Skip to main content

बजट 2025 -26

राजस्थान बजट 2025 - 
भजनलाल सरकार का दूसरा बजट "राइजिंग राजस्थान" के बाद पहला ग्रीन थीम बजट है, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार के अनुसार इस बजट में बुनियादी ढांचे, परिवहन और अक्षय ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राजस्थान के विकास को नई गति मिलेगी।
राजस्थान की वित्त मंत्री (उप मुख्यमंत्री) दीया कुमारी ने  19.02.2025 को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जिसमें  
ग्रीन इनिशिएटिव्स (हरित पहल)
ग्रीन बिल्डिंग्स, ई-वाहन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता दी गई है -
बजट में क्या है - 
1. इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते, इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट और चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाने की योजना।
2. जयपुर मेट्रो के अगले फेज के विस्तार की योजना पेश की गई जिससे शहर की यातायात सुविधा में सुधार होगा।
3. अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे।
4. राज्य में 8 नए जिलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।  
5 .नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के साथ रोडवेज के लिए नए डीजल व सीएनजी बसों का अधिग्रहण। रोडवेज को 500 नई बसों की सौगात।
6. राजस्थान रोड डेवलपमेंट और मेंटेनेंस प्रोग्राम की शुरुआत, जिससे खराब सड़कों का रखरखाव किया जाएगा 
7. नए एक्सप्रेसवे और कनेक्टिंग रोड के निर्माण की घोषणा।
8. नगरी निकाय में 500 नए पिंक टॉयलेट स्थापित किये जायेंगे।
9. फ्लाईओवर, RUB (रेल अंडर ब्रिज) और ROB (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण की योजना, जिससे यातायात को सुगम बनाया जाएगा।
10. बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं।
11. पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, जिससे राज्य की राजस्व वृद्धि में तेजी लाई जा सके।
12. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
2750 किमी लंबाई के 9 नए एक्सप्रेसवे
60,000 करोड़ रुपये (हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल)
13. सड़क विकास
(क) 21,000 किमी की नॉन पैचेबल सड़कों का निर्माण
(ख) प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये, कुल 6,000 करोड़ रुपये
मरुस्थलीय क्षेत्र
(ग) विशेष पैकेज के तहत प्रति विधानसभा क्षेत्र 15-15 करोड़ रुपये।इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास
(घ) 500 करोड़ रुपये की लागत से 250 नए कार्य शुरू होंगे
500 करोड़ रुपये शहरी सड़क कार्य
जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर में सड़क कार्य
575 करोड़ रुपये बीआरटीएस सुधार
जयपुर में बीआरटीएस को हटाने की घोषणा।
जयपुर मेट्रो, सीतापुरा से अंबावाड़ी तक दूसरे चरण का काम शुरू।
12,000 करोड़ रुपये
सौर ऊर्जा योजना
PM सूर्यघर योजना को मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना से जोड़ा जाएगा।
- निशुल्क बिजली योजना, सोलर प्लांट लगाने पर 150 यूनिट निशुल्क बिजली।
- सामुदायिक सोलर प्लांट
- सामुदायिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
राजमार्ग व सड़क मरम्मत
ROB, स्टेट हाईवे और सड़क मरम्मत के लिए बजट 5,000 करोड़ रुपये
रोजगार - 
- एक लाख सरकारी व एक लाख पच्चीस हजार निजी क्षेत्र मे नौकरियों की घोषणा।
- युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता।
पेयजल - 
बजट में 200 विधानसभा क्षेत्र में 1000 ट्यूबवेल व 1500 हैंडपंप।

बजट में क्या नहीं है -
इस बजट में -
1. रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया।
2. कृषक एवं कृषि जोत विकास पर कोई विशेष चर्चा नहीं।
3. बजट पूर्णतया केंद्र सरकार की योजनाओं पर निर्भर।
4. शिक्षा पर व्यय नहीं बढ़ाया गया है।
5. चिकित्सा, चिकित्सा बीमा एवं अस्पतालों की स्थिति सुधार हेतु कोई कार्य योजना नहीं।
6. सामुदायिक आधार पर एक पक्षीय।
7. मजदूर, गिग वर्करों एवं फेरी वालों की अनदेखी।
8. मरुस्थल विस्तार रोक कार्यक्रम नहीं।
9. गरीब कल्याण हेतु शून्य बजट।
10. बजट में ग्रामीण क्षेत्र से अधिक शहरी क्षेत्र पर ध्यान।
11. पेयजल एवं जल संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं।
12. सिंचाई परियोजनाओं हेतु शेखावाटी की अनदेखी।
13. बजट में नए स्कूल खोलने, क्रमोन्नत करने संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं।
14. बहु प्रतीक्षित गुरु गोलवलकर सहभागी योजना शुरू नहीं की गई।

चूरू को क्या मिला - 
01. चूरू में जलापूर्ति के सर्विस लेवल, सप्लाई अंतराल व प्रेशर में सुधार संबंधी कार्य करने की घोषणा।
02. चूरू शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट व स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट एवं एसटीपी निर्माण कार्य की घोषणा।
3. चूरू में हैरिटेज कमांड कंट्रोल सेंटर व बाढ़ प्रबंधन संबंधी कार्य की घोषणा।
4. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय चूरू में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ब्रांच की घोषणा।
5. चूरू शैक्षिक संभाग में स्पोर्टस स्कूल संबंधी कार्य की घोषणा।
6. चूरू में कृषि प्रसंस्करण की आधारभूत सुविधाएं सुलभ कराने के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन कर पीपीपी मोड पर विकसित किए जाने की घोषणा।
7. खांसोली को 8.5 km नवीन सड़क।

चूरू को क्या नहीं मिला  - 
चूरू में किसी बड़े सरकारी तंत्र या संस्थान की स्थापना नहीं।
नवीन सड़क - 
1. चूरू से पीथीसर 10 km 
2. गाजसर से झारिया - आसलखेड़ी सड़क 6 km 
3. झारिया से खींवासर सड़क 8 km 
4. भामासी से सहजूसर सड़क 7 km 
5. गाजसर से पोटी सड़क 7 km 
6. गाजसर कॉलोनी से खारिया सड़क 6 km 
7. चूरू दुधवामीठा सड़क 8 km
8. राणासर से NH 52 सड़क 8 km 
9. राणासर से जसवंतपुरा सड़क 3 km 
10. बास जैसे का से खातियों की ढाणी सड़क 01 km 
11. गिनड़ी पट्टा लोहसना से नाइयों की ढाणी सड़क 01 km 
12. कोटवाद नाथोतान से ढाणी पिपरालीया सड़क 01 km 
13. इंद्रपुरा से मठोड़ी सड़क 5 km 
14. आसलखेड़ी से बिकासी सड़क 4 km
15. नायकों की ढाणी खींवासर से भेरूसर सड़क 7 km 
16. खंडवा से बिकासी सड़क 5 km 
17. सहजूसर से सोमासी सड़क 5 km 
18. ढाणी मुनीम जी से झारिया सड़क 6 km 
19. इंद्रपुरा से गिनड़ी पट्टा लोहसना सड़क 5 km 
20. लोहसना से बास महलान सड़क 3 km 
नवीन स्कूल क्रमोन्नत - 
1. गिनड़ी पट्टा लोहसना उप्रावि को उमावि में 
2. स्कूल नंबर 8 चूरू 
3. स्कूल नंबर 14 चूरू
4. वन विहार कॉलोनी चूरू
नवीन प्राथमिक विद्यालय - 
1. शांति नगर चूरू
2. गौरी/तुगलक कॉलोनी चूरू 
3. शेखावत कॉलोनी चूरू 
4. इंडस्ट्रियल एरिया चूरू 
5. पीनारों की ढाणी चूरू 
6. दुधवाखारा चूरू
नवीन PHC - 
1. कड़वासर
2. बूंटिया 
3. मोलीसर
4. रायपुरिया
5. आसलखेड़ी 
6. रिबिया 
PHC को CHC में क्रमोन्नत करना - 
1. सहजूसर
2. राणासर
3. खंडवा
4. लालासर
5. पीथीसर
6. झारिया
7. सातड़ा
8. खींवासर 
CHC को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करना - 
1. थैलासर/रतननगर
2. दुधवाखारा 
3. घांघू 

शमशेर भालू खां 
9587243963

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan