Skip to main content

नेता तब और अब - प्रधानमंत्री के पास नहीं थे 5000 रुपए

प्रधानमंत्री ने कार खरीदने के लिए लिया 5000 का ऋण निधन के बाद पत्नी ने पेंशन से चुकाया - 
आज के नेता vs महान राष्ट्रवादी - 
सादगी, ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन की नैतिकता का ऐतिहासिक दस्तावेज - 
कुछ दिन पहले नई दिल्ली की अकबर रोड पर जाना हुआ जहां से कुछ आगे AICC कार्यालय स्थित है। रास्ते में स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री से संबंधित संग्रहालय आया जिसे देखने का मन किया। इस संग्रहालय में वो काला कोट भी रखा हुआ था जिसे यूरोप जाते समय जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें दिया था। कच्चा चूल्हा, पीतल के बर्तन, डायरी, पेन, अभिलेख और कुछ सामान। बाहर एक फिएट कार खड़ी थी जिसके बारे में लिखा था स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की निजी कार। मेरे मन में आया कि लाल बहादुर शास्त्री तो बहुत सीधे सादे आदमी थे, उस समय उनके पास निजी कार ....? पूरी कहानी समझने के लिए मैंने उनकी जीवनी और उस कार से जुड़े अभिलेखों को खंगालना शुरू किया। जो निकल कर आया प्रस्तुत है उस कार की दिलचस्प कहानी।
आज कोई व्यक्ति यदि सरपंच भी बन जाए तो करोड़ों में खेलता है, स्कॉर्पियों ले आता है, बड़ी सी कोठी खड़ी कर लेता है, सैकड़ों बीघा जमीन, फ्लैट, प्लाट, दुकान और ना जाने क्या क्या ....
कहानी प्रधानमंत्री की फिएट कार की -
भारत के पूर्व गृह मंत्री, रेल मंत्री एवं दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और नैतिक जवाबदेही का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उनके जीवन से जुड़ा एक प्रसंग आज भी सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और व्यक्तिगत ईमानदारी की चर्चा के दौरान सामने आता है। यह प्रसंग है प्रधानमंत्री रहते हुए अपनी पारिवारिक जरूरत के लिए वर्ष 1964 में फिएट कार खरीदने हेतु पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से ₹5,000 का ऋण लेने और उनके निधन के बाद पत्नी श्रीमती ललिता शास्त्री द्वारा उस ऋण का भुगतान करने का।
इस घटना की पुष्टि शास्त्री जी के पुत्र अनिल शास्त्री के सार्वजनिक संस्मरणों और प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में प्रकाशित साक्षात्कारों से होती है। इसके अतिरिक्त ललिता शास्त्री की पेंशन के संबंध में 25 फरवरी 1966 का राज्यसभा का आधिकारिक अभिलेख भी उपलब्ध है।
श्री लाल बहादुर शास्त्री ने 9 जून 1964 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनकी जीवनशैली में कोई दिखावटी परिवर्तन नहीं आया था।
उनके पुत्र अनिल शास्त्री के अनुसार, परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए तांगे का सहारा लेना पड़ता था। शास्त्री जी सरकारी वाहन का निजी उपयोग उचित नहीं मानते थे। परिवार की जरूरत को देखते हुए उन्होंने निजी कार खरीदने का निर्णय लिया।
कार की कीमत लगभग 12,000 बताई गई। उस समय उनके बैंक खाते में 7,000 जमा थे। इस प्रकार कार खरीदने के लिए 5,000 की अतिरिक्त आवश्यकता थी।
शास्त्री जी ने कार खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में ₹5,000 के ऋण का आवेदन किया।
बैंक ने उनका ऋण उसी दिन स्वीकृत कर दिया और उन्होंने फिएट कार पंजीकरण नंबर DLE 6 खरीदी। यह घटना इसलिए उल्लेखनीय है कि देश का सर्वोच्च कार्यकारी पद संभालने वाला व्यक्ति भी अपनी निजी आवश्यकता के लिए सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया का पालन कर रहा था।
11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के अगले दिन ही शास्त्री जी का निधन हो गया।
उनके निधन के समय फिएट कार पर लिया गया शेष 5,000 का बैंक ऋण श्रीमती ललिता शास्त्री ने पेंशन से बैंक का ऋण चुकाया। उनकी पेंशन 1250 रुपए मासिक (15000 वार्षिक) थी। यह कार नई दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक में प्रदर्शित है।
शास्त्री जी की नैतिकता केवल कार खरीदने के प्रसंग तक सीमित नहीं थी -
* रेल दुर्घटना के बाद इस्तीफा - रेल मंत्री रहते हुए एक बड़ी रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था।
* सरकारी वाहन का निजी उपयोग नहीं - उनके पुत्र अनिल शास्त्री के संस्मरण के अनुसार, शास्त्री जी सरकारी वाहन को निजी संपत्ति नहीं मानते थे। उन्होंने अपने परिवार को सरकारी सुविधा और निजी अधिकार के बीच अंतर समझाया था।
* सार्वजनिक पद और निजी जीवन में अंतर - प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपनी पारिवारिक जरूरतों के लिए सरकारी संसाधनों पर निर्भर रहने के बजाय निजी वित्तीय व्यवस्था का सहारा लिया।
प्रधानमंत्री द्वारा कार खरीदने के लिए बैंक से ऋण लेना और उनके निधन के बाद पत्नी द्वारा उस ऋण का भुगतान करना हमें यह समझाता है कि ईमानदारी का संबंध केवल बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के आर्थिक और सामाजिक व्यवहार से होता है।
आज राजनीति में नेताओं की संपत्ति, आय और जीवनशैली का अध्ययन करते समय शास्त्री जी का उदाहरण एक महत्वपूर्ण नैतिक कसौटी प्रस्तुत करता है।
पद की ऊंचाई से व्यक्ति महान नहीं बनता, बल्कि पद पर रहते हुए उसका आचरण उसकी महानता निर्धारित करता है।
प्रमुख संदर्भ एवं स्रोत - 
1. भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय: लाल बहादुर शास्त्री की आधिकारिक जीवनी।
2. राज्यसभा का आधिकारिक अभिलेख, 25 फरवरी 1966 को राज्यसभा में प्रश्न संख्या 56 के जवाब में तत्कालीन गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री जैसुखलाल हाथी ने जवाब के अनुसार पेंशन ललिता शास्त्री की पेंशन संबंधित बयान।
3. अनिल शास्त्री का संस्मरण, ThePrint, 2 अक्टूबर 2018
4. The Times of India*, 20 फरवरी 2018: शास्त्री जी के 5,000 के PNB ऋण संबंधी साक्षात्कार
5. The Economic Times, 21 फरवरी 2018: फिएट कार और बैंक ऋण का विवरण
6. NDTV, 21 फरवरी 2018 शास्त्री जी के कार ऋण और उसके भुगतान संबंधी रिपोर्ट
7. लाल बहादुर शास्त्री स्मारक में प्रदर्शित फिएट कार का विवरण

#लाल_बहादुर_शास्त्री #LalBahadurShastri #महान_नेता_को_नमन #सादगी_और_ईमानदारी #ईमानदार_राजनीति #राजनीतिक_नैतिकता #भारतीय_इतिहास #जय_जवान_जय_किसान #PoliticalIntegrity #HistoricalFacts
#भारत _का_लाल
#जिगर_चूरूवी 

Comments

Popular posts from this blog

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1 √ Book Published

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan