Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

लघुकथा -सती

लघुकथा - सती शाम का समय, मलिकपुर गांव में मातम पसरा था। गांव वाले दीनू के घर की ओर चुपचाप चले जा रहे थे। घर के हर कोने में खुसर - फुसर करते पांच - सात लोगों का झुंड आगे क्या करना है के बारे में योजना बना रहे थे। 35 साल का दीनू सिंह फटकार के कारण पुले उतार दिया गया। दीनू सिंह की पत्नी रमा और उसके दो बेटे बेसुध थे। अच्छे खासे घर की पोल के भींटके लग गए। बड़ा बेटा कल्याण सिंह दस और छोटा नारायण सिंह सात साल के थे।  खेत में पालीदारों को संभालने गए दीनू सिंह को अचानक ओपरी छाया ने तोड़ डाला। बड़े बुजुर्ग जवान विधवा बहु को देख - देख कराह रहे थे। गांव के ठाकुर मालम सिंह ने परिवार के सब से बुजुर्ग राधे सिंह के कान में कुछ कहा और राधे सिंह ने गर्दन हिलाते हुए स्वीकृति दे दी। मालम सिंह ने पांच - सात युवाओं पोल के बाहर बुलाकर और बड़े गांव के सेठ की दुकान से सामान लाने के कहा। ठाकुर मालम सिंह गांव का सब से होशियार और समझदार आदमी है। अंग्रेज बहादुर के लिए माल उगाने का काम वही करता है। जमींदारों और जागीरदारों के झगड़े सुलझाना उस का मुख्य काम है। अंग्र...

लघुकथा -अभी संसार में अच्छाई बाकी है

लघुकथा - संसार में अच्छाई बाकी है। आज माधव को जरूरी काम से 20 किलोमीटर दूर ससुराल जा कर आना था। मोटर साइकल से आधा घंटे का रास्ता है, उसने सोचा थोड़े काम निपटा कर दस बजे चल पड़ूंगा।  चलने से पहले दो - तीन बाल्टी पानी से मोटर साइकल को खूब धो कर चमकाया, काम में कब ग्यारह बज गए पता ही नहीं चला अब वह फटाफट तैयार हुआ मोटर साइकल पर सवार चल पड़ा फर्राटे से ससुराल की ओर। जल्दबाजी में सर पर तौलिया और पानी की बोतल साथ लेना भूल गया। जून का महीना, सर पर जलता सूरज और गर्म तपती सड़क। दो किलोमीटर चलते ही पिछला टायर फुस्स। सुनसान सड़क, ना आदमी ना जानवर ना कोई घर। अब क्या करे। जैसे तैसे हिम्मत जुटाई, मोटर साइकल को घसीटते हुए पंचर की दुकान ढूंढने आगे बढ़ा। जानलेवा गर्मी, ना पानी, ना सर पर तौलिया ना छाया। पसीने से तर - बतर आग उगलती सड़क पर पंचर मोटर साइकल को धक्का देते माधव पसीना - पसीना हो गया। दो - तीन किलोमीटर चलने के बाद एक गांव में पहुंचा। वह थक चुका था, निढाल सड़क किनारे एक घर में लगे नीम के पेड़ की छांव जो सड़क तक आ रही थी, में सुस्ताने लगा, हवा का नाम नहीं और भयंकर प्यास से निकलती ...

डॉक्यूमेंट्स शमशेर भालू खां

पीपीओ शमशेर भालू खां सहजूसर  ...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan