Skip to main content

चूरू नगर परिषद एवं ओवर ब्रिज निर्माण हेतु ज्ञापन

चूरू ओवर ब्रिज निर्माण एवं नगर परिषद पुनर्गठन हेतु जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन।
चूरू - चूरू अग्रसेन नगर कलेक्ट्रेट पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण एवं एवं नगर परिषद वार्ड पुनर्सीमांकन में हो रही गड़बड़ियों के संबंध में आम जनता का पक्ष रखते हुए गया ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव शमशेर भालू खां, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण बालान एवं सातड़ा जिलापरिषद क्षेत्र से प्रत्याशी सुखदेव सिंह न्योल एवं नरपत रोलन शामिल रहे।
नारायण बालान ने बताया कि चूरू नगर परिषद क्षेत्र के 60 वार्डों को शहरी विकास विभाग के दिशा निर्देश के बिंदु संख्या 02, 07 एवं 09 की अवहेलना की है। राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश अनुसार किसी वार्ड में 10% से अधिक कमी या वृद्धि नहीं की जा सकती, परन्तु नवीन प्रस्तावानुसार यह 30 से 50% किया गया है। औसत वार्डवार जनसंख्या 2026 आती है जिस पर किसी वार्ड को 1100 और किसी को 2700 कर दिया गया है। यदि नगर परिषद ने सही सीमांकन नहीं किया तो आंदोलन के साथ -साथ न्यायालय की शरण भी ली जायेगी।
शमशेर भालू खां ने बताया कि चूरू भास्कर में छपी खबर के अनुसार अग्रसेन पुलिया आधी दूरी में टू -लेन किया किया जा रहा है। इसकी डीपीआर फॉर लेन बनी थी। इस संदर्भ में माननीय सांसद राहुल कसवां ने भी सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत करवा कर पुनः सही ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए थे परन्तु अधिकारियों ने नेताओं के दबाव में इस पर ध्यान नहीं दिया।
यदि सार्वजनिक निर्माण विभाग 22.02.2025 तक सही ड्राफ्ट के साथ फोर लेन कार्य शुरू नहीं करते है तो जन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅पाकिस्तान परस्त कौन

नापाक परस्त कौन -  👉 नापाक पसंद भाजपा - एक विश्लेषण 🔥# ऑपरेशन_सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के आक्रमण में यदि #मोदी (भाजपा) सरकार ने दुश्मन से हमदर्दी न दिखाई होती और अमेरिका की व्यापार नहीं करने धमकी में ना आए होते तो भारतीय सेना नापाकिस्तान के नक्शे के चार टुकड़े कर चुकी होती। थोड़े समय के लिए सेना को फ्री हैंड मिल जाता, विदेश राज्य मंत्री पाक सरकार को हमले की पूर्व जानकारी ना देते और शहबाज़ शरीफ़ के प्रति प्रेम न छलकाते तो आज तस्वीर दूसरी होती। आख़िर भाजपा इतनी पाकिस्तान परस्त क्यों है, आईए जानते हैं,  1. 👉 वर्ष 1999 का फरवरी महीना दिनांक 19.02.1999 -  🔥 वाजपेई की लाहौर यात्रा और कारगिल युद्ध -             दिल्ली से लाहौर बस  लाहौर पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाक PM नवाज शरीफ से भेंट की। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस द्वारा बाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर में नवाज शरीफ को गले लगाने पहुंचकर लाहौर घोषणा- पत्र जारी करते हैं। इधर वाजपेयी शरीफ के गले मिल कर मेहमाननवाज़ी का मजा ले रहे थे उधर नापाक स...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan