और कितनी निर्भया -
कलकत्ता में 12 साल की बच्ची से रेप
एक नाबालिग, चार होटल, 32 वहशी
अपराधियों को नकाब में ले जाते हुए गंगानगर पुलिस गंगानगर की निर्भया -
हमने दिल्ली में निर्भया कांड सुना था, आज राजस्थान के शांतिप्रिय जिले गंगानगर में इस से जघन्य और वीभत्स कांड हुआ।
श्री गंगानगर में रेप पीड़िता की आत्मा मृत्यु शय्या के समान हो गई है। भयंकर ट्रॉमा से गुजर रही बालिका बार बार पुलिस को बता रही थी कि 32 हैवानों ने उसका शोषण किया।
मेरी माँग है कि बिना रसूख, जाति, धर्म देखे इन सभी अपराधियों को भयावह सजा मिले। ऐसे कुकर्मी इंसान नहीं हैवान हैं, पिशाच हैं।
पहली बार अनचाहे ही सही इस मामले पर अरब का कानून याद आ रहा है। ऐसे लोग समाज में रहने लायक नहीं हैं।
क्या हुआ ....
18 जून 2026 को राजस्थान के शांतिप्रिय शहर गंगानगर में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 13 साल की नाबालिक लड़की अपने गांव (विजयनगर) से शाम के समय गंगानगर के लिए निकलती है। कुछ लोगों के अनुसार घर वालों से किसी बात कर रूठ कर सहेली के घर के लिए निकली।
रात को करीब 10.30 बजे वो बस से उतर कर E - रिक्शा चालक राम बाबू को सहेली के घर का पता बता कर चलने के लिए बोलती है।
E - रिक्शा चालक ने भांप लिया कि लड़की अकेली है, उसने बच्ची को बातों ही बातों में विश्वास में ले कर उसे उसकी सहेली के घर छोड़ने का भरोसा दिलाया। ई रिक्शा में बैठी निर्भया को अंदाजा भी नहीं था कि अब वउसके साथ क्या होने वाला है। रामबाबू उसे घर पहुंचाने के बजाय एक होटल में ले गया जहां उसने मोटी रकम के बदले को होटल संचालक के हवाले कर दिया। वो मासूम ऐसे जाल में फंस चुकी थी, जहां से निकलना उसके लिए नामुमकिन सा हो गया।
चंद नोटों के लालच ने इंसानों को हैवान बना दिया।
यह होटल मालिक चार होटलों का संचालन करता है। उसने लगातार अपने होटल के ग्राहकों के बाद तीन अन्य होटल में उसे बेचा। लड़की को जबरन शराब पिला कर कुल 32 लोगों ने उसका दैहिक शोषण किया।
इधर विजयनगर में बच्ची के परिजन इस उम्मीद में थे कि वह जल्द घर लौट आएगी, परन्तु वह नहीं लौटी। काफी देर तक घर वालों से उसका संपर्क नहीं होने पर तलाश शुरू की गई। कोई खबर ना मिलने से घरवालों की चिंता बढ़ती गई और कुछ देर बाद हताश परिजनों ने घंटों ढूंढने के बाद पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
तहरीर लेने के बाद पुलिस हरकत में आई, पुलिस जांच के करते हुए श्रीगंगानगर पहुंची। पड़ताल करते हुए राम बाबू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रामबाबू के बताए अनुसार पुलिस ने होटलों पर दबिश दी और 5 दिन बाद 22 जून 2026 को बंधक बेटी को हैवानों के चंगुल से छुड़ाया। बच्ची की गवाही ओर निशानदेहियों के आधार पर अब तक 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
होटलों का कच्छा चिट्ठा -
शहर के 3 होटलों में किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, एक-एक घंटे के लिए बुक होते थे कमरे, 19 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बहुचर्चित किशोरी दुष्कर्म मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अब तक 19 लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि शहर के तीन होटलों में एक-एक घंटे के लिए कमरे बुक होते थे। फरार मास्टरमाइंड चार होटलों का संचालन कर कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था।
श्रीगंगानगर। जिले में किशोरी के साथ हुए बहुचर्चित दुष्कर्म और देह शोषण मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। महिला अपराध अन्वेषण सेल ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
जांच अधिकारी एवं महिला अपराध अन्वेषण सेल के वृत्ताधिकारी कैलाशदान देथा ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे स्थित होटल जॉय इन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान एक और आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने मीरा चौक के पास अशोक नगर निवासी आकाश नायक पुत्र चंदूराम ने होटल जॉय इन में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
परत-दर-परत मामला खुलता गया,
पुलिस जांच में अब तक गिरफ्तार 19 आरोपियों में से 13 कथित ग्राहक और 06 होटल कर्मचारी शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा अन्य होटलों से जुड़े संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस 18 से 21 जून के बीच शहर के तीन होटलों-
1. होटल जॉय इन,
2. होटल ड्रीम और
3. होटल सफायर
4 पुलिस अब बीरबल चौक स्थित होटल ड्रीम की जांच जारी है।
पुलिस जांच में किशोरी के साथ कथित देह शोषण के पूरे घटनाक्रम की परत-दर-परत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे -जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए आरोपियों की पहचान हो रही है और गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
आरोपी होटल संचालक ने 4 होटलों का लिया था ठेका -
जांच में यह भी सामने आया है कि फरार चल रहा आरोपी होटल संचालक ने शहर के चार होटलों को ठेके पर लेकर उनका संचालन करता है। उसने अपनी पसंद के लोगों को विभिन्न होटलों में मैनेजर नियुक्त कर रखा है और कथित तौर पर इन्हीं होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी होटल मालिकों को मासिक किराया दे कर होटल चलाता है, समस्त संचालन गतिविधि और आय पर उसका नियंत्रण रहता आया है। सूत्रों के मुताबिक इन होटलों में कमरे एक-एक घंटे के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनका किराया एक हजार से डेढ़ हजार रुपए तक वसूला जाता है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि 18 से 21 जून के बीच किशोरी को शहर के तीन अलग-अलग होटलों में रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
3 होटलों पर चला बुलडोजर -
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति संचालित होटल जॉय इन, होटल ड्रीम और होटल सफायर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन का कहना था कि तीनों होटल आवश्यक अनुमति के बिना संचालित किए जा रहे थे।
सवाल है कि नगरनिगम, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, एसपी और इतने बड़े सरकारी लवाजमे को इस घटना से पहले या तो पता नहीं था, या सांठगांठ से बिना अनुमति के धड़ल्ले से होटलों का संचालन किया जा रहा है। अब घटना घटित होने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
जांचकर्ताओं ने चारों होटलों से डीवीआर सिस्टम जब्त कर लिए हैं और फुटेज का विश्लेषण करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव की देखरेख में विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं।
गिरफ्तार किए गए लोगों में -
1. होटल मालिक मयंक सैन
2. मैनेजर हरदीप नाथ
3. सचिन
4. ई-रिक्शा चालक राम बाबू
5. मुकेश नाथ
6. लालबंद सिंगला
को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शनिवार को पुलिस ने
7. दीपक किशनपुरा दिखनादा हनुमानगढ़ 8. तरुण श्रीगंगानगर
को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अब तक की गई गिरफ्तारियों में से पांच आरोपियों पर शोषण में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का आरोप है। इस मामले से जुड़े एक होटल को सील कर दिया गया है, जबकि अधिकारी अन्य होटल मालिकों और प्रबंधन कर्मियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि किराये के रिकॉर्ड और परिचालन दस्तावेजों की भी गहन जांच की जाएगी और यदि मिलीभगत साबित होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी हरि शंकर IPS -
ने बताया कि जांचकर्ताओं ने आरोपियों के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण सुराग बरामद किए हैं, जिनसे आगे की गिरफ्तारियों में मदद मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि नाबालिग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास हमारी प्राथमिकता है और पुलिस टीमें अतिरिक्त संदिग्धों का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी रखे हुए हैं।
जनता में है भारी आक्रोश पर मुख्य धारा की मीडिया पर बात को दबाने का आरोप -
इस मामले ने श्रीगंगानगर में जनता के गुस्से को भड़का दिया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और होटल संचालकों के खिलाफ नारे लगाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष और श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर भी प्रदर्शन में शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बिना किसी आर्यटन और व्यवसाय के संचालित हैं 150 से अधिक होटल, शक का बढ़ता दायरा -
लोगों ने गंगानगर शहर में करीब 150 होटलों के संचालन पर सवाल उठाए। जनता का कहना है कि श्रीगंगानगर न तो कोई बड़ा पर्यटन स्थल है और न ही बड़ा व्यापारिक केंद्र, फिर भी इतने होटल क्यों चल रहे है, इन सभी होटलों के रजिस्ट्रेशन और संचालन की जांच कराने की मांग की गई है।
इस के साथ शहर में बड़ी संख्या में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों, साइबर कैफे और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली कथित अनैतिक गतिविधियों की भी जांच की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।
कुल मिलाकर अनैतिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी से ही रोक लगाया जाना संभव है।
लुटती त्रिया की लाज, गंगानगर के मांएं।
टेम्पो होटल घर में, सुरक्षत नहीं मांएं।।
जिगर चूरूवी
शमशेर भालू खां
08/07/2026
जयपुर।
Comments
Post a Comment