Skip to main content

वोट चोरी

वोट चोरी - एक खुलासा - 
इस लेख के माध्यम से जानिए कैसे आपके वोटों पर डकैती डाली जा रही है - शमशेर गांधी 
राहुल गांधी - प्रेस कॉन्फ्रेंस दिनांक 08.08 2025 में।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में एक विधानसभा का उदाहरण देते हुए वोट चोरी का खुलासा किया है। राहुल ने पीपीटी के माध्यम से चुनावी घोटाले का पर्दाफाश किया और बताया कि कैसे चुनाव आयोग 5 तरीकों से वोट चोरी कर जनता को मूर्ख बनाता है—
1️⃣ डुप्लीकेट वोटर्स के ज़रिए वोट चोरी
2️⃣ फर्ज़ी और अमान्य पते के ज़रिए वोट चोरी
3️⃣ एक ही पते पर ढेर सारे मतदाता दर्ज कराना
4️⃣ इनवैलिड तस्वीरों के ज़रिए वोट चोरी
5️⃣ फॉर्म 6 का दुरुपयोग करके वोट चोरी
आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं चोरी एक महान की
वोट चोर चुनाव आयोग की नहीं किसी शैतान की।
नितिन गडकरी की ने अपना दुःख गाते हुए कहा था - उनके लोकसभा क्षेत्र में उनके परिवार के वोट कटवा दिए गए।
चुनाव आयोग की इस धांधली के सम्मान में  - 
fact 01 - 
एक कमरा एक रामकमल 14 साल में पैदा किए 42 बच्चे...
मकान नंबर B24/19 में रहने वाले श्री रामकमल दास जी ने दिन-रात मेहनत करते हुए 14साल में इकलौती पत्नी से 42 बच्चे पैदा किए अर्थात हर वर्ष 3 बच्चे।रामकमल जी ने कुदरत के नियम बदलते हुए हर चार महीने में एक बच्चा पैदा किया। उनमें से 3 बच्चे 41, 3 बच्चे 40, 5 बच्चे 39, 1 बच्चा 38, 2 बच्चे 36, 13 बच्चे 37 एवं 3 बच्चे 35 साल के हैं। श्री रामकमल दास के  साल के प्रोडेक्शन हाउस में 4 बच्चे 42 साल के, 43 और 45 साल के एक-एक बच्चे, 2 बच्चे 46 साल के, 3 बच्चे 47 साल के और अंत में एक बच्चा 49 साल का है। यह सभी वोटर भी हैं। इस तरह तो केंचुआ खाद से केंचुए भी पैदा नहीं होते जिस तरह रामकमल दास के बच्चे हुए।

Fact 02- 
बिहार के मुजफ्फरपुर और जमुई में एक ही पते पर वोटर - भास्कर रिपोर्ट
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ही पते पर 269 और जमुई में 247 वोटर रहते हैं।
भास्कर की पटना, बिहार से रविवार 10 अगस्त, 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार एक अगस्त को जारी मतदाता सूची प्रारूप का हाल... एक ही पते पर रह रहे हैं सैकड़ों मतदाता मुजफ्फरपुर में एक ही पते पर 269 तो जमुई में 247 वोटर रहते हैं। बिहार की महत सूबी में कुछ ऐसे पते हैं, जिन पर सैकड़ों वोटर दर्ज हैं। मुजफरपुर के पुरवित्र के बूथ नंबर 370, मकान नंबर 27 में वोटर लिस्ट के अनुसार 269 लोगों के नाम दर्ज हैं। इस पते सर्वधर्म के लोग रहते हैं जिसमें मुस्लिम वोटर्स के नाम भी हैं। मुजफरपुर के बूथ नंबर 370 पर कुल वोटरों की संख्या 629 है। इनमें से 337 पुरुष और 292 महिलाओं के नाम है। इस बूथ के 43% वोटर एक ही मकान में रहते हैं। इन 269 वोटर्स के नाम क्रमांक 62 से 350 के बीच रामधिक्य ठाकुर, उमाशंकर सिंह, सुनीता आराधना साह, शगूफा, वर्षा, अलाउदीन मियां और कुमारदेव के नाम हैं।

फैक्ट 03 - 
भगवानपुर जमुई, बूध नंबर 86 पर कुल 618 वोटर, इनमें से 247 मतदाता एक ही मकान में रहते हैं।
जमुई के भगवानपुर के बूथ नंबर 86 दक्षिण भाग के मकान नंबर 03 के पते पर 247 वोटरों के नाम दर्ज हैं। मुजफ्फरपुर की तरह ही जमुई के पूथ नं 86 का भी यही हाल है। इसी बूथ पर टोटल वोटरों को संख्या 618 है। वोटर क्रमांक 9 से 255 तक एक ही मकान नंबर 03 में रहते हैं। यहां कुल 618 में से 341 पुरुष और 277 महिलाएं हैं। मकान नंबर 3 में के 247 वोटर में से 143 पुरुष और  104 महिलाएं हैं। इस मकान में रहने वाली शाइस्ता का नाम दर्ज है।
इस संबंध में भास्कर रिपोर्टर ने संबंधित अधिकारियों से बात की तो जवाब दिया गया कि मतदाता द्वारा आवेदन करने पर आवश्यक सुधार किया जाएगा।
भास्कर की रिपोर्ट।

Fact नंबर 04
SIR के नाम पर वोट कटुआ चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने बिहार में 65 लाख काटे गए मतदाताओं के नाम और डिटेल कोर्ट को देने से मना कर दिया है । क्या किसी को अभी भी शक है कि चुनाव आयोग ने चोरी नही की है।

Fact 05- 
संगानेर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा है कि उन्होंने ईमानदारी से भाजपा का सामना किया, परन्तु राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल एलएम शर्मा वोट चोरी कर 48,000 वोटों से जीते। यह जीत जनता के भरोसे पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की धांधली पर टिकी हुई है।
Fact 06 - 
जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक आमीन कागजी ने चुनाव आयोग को अभ्यावेदन दिया है कि उनके क्षेत्र में 19000 से अधिक फर्जी मतदाता हैं।
Fect 07 - 
E- मित्र द्वारा फर्जीवाड़ा - 
चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी E - मित्र से संपर्क कर फर्जी/डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र छपवा कर वास्तविक वोटर के स्थान पर वोट डलवा देते हैं। इस तरह के उम्मीदवार भाड़े के सैकड़ों लोगों को बसों में भर कर संबंधित बूथ पर भेज कर वोट डलवा देते हैं। यह वोटर विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष के या वहां नहीं रहने वाले लोग होते हैं। चूरू विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में गांवों में यह धांधली अधिक हुई। इस धांधली में BLO, E मित्र संचालक एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Fact 8
कहानी मध्यप्रदेश की - 
क्या चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के साथ दगाबाज़ी की और क्या जनादेश की चोरी हुई?
वर्तमान में सबसे बडा सवाल यहीं है जो लीडर ऑफ ओपोजिसन के द्वारा सबूतों के साथ जनता के सामने रखा गया है।
जो काम मीडिया और अखबार के खोजी पत्रकारों को करना चाहिए, जोकि उनका काम है, उन्होनें नहीं किया वो खुलासा  नेता प्रतिपक्ष और एक प्रमुख राष्ट्रीय दल के मुख्य नेता ने अपनी विश्वसनीयता और शाख को दाव पर लगाकर ना सिर्फ छः महीनों का अध्ययन किया बल्कि जनता के समक्ष उन साक्ष्यों उस विश्लेषण के नतीजों और सबूतों के आधार पर चुनाव आयोग से सवाल किया हैं और इन सवालों में वो तमाम तर्क और जानकारी भी दी गई जो संदेह पैदा करती है और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाती हैं। राष्ट्रीय खोजी पत्रकार अब इस खुलासे के बाद दौड लगा रहे है की कही से कोई झूठ तलाश कर नेता प्रतिपक्ष को झूठा ठहरा दें, चुनाव आयोग 273 सालों में जांच होने और शपथ-पत्र मागनें और नियम 20B का बहाना बना रहा है पर जिन तथ्यों के साथ आरोप लगे हैं क्या चुनाव आयोग के पास  क्लोज बाइ क्लोज तथ्यात्मक जवाब हैं।
हालांकि पत्रकार अब खोज कर रहे हैं की अन्य राज्यों में भी क्या ऐसी ही स्थिति है और उन्हें जो मिला हैं वो आप अखबार की सुर्खियों में देख ही रहे हैं क्या तलाश हो रही हैं और क्या सवाल हो रहे हैं।
लोग आज भी पूछ रहें की क्या ये आरोप राजनैतिक हार के कारण हैं और भ्रम पैदा किया जा रहा हैं।
Fact 9
बिहार में 3 लाख घर ऐसे है जिनके घर का नंबर शून्य है।
बिहार में पहली बार वोट डालने के लिए मुर्दे कब्रों से उठकर आ गए है जिनकी उम्र 124 साल,120 साल व 119 साल तक है।
मध्यप्रदेश में 1696 घर ऐसे है जहां 100-100 वोटर रहते है!
बैंगलोर से लेकर बंबई तक यही कहानी है!
आधार बॉयोमेट्रिक अर्थात फिंगरप्रिंट व रेटिना की पहचान के साथ जुड़ा है जो दूसरे इंसान से मैच कर ही नहीं सकता।
साफ है वोटर को आधारकार्ड से लिंक कर दो एक भी फर्जी वोट नहीं पड़ सकता है।किया उल्टा जा रहा है कि आधार मान्य नहीं है।
इतनी खुली नंगई पर भी जनता चुप है।
क्या जानबूझकर चुनाव आयोग जैसी संस्था को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है ताकि न्यू वर्ल्ड आर्डर के तहत धर्माचार्यों के साथ ही राजा की नियुक्ति रोम से की जा सके।
जनता अब भी सड़कों पर नहीं उतरी तो देश को जल्द ही बेच दिया जाएगा।
Fact 10
नाम - शकुन देवी 
वोटर कार्ड है - 03
भाजपा कार्यकर्ता की मां 
Fact 11
महाराष्ट्र के पालघर में मतदाता सूची में सुषमा गुप्ता का विवरण अलग-अलग ईपीआईसी नंबरों के साथ 6 बार आया।
फैक्ट 12
पति का नाम हस्बैंड हस्बैंड, पिता का नाम फादर फादर और माता का नाम 'इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया' ...
ऐसे बनाए गए हैं फर्जी मतदाता -
Fact 13 
बिहार sir के बाद - 
Fact 14
वाराणसी से नरेंद्र मोदी की 2024 की जीत में रामकमल दास का अभूतपूर्व योगदान है।  रामकमल दास ने 50 बच्चे पैदा किए। सबसे छोटा 28 साल का है तो सबसे बड़ा मोदीजी से 3 साल छोटा, यानी 72 का है। सभी वोटर लोग एक ही मकान में हंसी–खुशी रहते हैं। इनमें रामकमल दास और उसका बाप भी शामिल है। 
शायद 150 साल से ऊपर का होगा। 
इस नाते नरहरि दास का बेटा रामकमल दास। 
चुनाव आयोग का वार्ता हेतु बुलावा - 
11.08.2025 को कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग दफ्तर पर हल्ला बोल की तैयारी थी, चुनाव आयोग ने विषम परिस्थितियों को भांपते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टीयों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया।
बांग्लादेश में वोट चोर चुनाव आयुक्त की पिटाई - 

अपील - 
अतः आम आदमी को इस ओर ध्यान देते हुए वोट डकैती और वोट चोरी के विरुद्ध खुलकर सामने आना होगा। 
भाजपा वोट से नहीं वोट चोरी से जीतती है। इसका स्पष्ट उदाहरण है वाराणसी लोकसभा सीट जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकटतम प्रतिद्वंदी अजय रॉय से लगातार सात राउंड पीछे रहने के बाद स्विंग करते हुए चुनाव जीते।
आइए इस कैंपेन का हिस्सा बनते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें - 
वोट हमारा राज तुम्हारा 
नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।

शमशेर गांधी 
जिगर चूरूवी 
9587243963

Comments

Popular posts from this blog

15. झाड़ी के फूल - जिगर के दोहे भाग -1

शायर का ताअरूफ -  नाम - शमशेर खान  उपनाम - प्रेम, शमशेर गांधी तखल्लुस - पहले परवाना नाम से लिखना शुरू किया। पत्नी अख्तर बानो (सदफ) के सुझाव पर जिगर चूरूवी नाम से लिखना शुरू किया। पैदाइश - 18.04.1978 सहजूसर, चूरू (राजस्थान) पिता का नाम - श्री भालू खां (पूर्व विधायक (1980 से 1985), चूरू। माता का नाम - सलामन बानो (गृहणी) ताअलिम -  1. रामावि सहजूसर में पहली कक्षा में दाखिला 10.07.1984 से 1993 में मेट्रिक तक। 2. राउमावि बागला, चूरू से हेयर सेकंडरी 1993 से 1995 तक 3. राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय भाषाई अल्पसंख्यक अजमेर से BSTC, 1995 से 1997 4. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में स्नातक 1998 से 2001 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, अजमेर) 5. राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू से स्वयंपाठी के रूप में अधिस्नातक 2004 से 2005 तक (महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से गोल्ड मेडलिस्ट - 2005 उर्दू साहित्य) 6. कश्मीर विश्वविद्याल, श्रीनगर के नंद ऋषि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से B.Ed.- (2007 - 8) 7. इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष आवश्यकता विद्यार्...

पेपर 1.3 संविदा विधि

संबिदा विधि-1 पेपर प्रथम सेमेस्टर 3 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लॉ विश्वविद्यालय, जयपुर       पाठ्यक्रम प्रश्न पत्र 1.3               संविदा कानून-I UNIT-I Definition and Classification of Contracts इकाई-I: अनुबंध की परिभाषा और वर्गीकरण -  1.1 अनुबंध का अर्थ, तत्व और विशेषताएं 1.2 अनुबंध का गठन और वर्गीकरण -  विलेख और साधारण अनुबंध, औपचारिक लिखित दस्तावेज और सामान्य मौखिक या लिखित समझौते, द्विपक्षीय और एक पक्षीय अनुबंध, व्यक्त और निहित अनुबंध,  वैध, शून्य, शून्यकरणीय और अवैध अनुबंध, निष्पादित और निष्पादनीय अनुबंध। 1.3 प्रस्ताव और प्रस्ताव के लिए आमंत्रण,  प्रस्ताव का संवहन और प्रतिसंहरण, प्रस्ताव की सूचना देना और उसे वापस लेना। 1.4   प्रस्ताव की स्वीकृति, स्वीकृति का संवहन और प्रतिसंहरण 1.5 मानक प्रपत्र अनुबंध और ई-अनुबंध इकाई II प्रतिफल (Consideration) 2.1 . प्रतिफल - प्रतिफल का अर्थ, परिभाषा और तत्व; प्रतिफल का महत्व और पर्याप्तता; अनुबंध का संबंध, प्रतिफल के प्रकार और अपवाद। 2.2 . अन...

महाराज पृथ्वीराज चौहान की वंशावली

चौहान वंश के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अन्य जातियों द्वारा उनके वंशज होने का अनेक क्षेत्रों में विवाद पैदा कर रहे है। अतः पृथ्वीराज चौहान की वंशावलि राजस्थान के महान लेखक इतिहासकार संत श्री कान्हाराम की पुस्तक पेज संख्या 76,77,78 व दशरथ शर्मा की पुस्तक Early Chauhan Dynasties", pp.109 का संदर्भ लिया गया है। संत श्री कान्हाराम[4] ने लिखा है कि.... [पृष्ठ-76]: ईसा की दसवीं सदी में प्रतिहारों के कमजोर पड़ने पर प्राचीन क्षत्रिय नागवंश की चौहान शाखा शक्तिशाली बनकर उभरी। अहिच्छत्रपुर (नागौर) तथा शाकंभरी (सांभर) चौहनों के मुख्य स्थान थे। चौहनों ने 200 वर्ष तक अरबों, तुर्कों, गौरी, गजनवी को भारत में नहीं घुसने दिया। चौहनों की ददरेवा (चुरू) शाखा के शासक जीवराज चौहान के पुत्र गोगा ने नवीं सदी के अंत में महमूद गजनवी की फौजों के छक्के छुड़ा दिये थे। गोगा का युद्ध कौशल देखकर महमूद गजनवी के मुंह से सहसा निकल पड़ा कि यह तो जाहरपीर (अचानक गायब और प्रकट होने वाला) है। महमूद गजनवी की फौजें समाप्त हुई और उसको उल्टे पैर लौटना पड़ा। दुर्भाग्यवश गोगा का बलिदान हो गया। गोगाजी के बलिदान दिवस भाद्रपद...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan