगवा कर रख ली। समय आया, हवा चली और सब पागल हो गए।  पूरे राज्य में राजा की हरकतें देख कर अफवाह फैल गई कि राजा पागल हो गए, राजा पागल हो गए। महल में जनता एकत्रित हो गई, राजा को मार कर नया राजा चुनने की मांग करने लगी। इतने में रानी महल की ड्योढी पर से पुकारने लगी कि थोड़ी देर रुकिए, अभी वैद्य जी को बुलाया है, वो राजा को ठीक कर दें...

पब्लिक कार्यक्रम निमंत्रण

पाली जाज़ौद जब राहुल कसवां भाजपा में थे कांग्रेस में मिलने हेतु संपर्क किसान सभा धरना चूरू

बंटवारा

लघुकथा –  बंटवारा एक समय की बात है। एक कस्बे में एक किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सादगी और श्रद्धा से जीवन यापन करता था। पूरा परिवार धर्मपरायण और आस्थावान था। ईश्वर की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास था। एक अनहोनी ने इस खुशहाल परिवार की रौनक छीन ली। किसान का एक बेटा लंबी बीमारी के बाद ईश्वर को प्यार हो गया। इस हादसे के बाद जैसे घर की सारी खुशियां ही समाप्त हो गईं। लगातार कलह और मनमुटाव के कारण दिवंगत बेटे की पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया, एक बेटा गांव छोड़ दूसरे शहर में रहने लगा। धीरे-धीरे किसान भी बीमारियों से जूझता हुआ इस संसार को अलविदा कह गया। टूटते परिवार जो जोड़ने वाली कड़ियां जर्जर होने लगीं। रिश्ते स्वार्थ की भेंट चढ़ने लगे। परिवार का हर सदस्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक-दूसरे का शत्रु बन गया। कभी भाई-भाई पर मुकदमा करता, तो कभी बेटा अपनी मां पर। कहीं बहनें भाई के खिलाफ पंचायत करवा रही थीं, तो कभी मां अपने ही बेटों के खिलाफ न्यायालय में गुहार लगा रही थी। तनाव, बीमारी और उपेक्षा के जहर ने एक दिन मां का जीवन लील लिया। बेटे बेटियों पर थोड...

पार्टी के काम