Skip to main content

लघु कथा -भाई हो सो भाई

लघु कथा - भाई हो सो भाई
मारो - मारो का हल्ला सुनकर पूरा गांव उस तरफ दौड़ता चला आया।
सयाने समझदार लोग लड़ने वालों को ऐसा नहीं करने के लिए समझा रहे थे।
मुता गांव का नया - नया नेता खड़ा हुआ था। सरपंच का चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहा था। सामने बघेरा जो लंबे समय से नेतागिरी में था दम लगा कर तैयारी कर रहा था।
मुता घर से लड़ाई वाली जगह की ओर निकला, ने फोन निकाला और बघेरा के भाई चतुर से कहने लगा कि मैं आ रहा हूं, लोगों के सामने तुम्हें थोड़ा डांटुंगा तुम बुरा मत मानना, तुम अपनी जो बात हुई थी उस पर अड़े रहना, हम कितना भी कहें।
थोड़ी देर में लोगों ने दोनों भाइयों बघेरा और चतुर को एक जगह बैठा कर समझाना शुरू किया। 
बघेरा ने बैठते ही कह दिया, जो तुम लोग करोगे हमें मंजूर होगा, बिना किसी शर्त के।
चतुर को मुता ने दो बातों पर अड़े रहने के लिए कह कर भेजा था, एक तो यह कि हमारा फैसला मुता के निर्णय के अनुसार होगा, दूसरा पहले के सब निर्णय हटा कर बघेरा मुझे 20 लाख जुर्माना दे।
पंचायत ने खूब समझाया, पर चतुर अड़ा रहा। वो बार - बार सभा से उठ कर फोन से मुता से निर्देश ले कर, उसके अनुसार अड़ा रहा।
पूरा दिन और पूरी रात निकल गई, पंचायत के लोग लगभग 20 घंटे बैठे पर चतुर नहीं माना।
अंत में बघेरा ने कहा ठीक है तुम्हारी सब शर्तें हमें मान्य हैं, अब तो खुश। पंचायत में दोनों की सहमति पर खुशी जताई, दोनों से बात पर अडिग रहने की लिखा - पढ़ी कर हस्ताक्षर करवा लिए।
थोड़ी देर में चतुर ने कहा दो मिनिट रुकिए, मैं लघु शंका कर के आता हूं। बाहर निकल कर उसने मुता को फोन लगाया, मुता ने कहा अपनी सब चाल समाप्त हो जाएंगी, तेरा बेटा पंच नहीं बन पाएगा, इसलिए कोई बहाना बना कर वहां से निकल जा। 
चतुर अंदर आया, हाथ जोड़े और कहा अभी मेरे बेटे सहमत नहीं हैं, इसलिए समझौता नहीं हो सकता और चला गया। सभा के लोग भी अपने - अपने घर चले गए।
पांच - सात दिन बाद चतुर अपने घर की चार दीवार बनावा रहा था, उसमें जमीन कानी पड़ रही थी। बघेरे ने आ कर कहा, यार चतुर, दीवारें बार - बार नहीं बनती, इस जमीन को सीधा कर लो। 
चतुर को लड़ने का बहना मिल गया, काम रोका, मुता को फोन लगाया और थाने में जा धमका।
इधर बघेरा को भी क्रॉस केस करने के लिए थाने जाना पड़ा। बघेरा सामाजिक और धार्मिक आदमी था, उसने थानेदार के ऑफिस में जाने से पहले जूतियां बाहर निकाल दीं।
चतुर ने बघेरा को देखा और आग बगुला हो गया। गुस्से में वह थानेदार की ऑफिस से बाहर निकला, बाहर थोड़ी बूंदाबांदी हो रही थी, उसकी नजर बघेरे की जूतियों पर पड़ी जो बाहर भीग रही हैं। अनायास ही उसने जूतियों को उठाया और बरामदे में रख दिया।
किसी काम से बघेरा भी बाहर आया, उसने जूतियां जहां निकाली थीं वहां ढूंढ़ी, पर नहीं मिली। 
साथ आए कालू ने बताया कि आपकी जूतियां भीग रहीं थीं, चतुर ने उनको उठा कर बरामदे में रख दीं।
बघेरे की आंखों से आंसू झरने लगे, उसने सोचा कि मेरे भाई के दिल में मेरी जूतियों के लिए इतना प्यार है तो मेरे लिए कितना होगा।
उसने चतुर का हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचा, दोनों गले मिलकर खूब रोए और खुशी - खुशी घर आ गए।
शिक्षा - हर गांव में मुता बसता है। भाई आखिर भाई होता है।
लेखक - जिगर चुरूवी (शमशेर भालू खां सहजूसर)

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅पाकिस्तान परस्त कौन

नापाक परस्त कौन -  👉 नापाक पसंद भाजपा - एक विश्लेषण 🔥# ऑपरेशन_सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के आक्रमण में यदि #मोदी (भाजपा) सरकार ने दुश्मन से हमदर्दी न दिखाई होती और अमेरिका की व्यापार नहीं करने धमकी में ना आए होते तो भारतीय सेना नापाकिस्तान के नक्शे के चार टुकड़े कर चुकी होती। थोड़े समय के लिए सेना को फ्री हैंड मिल जाता, विदेश राज्य मंत्री पाक सरकार को हमले की पूर्व जानकारी ना देते और शहबाज़ शरीफ़ के प्रति प्रेम न छलकाते तो आज तस्वीर दूसरी होती। आख़िर भाजपा इतनी पाकिस्तान परस्त क्यों है, आईए जानते हैं,  1. 👉 वर्ष 1999 का फरवरी महीना दिनांक 19.02.1999 -  🔥 वाजपेई की लाहौर यात्रा और कारगिल युद्ध -             दिल्ली से लाहौर बस  लाहौर पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाक PM नवाज शरीफ से भेंट की। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस द्वारा बाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर में नवाज शरीफ को गले लगाने पहुंचकर लाहौर घोषणा- पत्र जारी करते हैं। इधर वाजपेयी शरीफ के गले मिल कर मेहमाननवाज़ी का मजा ले रहे थे उधर नापाक स...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan