Skip to main content

लघुकथा -अभी संसार में अच्छाई बाकी है

लघुकथा - संसार में अच्छाई बाकी है।

आज माधव को जरूरी काम से 20 किलोमीटर दूर ससुराल जा कर आना था। मोटर साइकल से आधा घंटे का रास्ता है, उसने सोचा थोड़े काम निपटा कर दस बजे चल पड़ूंगा।  चलने से पहले दो - तीन बाल्टी पानी से मोटर साइकल को खूब धो कर चमकाया, काम में कब ग्यारह बज गए पता ही नहीं चला अब वह फटाफट तैयार हुआ मोटर साइकल पर सवार चल पड़ा फर्राटे से ससुराल की ओर। जल्दबाजी में सर पर तौलिया और पानी की बोतल साथ लेना भूल गया।
जून का महीना, सर पर जलता सूरज और गर्म तपती सड़क। दो किलोमीटर चलते ही पिछला टायर फुस्स। सुनसान सड़क, ना आदमी ना जानवर ना कोई घर। अब क्या करे। जैसे तैसे हिम्मत जुटाई, मोटर साइकल को घसीटते हुए पंचर की दुकान ढूंढने आगे बढ़ा। जानलेवा गर्मी, ना पानी, ना सर पर तौलिया ना छाया। पसीने से तर - बतर आग उगलती सड़क पर पंचर मोटर साइकल को धक्का देते माधव पसीना - पसीना हो गया।
दो - तीन किलोमीटर चलने के बाद एक गांव में पहुंचा। वह थक चुका था, निढाल सड़क किनारे एक घर में लगे नीम के पेड़ की छांव जो सड़क तक आ रही थी, में सुस्ताने लगा, हवा का नाम नहीं और भयंकर प्यास से निकलती जान, सब कुछ असहनीय हो रहा था।
एकाएक उस घर की खिड़की खुली, अधेड़ उम्र के आदमी ने पूछा, पानी पिओगे। पानी का नाम सुनकर उसकी जान में जान आई, इशारे से हथेली मुंह की ओर कर हां कहा और इंतजार करने लगा। मन ही मन सोचने लगा - 
अभी संसार में अच्छे लोग बाकी हैं।
काफी समय निकल गया पानी नहीं आया। अब प्यास के मारे जान निकल रही थी, सड़क पर उसे पानी ही पानी दिखाई दे रहा था पर वो  आदमी नहीं आया। माधव ने मन में सोचा जब पानी नहीं पिलाना था तो पूछा क्यों - 
अब संसार में अच्छाई बाकी नहीं रही।
थोड़ी देर में अधेड़ जग और गिलास हाथ में थामे गेट से बाहर निकला। उसने क्षमा मांगते हुए कहा - भाई साहब, मैने सोचा आपको प्यास ज्यादा लगी है, गर्मी भी भयंकर है, इसलिए शिकंजी बना कर ले चलूं। 
माधव ने खुद की गलत सोच पर लज्जा का अनुभव करते हुए मन ही मन कहा - अभी संसार में अच्छाई बाकी है।
शिकंजी का गिलास मुंह से लगाया, यह तो फीकी है। अजीब कंजूस आदमी है, जब शिकंजी ही बनाई तो थोड़ी सी चीनी भी डाल देते। सच है - 
अब संसार में अच्छाई बाकी नहीं रही।
अधेड़ ने जेब से चीनी की पुड़िया निकालते हुए कहा, अरे भाई साहब, मैने सोचा आज कल लोग शुगर के मरीज हो रहे हैं, इसलिए क्या पता मीठी शिकंजी पीएंगे या नहीं, मैं यह चीनी पुड़िया में बांध लाया, आपके शुगर नहीं है तो चीनी मिला लीजिए।
माधव को फिर अपनी सोच पर लज्जा का अनुभव हुआ। चीनी मिलाते हुए उसने फिर कहा - 
अभी संसार में अच्छाई बाकी है।
थोड़ी देर में ताजगी आने से माधव ने चलने की तैयारी की। इस ठीठें (पंचर मोटर साइकल) को घसीटना जानलेवा हो जाएगा पर क्या किया जा सकता है, मन में सोचते हुए चलने लगा तो अधेड़ ने कहा - 20 रुपए दीजिए।
माधव मन ही मन गुस्से से लाल हो रहा था, एक गिलास शिकंजी के बीस रुपए, यह तो लूट है - 
वास्तव में संसार में अच्छाई बाकी नहीं रही। 
भारी मन से उसने दो दस - दस के नोट निकाले और अधेड़ की तरफ बढ़ा दिए।
अधेड़, माधव को पांच मिनिट रुकने का कह कर घर में चला गया। 
माधव ने मन ही मन उसे इतनी गालियां दीं जितनी पूरी जिंदगी में किसी ने किसी को नहीं दीं।
थोड़ी देर में गेट फिर से खुला, एक हाथ में थैला दूसरे हाथ में चाय का थर्मस लिए अधेड़ बाहर आया। आज सॉल्यूशन की ट्यूब खत्म हो गई थी, मेरे पास पैसे नहीं थे, मैं पास ही के गांव से सॉल्यूशन ट्यूब लाता हूं, तब तक आप चाय पीजिए।
माधव फिर मन में खुद को गलत समझते हुए कहने लगा -  
अभी संसार में अच्छाई बाकी है।
आधे घंटे में अधेड़ आया, मोटर साइकल की पंचर बनाते हुए कहने लगा, साहब मेरा नाम फतेह खान है, रिटायर्ड फौजी हूं, यहां गांव में पंचर की दुकान नहीं है,  कोई गाड़ी या मोटर साइकल पंचर होने पर मैं थोड़ी बहुत मदद कर देता हूं।
माधव खुद पर खूब लज्जित था, उसने मन में फिर कहा है -
अभी संसार में अच्छाई बाकी है।

जिगर चूरूवी 
(शमशेर भालू खां सहजूसर)

Comments

Popular posts from this blog

बासनपीर मामले की हकीकत

इस ब्लॉग और मेरी अन्य व्यक्ति से हुई बातचीत पर मंहत प्रतापपुरी का बयान जीवनपाल सिंह भाटी की आवाज में सत्य घटना सद्भावना रैली बासनपीर जूनी पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का बयान बासनपीर जूनी के सत्य एवं जैसाने की अपनायत की पड़ताल -  पिछले कुछ दिनों से जैसलमेर के बासन पीर इलाके का मामला सामने रहा है। कहा जा रहा है कि पूर्व राज परिवार की जमीन पर बासनपीर गांव के लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नजदीक से पड़ताल करने पर हकीकत कुछ ओर निकली। जिसके कुछ तथ्य निम्नानुसार हैं - रियासत काल में सन 1662 में बीकानेर और जैसलमेर रियासत के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध में जैसलमेर सेना के दो वीर योद्धा सोढ़ा जी और पालीवाल जी शहीद हो गए। युद्ध के बाद बासन पीर (युद्ध स्थल) तालाब की तलहटी पर शहीदों की स्मृति में छतरियां बनवाई हैं। जैसलमेर के चारों और 120 किलोमीटर इलाके में 84 गांव पालीवाल ब्राह्मणों ने बसाए जिनमें से एक गांव बासनपीर जूनी भी था। पालीवाल ब्राह्मण समृद्ध किसान और व्यापारी थे, रियासत के दीवान सालिम सिंह से अनबन के कारण सन् 1825 में सभी गांव खाली करने को मजबूर हो गए। पालीवाल...

✍️कायम वंश और कायमखानी सिलसिला सामान्य इतिहास की टूटी कड़ियाँ

कायमखानी समाज कुछ कही कुछ अनकही👇 - शमशेर भालू खां  अनुक्रमणिका -  01. राजपूत समाज एवं चौहान वंश सामान्य परिचय 02. कायम वंश और कायमखानी 03. कायमखानी कौन एक बहस 04. पुस्तक समीक्षा - कायम रासो  05. कायम वंश गोत्र एवं रियासतें 06. चायल वंश रियासतें एवं गोत्र 07. जोईया वंश स्थापना एवं इतिहास 08. मोयल वंश का इतिहास 09. खोखर वंश का परिचय 10. टाक वंश का इतिहास एवं परिचय  11. नारू वंश का इतिहास 12 जाटू तंवर वंश का इतिहास 13. 14.भाटी वंश का इतिहास 15 सरखेल वंश का इतिहास  16. सर्वा वंश का इतिहास 17. बेहलीम वंश का इतिहास  18. चावड़ा वंश का इतिहास 19. राठौड़ वंश का इतिहास  20. चौहान वंश का इतिहास  21. कायमखानी समाज वर्तमान स्थिति 22. आभार, संदर्भ एवं स्त्रोत कायम वंश और कायमखानी समाज टूटी हुई कड़ियां दादा नवाब (वली अल्लाह) हजरत कायम खां  साहब   नारनौल का कायमखानीयों का महल     नारनौल में कायमखानियों का किला मकबरा नवाब कायम खा साहब हांसी,हरियाणा   ...

✅पाकिस्तान परस्त कौन

नापाक परस्त कौन -  👉 नापाक पसंद भाजपा - एक विश्लेषण 🔥# ऑपरेशन_सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के आक्रमण में यदि #मोदी (भाजपा) सरकार ने दुश्मन से हमदर्दी न दिखाई होती और अमेरिका की व्यापार नहीं करने धमकी में ना आए होते तो भारतीय सेना नापाकिस्तान के नक्शे के चार टुकड़े कर चुकी होती। थोड़े समय के लिए सेना को फ्री हैंड मिल जाता, विदेश राज्य मंत्री पाक सरकार को हमले की पूर्व जानकारी ना देते और शहबाज़ शरीफ़ के प्रति प्रेम न छलकाते तो आज तस्वीर दूसरी होती। आख़िर भाजपा इतनी पाकिस्तान परस्त क्यों है, आईए जानते हैं,  1. 👉 वर्ष 1999 का फरवरी महीना दिनांक 19.02.1999 -  🔥 वाजपेई की लाहौर यात्रा और कारगिल युद्ध -             दिल्ली से लाहौर बस  लाहौर पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाक PM नवाज शरीफ से भेंट की। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस द्वारा बाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर में नवाज शरीफ को गले लगाने पहुंचकर लाहौर घोषणा- पत्र जारी करते हैं। इधर वाजपेयी शरीफ के गले मिल कर मेहमाननवाज़ी का मजा ले रहे थे उधर नापाक स...

👤 शमशेर भालू खान

📍 कायमखानी बस्ती सहजुसर ,चूरू राजस्थान Pin :-331001

💬 Chat on WhatsApp

© 2026 ShamsherBhaluKhan.com | Designed & Managed by Shamsherbhalukhan