Skip to main content

गार्ड साहब

लघुकथा - गार्ड साहब
 Doco कंपनी के मुख्य द्वार पर तैनात मातादीन का गार्ड की नौकरी का तीसरा आज दिन था। नई वर्दी नया जोश और क्या काम।
इससे पहले वह अपने खेत में काम कर के आजीविका चलाया करता था, मगर बिटिया के ब्याह में ज्यादा खर्च के कारण दो बीघा जमीन साहूकार को गिरवी रखी थी, हाथ से निकल गई।
गांव में काम नहीं मिलने पर वह शहर आ गया, थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा था, सो उसे Doco में गार्ड का काम मिल गया।
समय करीब नौ बजे, सरदाना साहब कंपनी के काम काज को देखने पैदल ही निकल पड़े। सर पर बड़ा सा तौलिया लगाए वो गेट के अंदर जाने लगे, कि मातादीन ने रोक लिया।
कहां घुसे जा रहे हैं साहब, पहले अपना पास दिखाएं, फिर अंदर जाएं। सरदाना साहब ने रौब से कहा, यह कंपनी मेरी है, मैं कंपनी का MD हूं, मुझे पास की क्या जरूरत, लेकिन गार्ड अड़ा रहा।
सरदाना साहब को वापस जाना पड़ा। 
दूसरे दिन बिना गेट पास लगी गाड़ी ले कर आए, लेकिन गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
तीसरे दिन तैयार हो कर चले, गेट पास वाली गाड़ी को कोने पर खड़ा किया पर गार्ड ने नहीं जाने दिया।
गेट में पास दिखा कर प्रवेश करने वाले साथी उसे समझा रहे थे कि वो इस कंपनी के मालिक सरदाना साहब हैं, जल्दबाजी में अपना पास भूल गए होंगे, जिद मत करो इन्हें जाने दो, परन्तु मातादीन ने उसके हाथ में ड्यूटी पर चढ़ने से पहले थमाया गया पत्र दिखाते हुए कहा कि इसके अनुसार बिना पास के किसी को भी अन्दर जाने की मनाही है, साहब कहते हैं तो इसमें लिखे नियमों को तोड़ कर अंदर जा सकते हैं पर मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगा।
"सर, आप पहचान-पत्र ले आइए" बड़ी विनम्रता से उसने कहा।
"मैं इस कंपनी का MD हूँ।"
"हो सकते हैं, सर। लेकिन बिना पहचान-पत्र के प्रवेश नहीं।"
गार्ड ने फिर नियमों वाले बोर्ड की ओर इशारा किया, देखिए, "बोर्ड पर लिखा है कि कंपनी में कोई भी कर्मचारी पहचान-पत्र दिखा कर ही प्रवेश कर सकता है।
कुछ ही क्षणों में वरिष्ठ अधिकारी भी पहुँच गए। उन्होंने MD की पहचान की पुष्टि की पर गार्ड नहीं माना।
सरदाना साहब पीछे मुड़े, दूर खड़ी गाड़ी में बैठे ड्राइवर को फोन किया, एक मिनट में गाड़ी गेट पर थी। MD साहब गाड़ी में बैठे, गार्ड ने दरवाजा खोला और वो अंदर चले गए।
गार्ड साहब की आँखों में न डर था, पर अपराधबोध नहीं। उसके चेहरे पर केवल कर्तव्यबोध दिखाई दे रहा था।
MD ने गार्ड को अंदर बुलवाया, स्टाफ के लोग आशंकित थे कि अभी तो नौकरी लगी थी, बेचारा मातादीन, यह तो बेभाव ही गया।
डरता - डरता मातादीन केबिन के दरवाजे पर खड़ा हो गया, MD साहब फोन पर HRA से बातचीत में व्यस्त थे।
चश्मा ऊपर - नीचे करते हुए HRA सक्सेना जी हाथों में लिफाफा लिए अंदर पहुंचे।
सरदाना साहब ने मातादीन को अंदर आने का इशारा करते हुए कुर्सी पर बैठने का हुक्म दिया।
उसने कांपते हुए मुंह लटकाए हाथ जोड़ कर पाव भर शरीर को कुर्सी पर टिका दिया। MD उसके पास आया, कंधे पर हाथ रखा और सक्सेना साहब से लिफाफा ले कर उसको संभलाते हुए कहा, शाबाश, आज से अब इस कंपनी के सुपरवाइजर हो। इस लिफाफे में तुम्हारा सुपरवाइजर का प्रमोशन लेटर और दो लाख रूपए हैं। मैने तुम्हारे बारे में सब पता किया, अब पहले अपने गांव जाओ, साहूकार से जमीन वापस लो, दो महीने की छुट्टी दे रहा हूं, आते समय केर और सागरी जरूर लाना।
मातादीन की आंखों में अब खुशी के आंसू थे, और MD साहब के भी।
HRA सक्सेना यह सब देख कर भावुक हो था था और स्टाफ भी।
मॉरल - कर भला तो अंत भला।

#जिगर_चूरूवी 

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan