शिक्षक से मंत्री तक का सफ़र - एक रिपोर्ट भंवरलाल मेघवाल एवं मनोज कुमार मेघवाल की घोषित संपत्ति का तुलनात्मक अध्ययन (2008–2023) चूरू के बाघसरा (सुजानगढ़) में साधारण परिवार में जन्मे भंवरलाल मेघवाल ने अपना केरियर शारीरिक शिक्षक के रूप में प्रारंभ किया। आगे चल कर 1980 में इन्होंने कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ा और जीते। कई बार जीत - हार के दौरान मास्टर जी राजस्थान सरकार में मंत्री पद पर भी रहे। इनकी पत्नी प्रधान पंचायत समिति सुजानगढ़ एवं पुत्री बनारसी देवी मेघवाल जिला प्रमुख चूरू जिला परिषद के पद पर रह चुकी हैं। भंवर लाल जी के देहांत के पश्चात इनके पुत्र एडवोकेट मनोज कुमार मेघवाल ने पिता की गद्दी को संभाला और 2021 व 2023 के चुनावों में विजयी रहे। 2021 का चुनाव सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव था, जो 17 अप्रैल 2021 को संपन्न हुआ। इस सफर में प्रस्तुत है उनकी आय के आंकड़े जिन पर पाठक स्वयं चर्चा कर सकते हैं। पहले उपलब्ध दस्तावेजों से पुष्ट आंकड़े वर्ष - व्यक्ति - कुल घोषित संपत्ति 2018 - मा. भंवरलाल - 3,49,70,179 2021 - एड. मनोज मेघ. - 9,92,38,487 2023 - एड मनोज मेघ.- 13,56...